जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा के उपरांत जिला में तत्काल आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेन्द्र बबली ने सरस मेला-2024 का आज सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में मुख्यातिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और कहा सरकार स्वयं सहायता समूह के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है।
उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने रविवार को जिला में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस अभियान का शुभारंभ अर्बन हैल्थ सेंटर, सेक्टर-16 पंचकूला में लगाए गए पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पीला कर किया । इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार भी उपस्थित थी। यह अभियान 3 से 5 मार्च तक चलाया जायेगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला की प्रशासक वर्षा खांगवाल ने3 मार्च को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली हरियाणा सिविल सेवा सर्विस की प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय में बैठक ली।
उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा स्पेशल एससी स्कीम एसबी-89 के तहत अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 45 हाॅर्स पावर या इससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर की खरीद पर एक लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।
उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने आज काली माता मंदिर कालका में संबंधित अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और मन्दिर में पार्किंग स्थल निर्माण को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने लघु सचिवालय के सभागार में प्ले स्कूलों की मरम्मत को लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को स्कूलों के सौंदर्यकरण के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त श्री सुशील सारवान की अध्यक्षता में आज लघु सचिवाय के सभागार में पीएम-विश्वकर्मा कौशल सम्मान(पीएम विकास) योजना के तहत ड्रिस्टिकट इंपलीमेंटेशन कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत 18 विभिन्न वर्ग के कारीगरों से प्राप्त आवेदन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान जिला के दो किसानों को कृषि ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग निःशुल्क शुल्क के दी जाऐगी। इस स्कीम के तहत इच्छुक आवेदक पोर्टल https://t.co/QSTf6htIa3 पर 19 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री सुशील सारवान ने श्री काली माता मंदिर कालका में प्रस्तावित पार्किंग स्थल का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।