आज जयपुर ग्रामीण सांसद श्री @RaoRajendraBJP जी, कपासन विधायक श्री @MLAARJUNLALJING जी, सिवाना विधायक श्री @Hameersinghbhal जी, सलूंबर विधायक श्रीमती @ShantaAmritLal जी एवं सादुलशहर विधायक श्री @GurveerBrar जी, पचपदरा विधायक श्री @DrArunChoudhary जी एवं आदर्श नगर से भाजपा प्रत्याशी श्री @ravinayyarbjp जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
इस अवसर पर उनके क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर स��र्थक चर्चा की।
#Rajasthan
देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहकर अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले हमारे पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण और सम्मान के उद्देश्य से जय���ुर आर्मी हॉस्पिटल में आयोजित विशाल मेडिकल कैम्प का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस मेडिकल कैम्प के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को हृदय रोग, हड्डियों से संबंधित रोगों सहित विभिन्न अन्य चिकित्सकीय समस्याओं के उपचार और परामर्श की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल उनके बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। हमारे सैनिकों के अदम्य साहस और निष्ठा से ही देश की सीमाए��� सुरक्षित हैं और भारत निरंतर सशक्त बन रहा है।
मैं स्वयं एक सैनिक की बेटी हूँ। अनुशासन, सेवा, त्याग और देशभक्ति के संस्कार बचपन से ही मेरे जीवन का हिस्सा रहे हैं। सैनिक परिवार का दर्द, संघर्ष और गौरव मैंने बहुत करीब से देखा और महसूस किया है। इसलिए वीर सैनिकों और उनके परिवार���ं की सेवा मेरे लिए भावनात्मक जुड़ाव, जिम्मेदारी और आत्मिक कर्तव्य का विषय है।
इस अवसर पर साउथ-वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह जी, आवा की क्षेत्रीय अध्यक्षा श्रीमती बरिन्दरजीत कौर जी, पूर्व सैनिक तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
@adgpi @SWComd_IA
आज कोटा स्थित सर्किट हाउस में लोकसभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी से शिष्टाचार भेंट कर कोटा सहित राजस्थान के विभिन्न विकासशील विषय��ं पर सार्थक चर्चा की।
@ombirlakota
भाजपा जयपुर शहर कार्यकारिणी में नवनियुक्त जिला मंत्री श्री भवानी शर्मा जी से आज शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर उन्हें नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, देश की प्रथम अध्यापिका सावित्रीबाई फुले जी की 195वीं जयंती के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान,विद्याधर नगर द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले जी के शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और समाज में शिक्षा व महिला सशक्तिकरण के प्रति निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत जी, राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत जी, धौलपुर ��िधायक श्रीमती शोभारानी कुशवाहा जी, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रश्मि सैनी जी, MJPRS महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती तनु सैनी जी, संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुभव चंदेल जी, प्रदेश महामंत्री श्री पूनमचन्द जी, भवन निर्माण कमेटी के अध्यक्ष श्री ओंकारमल सैनी जी, श्री चंद्रप्रकाश सैनी जी, श्री राजेंद्र कारोड़िया जी, श्री भंवर लाल जी मालाकार,श्री सुनील कारोड़िया जी, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण, संस्था के पदाधिकारी एवं समाज गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री @blsanthosh जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सहभागिता की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसेवा के संकल्प को गति देने तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती @VasundharaBJP जी, केंद्रीय मंत्री श्री @gssjodhpur जी, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री @arjunrammeghwal जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mpbhagirathbjp जी, उपमुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa जी, राज्यसभा सांसद श्री @Rajendra_Gehlot जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री @DrSatishPoonia जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री @Rajendra4BJP जी उपस्थित रहे।
@BJP4Rajasthan
@Praveen59795946 गोविंद देव जी महाराज आपको सपरिवार प्रेमसागर मे नौका विहार कराये और आपके सीने से मेरे सीने तक जो आपके त्याग, विश्वास से सेतु निर्मित हुआ है वो सदियों तक अखंड रहे
यही प्रार्थना है 🙏🏻🙏🏻
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, राजस्थान की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती राखी राठौड़ जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में महिला मोर्चे को नई ऊर्जा, सशक्त दिशा और व्यापक विस्तार प्राप्त होगा।
आपके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं!
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय:
• राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति-2025 का अनुमोदन
• रिफाइनरी के संशोधित लागत मूल्य को मंजूरी
• राजस्थान एआई/एमएल पॉलिसी-2026 का अनुमोदन
• ग्रीन क्रेडिट/वाउचर इनिशिएटिव-2025 योजना को मंजूरी
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #CabinetDecisionsRajasthan
अयोध्या जी की पावन धरा पर आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ मनाई जा रही है। ये वर्षगांठ हमारी आस्था और संस्कारों का एक दिव्य उत्सव है। इस पावन-पुनीत अवसर पर देश-विदेश के सभी रामभक्तों की ओर से प्रभु श्री राम के चरणों में मेरा कोटि-कोटि नमन और वंदन! समस्त देशवासियों को मेरी अनंत शुभकामनाएं।
जय श्री राम!
आज ही की शुभ तिथि पर दो वर्ष पूर्व 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई और मोदी जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की।
प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगाँठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों की पुनर्स्थापना का प्रतीक यह मंदिर धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष, सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए त्याग व विरासतों के संरक्षण के लिए बलिदान की अप्रतिम प्रेरणा बना रहेगा।
इस पवित्र अवसर पर श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के सभी बलिदानियों को नमन करता हूँ।
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी पाटोत्सव समारोह में यज्ञशाला अनुष्ठान के चौथे दिन आज तत्वकलश, तत्वहोम, कलशाधिवासहोम इत्यादि अनुष्ठान संपन्न हुए। तत्पश्चात सायंकाल पालकी यात्रा निकाली गई।
On the fourth day of the Yajna rituals at the Pratishtha Dwadashi Patotsav ceremony being organised at the Shri Ram Janmabhoomi Mandir, rituals such as Tattva Kalash, Tattva Homa, and Kalash Adhivasa Homa were performed today. Thereafter, a Palaki procession was taken out in the evening.