विद्युत मंडल के अफसरों की लापरवाही की सजा एक किसान भुगत रहा है!
असंवेदनशीलता और अमानवीयता की स्थिति देखिए कि न्याय के लिए अन्नदाता ठेले में खुद को ढोने को मजबूर है!
मोहन जी, इन दृश्यों को देखने के बाद भी शर्म तो नहीं ही आती होगी!
रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर भी मिठाई और शक्कर के बढ़ते दामों ने आम परिवारों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि मिठाई की जगह चीनी का हार देने की नौबत आ जाए। इस बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी #दतिया द्वारा प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर दतिया विधायक श्री घनश्याम सिंह जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक दांगी बगदा जी, विधानसभा प्रभारी श्री दशरथ सिंह गुर्जर जी, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव श्री नरेंद्र गुर्जर जी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर शक्कर के बढ़े दामों ने बहनों की राखी की मिठास भी फीकी कर दी है।
इसी बेलगाम महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज #देवास में जिला शहर कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री प्रयास गौतम जी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस सेवादल के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर जी की पुण्यतिथि पर आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्री अवनीश भार्गव जी की उपस्थिति में विट्ठल मार्केट से डॉ. हार्डिकर जी की प्रतिमा तक सद्भावना मार्च निकाला गया।
इस अवसर पर डॉ. हार्डिकर जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी, भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
पहले विजय शाह और अब मोहन सरकार : भाजपा ने देश और सेना के सम्मान व मनोबल को ठेस पहुँचाने का अक्षम्य अपराध किया है!
: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी.
वित्त मंत्री हिसाब दो,
लूटे खजाने का जवाब दो!
प्रदेश में उजागर हुए 600 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर आज भोपाल में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के आवास पर प्रदर्शन कर “नकली नोटों” की बौछार कर विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान प्रदेश सचिव श्री धनजी गिरी, प्रिंस सिंह, अमन खान, अभय सौलंकी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाषण देकर भूल गए मोहन!
राखी आ गई पर मध्य प्रदेश में लोक परिवहन सेवा शुरू नहीं हो सकी!
त्योंहार पर बहनें महंगा सफर करने को मजबूर है! ट्रेन में टिकट नहीं है, निजी बसों का किराया आसमान छू रहा है, प्राइवेट ऑपरेटर मनमानी पर उतारू है!
मोहन जी, जनता को बताइए,
सार्वजनिक परिवहन में बात भाषण से आगे कब बढ़ेगी?
@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh