उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 20 हजार से अधिक अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी सात महीने बाद भी सरकारी सब्सिडी और बैंक ऋण का इंतजार कर रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद मूल्यांकन प्रक्रिया लंबित होने से हजारों युवाओं का स्वरोजगार शुरू करने का सपना अधर में ल��का हुआ है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यह दलित युवाओं के भविष्य के प्रति आपकी सरकार की उदासीनता और प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला है।
यह भाजपा सरकार की उस कार्यप्रणाली को दर्शाता है, जिसमें आरक्षित वर्ग के युवाओं को एक तरफ सरकारी नौकरियों में NFS और लेटरल एंट्री के जरिए आरक्षण के अवसरों से वंचित किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण उन्हें स्वरोजगार के लिए मिलने वाली आर्थिक ��हायता से भी वंचित रखा जा रहा है।
@UPGovt से मांग है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में हो रही देरी को तत्काल दूर कर सभी पात्र अभ्यर्थियों को बैंक ऋण एवं नियमानुसार अधिकतम 50 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए।
#ASP_K_Mission2027
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
आज जिला हापुड़ की विधान सभा हापुड़ में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली हापुड़ की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027
आज भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन लखनऊ के गांधी भवन, कैसरबाग में सफलतापूर्वक हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथियों एवं सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और बहुजन समाज के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
सम्मेलन में शामिल हुए सभी अधिवक्ता साथियों एवं सम्मानित नागरिकों का हार्दिक आभार एवं साधुवाद।
जय भीम! जय संविधान!
आज जिला प्रयागराज जिला की विधानसभा फूलपुर में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली प्रयागराज की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027