बिष्टुपुर हेलमेट चेकिंग के दौरान कुछ लोग पुलिस के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी बीच कवरेज के लिए पत्रकार भी वहां पहुंच गए । हमलावरों ने पत्रकारों के साथ भी मारपीट की, इसकी शिकायत करने पत्रकार सिटी एसपी के पास गए तो उन्होंने बिना कुछ पूछे या सुने कार्रवाई की बात कह कर टाल दिए ।