6- मैत्री शरणं गच्छामि-पद:309
ईर्ष्या होती है अपनों से,
बैरी से होता द्वेष अहो।
ऊंचा खुद को साबित करने
में शांति ना बचती शेष अहो।
यदि द्वेष ना करता दुर्योधन,
क्या होता कुरुक्षेत्र का रण?
अद्वेषमं शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि!!
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- मैत्री शरणं गच्छामि-पद: 308
ईष्या से होती बात शुरू,
फिर बैर-द्वेष तक जाती है।
कुछ मिला किसी को,क्यों
इससे तेरी नियत कंप जाती है!
ईष्या का बीज नहीं होता,
क्या कभी महाभारत होता?
निरपेक्षा शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छ���मि।।
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- मैत्री शरणं गच्छामि-पद: 307
है नहीं क्षमा से बड़ा अस्तर,
है नहीं क्षमा से बड़ा दान।
है नहीं क्षमा से बड़ी शांति,
है नहीं क्षमा से बड़ा ध्यान।
इसलिए मूढ़ता क्षमा ��रो,
अपनी मस्ती में राम करो।
आनंदम शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि!!
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- मैत्री शरणं गच्छामि-पद: 306
यह जीवन कितना बहुरंगी,
हमने कचरा कर डाला है।
ईर���ष्या,हिंसा के शूलों से
सीना छलनी कर डाला है।
प्रतिशोध तजो,अब शील गहो,
है यही सनातन धर्म अहो।
अद्वेषमं शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि!!
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- म���त्री शरणं गच्छामि-पद:304
है कलह उत्स पर क्षीण धार,
तुम रूप नदी का देते हो!
फिर बाढ़ कभी जब आ जाती,
तुम गंवा सभी कुछ रोते हो।
इसलिए उत्स पर ही रोको,
मत व्यर्�� कलह को जीवन दो।
अकलहं शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि!!
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- मैत्र�� शरणं गच्छामि-पद: 302
तुम क्षमाशील हो क्षमा करो,
उनको जो अपराधी तेरे।
तुम भी तो क्षमा चाहते हो,
अपराध किया जो बहुतेरे।
प्रतिशोध-अग्नि का शमन करो,
अब क्षमाशीलता वरण करो।
अथ क्षमा हि शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि!!
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- मैत्री शरणं गच्छामि-पद: 301
अब छोड़ो सब झगड़े-झांसे,
मत कलह किसी से किया करो।
जीवन है अमृत का प्याला,
निरबैरी रह कर पिया करो।
प्रतिशोध अग्नि को शांत करो,
तुम ध्यान,क्षमा एकांत गहो।
निरबैरी शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि। ।
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
आज उझाना (हरियाणा) में आयोजित ख़ाक बाबा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने गुरु गोरखनाथ के सहजयोग और आष्टांगिक मार्ग पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर हरियाणा के मुख्य मंत्री श्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, राजस्थान के संत बालकनाथ और उझाना खाकतीर्थ के पीठाधीश पीर राजनाथ जी ने भी बीस हज़ार से भी अधिक की उपस्थिति वाली विशाल सभा को संबोधित किया ।
6-मैत्री शरणं गच्छामि-पद:300
कुछ मूढ़ यहां पर ऐसे हैं,
सिद्धांत पकड़ कुछ लेते हैं।
फिर उसको साबित करने में,
जीवन कचरा कर देते हैं।
सिद्धांतों पर यूं मत उलझो,
जीवन है प्रव���मान समझो।
अथ जीवन शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि!!
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- मैत्री शरणं गच्छामि-पद:299
हो सजी-धजी या नग्न देह,
जो शांत वही है सन्यासी।
हो क्षमाशील व��सना मुक्त,
उसके घर का चौखट काशी।
जिसके मन में प्रतिशोध न हो,
है वही साधु,है श्रमण अहो।
अथ क्षमा हि शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि। ।
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- मैत्री शरणं गच्छामि-पद:298
जब लगे मित्र कलुषित,धीरे से
अपना मार्ग बदल डालो।
अस्तित्व निपट लेगा उनसे,
यह बोझ ना अपने सिर डालो।
तू साक्षी रहकर जीता चल,
जीवन का अमृत पीता चल।
निरबैरं शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि। ।
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6-मैत्री शरणं गच्छामि-पद:297
मित्रों से ऐसे मिलो कि
पहली बार मिल रहे हो जैसे।
ऐसे लो विदा प्रेम पूर्वक
ज्यों अंतिम मिलन हो उनसे।
हर मिलन सत्य ही प्रथम मिलन,
हर बिछुड़न अंतिम है बिछुड़न।
आल��ंगन शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि।।
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- मैत्री शरणं गच्छामि-पद: 296
है दोष किसी ने किया अगर,
करता जब तक स्वीकार नहीं।
कल के प्रेमी से आज इसी
कारण आंखें करते चार नहीं।
अमृत का ही मत ध्यान धरो,
शिव जैसा कुछ विषपान करो।
शिवत्वं शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि!!
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- मैत्री शरणं गच्छामि-पद:294
कोई उपदेशक बन तुम पर
हावी होना यदि चाह रहा।
तुम मौन रहो देखो भीतर,
जो पैदा कर वह दाह रहा।
उस घड़ी नहीं क्रोधित होना,
अथवा अपना आपा खोना।
निर्दभं शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि।।
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- मैत्री शरणं गच्छामि-पद: 293
जब होते हैं हम होशपूर्ण,
संवाद तभी हो पाता है।
मन में हो शोक,ग्लानि,नफरत,
अक्सर विवाद हो जाता है।
मत वाद-विवादों में उलझो,
हो होश तभी कुछ बात करो।
अथ होशं शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि।।
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6-मैत्री शरणं गच्छामि-पद:292
है बड़ी बात मैत्री जग में,
भीतर विश्राम तथाता है।
हर पल हरि में रहना सुमिरन,
मिट जाना ही भगवत्ता है।
जो उठा शिखर सा चूर्ण हुआ,
जो शून्य हुआ वह पूर्ण हुआ।
अथ शून्यं शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि।।
@SiddharthAulia
🙏💚🙏
6- मैत्री शरणं गच्छामि-पद:290
है श्रेष्ठ कौन या तुच्छ कौन,
दोषी या कि निर्दोष कौन।
कारागृह की है सब बातें,
पिंजड़ों की हैं यह सौगातें।
रे पंछी उड़ जा खोल के पिंजड़ा,
फिर आएगा जीने क�� मजा।
उन्मुक्तिं शरणं गच्छामि,
भज ओशो शरणं गच्छामि।।
@SiddharthAulia
🙏💚🙏