#SIR2026 के तहत आज धीमी प्रगति वाले बूथों एवं डिजिटाइजेशन कैंपों का निरीक्षण किया।
संबंधित बीएलओ को फॉर्म वितरण,संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाने तथा प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। स्वयं भी कुछ गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया।
@ceojharkhand
आज जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में खाद्यान्न, चना-दाल एवं सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी वितरण की प्रगति की समीक्षा की।
सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #Palamu#TeamPalamu
आज #JanSamadhanDiwas में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दो लाभुकों के भुगतान से जुड़ी शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया।तकनीकी त्रुटियां तत्काल दूर कर दी गईं। अब अगले माह से दोनों लाभुकों के खातों में योजना की राशि नियमित रूप से पहुंचेगी।#Palamu#TeamPalamu
समाहरणालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक की।मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव,टीबी नियंत्रण,कुपोषण, आरबीएसके, आयुष्मान भारत,ABHA ID की प्रगति की समीक्षा कर समय पर पंजीकरण, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव,कुपोषित बच्चों की पहचान व बेहतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
समाहरणालय में नियोजन, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम विभाग की समीक्षा की। जून में 6 और इस वित्तीय वर्ष में अब तक 20 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है। उनके नामांकन, ट्रैकिंग व पुनर्वास के निर्देश दिए। PM CARES Fund से पढ़ाई कर रहे 3 बच्चों से भी मुलाकात की। #Palamu
SIR-2026 के तहत इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की।सभी ERO/AERO को प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर उसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। विशेष कैंपों में निर्धारित लक्ष्य पूरा करना अनिवार्य होगा।
@ceojharkhand
आज सदर प्रखंड कार्यालय एवं मेदिनीनगर नगर निगम के पुराने भवन में संचालित Enumeration Form Entry Camps का निरीक्षण कर SIR 2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की।
@ceojharkhand
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की समीक्षा कर गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति का जायजा लिया।बीएलओ से अपने समक्ष गणना प्रपत्र भरवाकर प्रक्रिया की समीक्षा की।
#SIR2026#VoterListRevision@ceojharkhand
आज चैनपुर प्रखंड कार्यालय से जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचलों में #जन_समाधान_दिवस का शुभारंभ किया।अब प्रत्येक शनिवार को आमजन अपने प्रखंड स्तर पर ही अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।उद्देश्य है—दूर-दराज के लोगों को लंबी दूरी तय करने से राहत देना#Palamu #GoodGovernance#Jharkhand
मेदिनीनगर में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 में चयनित युवाओं को सांकेतिक रूप से ऑफर लेटर प्रदान किया।25 कंपनियों की सहभागिता से 411 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए एवं 166 युवाओं को रोजगार मिला। 1200+ युवाओं की सहभागिता उत्साहजनक रही।सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ
आज लेस्लीगंज पंचायत सचिवालय में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ किया।इस दौरान ऑन स्पॉट तैयार किए गए 10 लाभुकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किया गया।
युवाओं से अपील है कि हमेशा हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आज जनता दरबार में आये आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुआ साथ ही प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया.
@JharkhandCMO@prdjharkhand
🚜 किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु आज समाहरणालय परिसर से 3 डिजिटल कृषि जागरूकता रथों को रवाना किया गया।अगले 15 दिनों तक ये रथ पंचायतों में पहुंचकर किसानों को वैज्ञानिक खेती,कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खेती एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी
SIR-2026 के तहत इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा प्रगति में तेजी लाने को लेकर निर्देशित किया.
@ceojharkhand
#JharkhandSIR के तहत जिले में गणना चरण शुरू हुआ। 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण एवं संग्रहण करेंगे।पलामू क्लब, मदरसा अलहेदाया कुंड मोहल्ला एवं नगर निगम के पुराने भवन स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनाव पाठशालाओं में भाग लिया।
@ceojharkhand