आगामी मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक, नगर श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण श्री गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री राकेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, सेन्ट्रल मोहर्रम कमिटी, महावीर मंडल, विभिन्न अखाड़ा समितियों एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@ranchipolice@mbhajantri
आगामी मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक, नगर श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण श्री गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री राकेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, सेन्ट्रल मोहर्रम कमिटी, महावीर मंडल, विभिन्न अखाड़ा समितियों एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक की शुरुआत में सेन्ट्रल मोहर्रम कमिटी, विभिन्न अखाड़ा समितियों एवं शांति समिति के प्रतिनिधियों ने मोहर्रम पर्व के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव एवं मांगें रखीं। प्रतिनिधियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्गों की स्थिति, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, एम्बुलेंस, अखाड़ों के लाइसेंस निर्गत करने, यातायात प्रबंधन तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपने विचार साझा किए। सभी प्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में मोहम्मद इस्लाम, अकीलुर्रहमान, अजीत सहाय, परमजीत सिंह, जयसिंह यादव, सागर कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने सुझाव रखे।
बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शांति समिति एवं अखाड़ा समितियों द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा तथा प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन के सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
मोहर्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों को अनावश्यक रूप से बड़ा न बनने दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशासन एवं पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति के सदस्यों एवं आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी अफवाह या संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
सभी अखाड़ा समितियों एवं मोहर्रम कमेटियों से अनुरोध किया कि वे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। विशेष रूप से झंडों की निर्धारित ऊंचाई बनाए रखने तथा स्वीकृत जुलूस मार्गों में किसी प्रकार का परिवर्तन अथवा डायवर्जन नहीं करने का आग्रह किया। अखाड़ा समितियां स्थानीय थाना से समन्वय स्थापित कर निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालें।
बैठक को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटा जायेगा। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों से कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल अपने खलीफा को दें तथा उसके बाद थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी एवं वरीय अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सभी जुलूस निर्धारित समय पर प्रारंभ हों तथा निर्धारित समय पर ही अपने गंतव्य तक पहुंचकर संपन्न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मोहर्रम के दौरान संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। ड्रोन कैमरों के माध्यम से जुलूसों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, धार्मिक स्थलों पर भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी ताकि कोई भी असामाजिक तत्व शांति एवं सौहार्द का वातावरण बिगाड़ने में सफल न हो सके।
बैठक के अंत में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों, मोहर्रम कमिटियों, शांति समिति के सदस्यों एवं आम नागरिकों से आपसी समन्वय, सहयोग एवं भाईचारे की भावना के साथ मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@ranchipolice@mbhajantri
झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में 11 नए उत्पादों - कुचाई सिल्क साड़ी एवं फैब्रिक्स, भगैया साड़ी एवं फैब्रिक्स, दुमका चादर-बदोनी पपेट्स, पंछी परहन पंछी साड़ी एवं फैब्रिक्स, झारखंड तसर सिल्क साड़ी एवं फैब्रिक्स, झारखंड डोकरा शिल्प, झारखंड जनजातीय आभूषण, झारखंड बांस शिल्प, केसरिया कलाकंद, झारखंड बेनम तथा झारखंड जादोपटिया पेंटिंग—को GI टैग हमारे मेहनतकश कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों, किसानों तथा आदिवासी समुदायों के परिश्रम, कौशल और पारंपरिक ज्ञान का सम्मान है। वर्ष 2019 में सिर्फ एक उत्पाद को GI टैग मिला था, जो अब बढ़कर 12 हो गया है। यह पूरे राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
GI टैग न केवल इन उत्पादों को कानूनी संरक्षण प्रदान करेगा, बल्कि उनकी प्रामाणिकता को स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान और बेहतर आर्थिक अवसर भी सुनिश्चित करेगा।
इसके साथ ही राज्य के कई अन्य विशिष्ट उत्पादों—मांदर, पायतकर पेंटिंग, निमुचा/करनी शॉल, देवघर पेड़ा, कुसुमी लाह, लाह की चूड़ियाँ, साल बीज, महुआ फूल, करंज बीज, रागी, रुगड़ा और धुस्का—GI टैग हेतु प्रक्रियाधीन है।
झारखंड की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और लोक ज्ञान में निहित है। अबुआ सरकार इन धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी, ताकि स्थानीय उत्पादों को उनका उचित सम्मान और हमारे कारीगरों को समृद्धि का नया मार्ग मिल सके।
राज्य सरकार की निर्देश के आलोक में मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान के तहत आगामी 26 जून 2026 को रांची में राज्यस्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के सफल आयोजन एवं आवश्यक तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मैराथन के आयोजन से संबंधित सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति समाज, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि मैराथन मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से प्रारंभ होगी तथा एसएसपी चौक, रेडियम रोड, कचहरी चौक, फिरायालाल चौक, मेन रोड होते हुए सैनिक बाजार प्रागण में संपन्न होगी। सुबह 06ः00 से पंजीकरण की शुरुआत होगी।
निर्धारित मार्ग पर यातायात प्रबंधन एवं डायवर्जन प्लान तैयार कर प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिये। साथ ही मार्ग में आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक बोर्ड एवं सूचना पट्ट लगाने का भी निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन को प्रतिभागियों के लिए चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से तैयारियां ससमय पूर्ण करें।
मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है। सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@mbhajantri
आज समाहरणालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपविकास आयुक्त श्री संजय भगत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्रीमती मनीषा तिर्की, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक सुमन, जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुरभि सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री रविशंकर मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
@prdjharkhand@ceojharkhand@ECISVEEP
आज समाहरणालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपविकास आयुक्त श्री संजय भगत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्रीमती मनीषा तिर्की, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक सुमन, जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुरभि सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री रविशंकर मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के आगामी चरणों की तैयारी समीक्षा की गई। जिले में Enumeration Form के शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए योग्य मतदाताओं का 100 प्रतिशत पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है। साथ ही दावा एवं आपत्ति से संबंधित अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करने पर बल दिया गया ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी Enumeration Form को भविष्य में संदर्भ एवं उपयोग हेतु सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था की जाए।
विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिले के सभी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) मतदाताओं की शत-प्रतिशत मैपिंग एवं Enumeration Form संग्रहण सुनिश्चित करने हेतु परियोजना निदेशक, आईटीडीए को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत मैपिंग कार्य पूर्ण होने के उपरांत किए जाने वाले अभिलेखीकरण, दस्तावेज संरक्षण, डेटा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।
@prdjharkhand@ceojharkhand@ECISVEEP
आज जिला शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, छात्र नामांकन, शिक्षक उपस्थिति, आधार एवं APAAR अपडेटेशन, पीएम पोषण योजना, शिक्षक प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय भगत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज, एडीपीओ (शिक्षा परियोजना), सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, केजीबीवी वार्डन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@mbhajantri
आज जिला शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, छात्र नामांकन, शिक्षक उपस्थिति, आधार एवं APAAR अपडेटेशन, पीएम पोषण योजना, शिक्षक प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय भगत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज, एडीपीओ (शिक्षा परियोजना), सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, केजीबीवी वार्डन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों (Out of School Children) एवं दिव्यांग बच्चों (CWSN) के नामांकन की समीक्षा करते हुए 6 जून से 18 जून तक विशेष नामांकन अभियान संचालित करने का निर्देश दिया। संबंधित बच्चों की सूची साथ ही निर्देश दिया की प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा प्राप्त कर उनका शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में विद्यालयों में छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान विषयों के प्रदर्शन की नियमित मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष सेल के गठन का निर्देश दिया। इस सेल के माध्यम से युवा अधिकारियों द्वारा नियमित रिपोर्ट तैयार कर समीक्षा की जाएगी।
APAAR ID निर्माण एवं आधार अपडेटेशन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि लगभग 1.45 लाख विद्यार्थियों का आधार अपडेटेशन लंबित है। सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आधार अपडेटेशन केंद्रों को सक्रिय रखते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में CPD (Continuous Professional Development) शिक्षक प्रशिक्षण की प्रखंडवार समीक्षा की गई। सभी शिक्षकों की प्रशिक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
स्प्लिट सिलेबस के प्रभावी क्रियान्वयन, ‘मेरा विद्यालय निपुण’ कार्यक्रम, स्कूल रेडीनेस गतिविधियों तथा उल्लास सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू करने का निर्देश दिया।
पीएम पोषण योजना की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण मानकों को बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण (Health Check-up) कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई तथा नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा करते हुए रिक्त सीटों पर शीघ्र नामांकन सुनिश्चित करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार चलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के कक्षा 10 एवं 12 के परीक्षा परिणामों पर असंतोष व्यक्त करते हुए 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हेतु कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। स्पष्ट कहा कि विद्यालयों की प्रगति एवं पठन-पाठन को प्रभावित करने वाले शिक्षकों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा विषयवार आवश्यकता के अनुसार योग्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
जिले में अब कोई अंडर-परफॉर्मर शिक्षक नहीं रहना चाहिए। सभी शिक्षकों के कार्य निष्पादन की सतत समीक्षा की जाएगी तथा बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के संदर्भ में निर्देश दिया कि जो शिक्षक बीएलओ के रूप में कार्यरत नहीं हैं, उन्हें स्वैच्छिक सहयोगी (Volunteer) के रूप में मतदान केंद्रों पर सहायता कार्य हेतु लगाया जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के सभी विद्यालयों में ‘चुनावी पाठशाला’ का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं मतदाता जागरूकता की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों से यह सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@mbhajantri
रांची जिले के विभिन्न अंचलों में जनता दरबार का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जनता दरबारों में आमजन की समस्याओं को सुनकर अधिकांश मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन किया गया , जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए त्वरित प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आज जिले के निम्नलिखित अंचलों में जनता दरबार आयोजित किए गए, जिनमें कुल 827 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
(1) अंचल कार्यालय, बेड़ो
कुल निष्पादित आवेदन: 113
- दाखिल खारिज: 18
- सीमांकन: 1
- पंजी-II सुधार: 2
- लगान निर्गत: 1
- तत्काल आवेदन: 6
- आवासीय प्रमाण पत्र: 15
- जाति प्रमाण पत्र: 26
- आय प्रमाण पत्र: 38
- पारिवारिक सदस्यता: 4
- किसान क्रेडिट कार्ड सत्यापन: 2
(2) अंचल कार्यालय, बुढमू
कुल निष्पादित आवेदन: 120
- आवासीय प्रमाण पत्र: 14
- जाति प्रमाण पत्र: 12
- आय प्रमाण पत्र: 22
- पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र: 01
- 46 अनुमति वाद: 04
- नकल: 02
- दाखिल खारिज: 44
- तत्काल आवेदन: 09
- पंजी-II सुधार: 12
(3) अंचल कार्यालय, सोनाहातु
कुल निष्पादित आवेदन: 49
- आवासीय प्रमाण पत्र: 8
- जाति प्रमाण पत्र: 9
- आय प्रमाण पत्र: 9
- पारिवारिक सदस्यता: 4
- आचरण प्रमाण पत्र: 8
- सच्ची प्रतिलिपि: 2
- तत्काल प्रमाण पत्र: 9 (आय-5, जाति-4)
(4) अंचल कार्यालय, नगड़ी
कुल निष्पादित आवेदन: 133
- आवासीय प्रमाण पत्र: 42
- जाति प्रमाण पत्र: 38
- आय प्रमाण पत्र: 42
- परमीशन: 01
- पारिवारिक सदस्यता: 01
- दाखिल खारिज: 05
- वसुधा सुधार: 04
(5) अंचल कार्यालय, चान्हो
कुल निष्पादित आवेदन: 87
- दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र: 5
- पंजी-II सुधार: 2
- तत्काल आवेदन: 3
- जाति प्रमाण पत्र: 55
- आय प्रमाण पत्र: 10
- आवासीय प्रमाण पत्र: 5
- पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र: 3
- नकल: 2
- परमीशन: 2
(6) अंचल कार्यालय, बुंडू
कुल निष्पादित आवेदन: 65
- आवासीय प्रमाण पत्र: 27
- जाति प्रमाण पत्र: 11
- आय प्रमाण पत्र: 15
- तत्काल आवेदन: 1
- आचरण प्रमाण पत्र: 11
(7) अंचल कार्यालय, सिल्ली
कुल निष्पादित आवेदन: 37
- तत्काल (जाति, आय, आवासीय): 15
- आचरण प्रमाण पत्र: 13
- पारिवारिक सदस्यता: 09
(8) अंचल कार्यालय, नामकुम
कुल निष्पादित आवेदन: 125
- आवासीय प्रमाण पत्र: 13
- जाति प्रमाण पत्र: 10
- आय प्रमाण पत्र: 12
- दाखिल खारिज: 15
- अनुमति वाद: 10
- पंजी-II सुधार: 10
- लगान भुगतान विकल्प: 50
- भू-अर्जन प्रतिवेदन: 5
(9) अंचल कार्यालय, राहे
कुल निष्पादित मामले: 86
- पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र: 01
- जाति प्रमाण पत्र: 40
- आय प्रमाण पत्र: 35
- आवासीय प्रमाण पत्र: 10
(10) अंचल कार्यालय, मांडर
कुल निष्पादित आवेदन: 52
- आवासीय प्रमाण पत्र: 20
- जाति प्रमाण पत्र: 12
- आय प्रमाण पत्र: 15
- दाखिल-खारिज: 04
- सुधार वसुधा: 01
जनता दरबार जिले की लोक कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हर मंगलवार अंचल स्तर पर आयोजित ये दरबार आमजन को अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
जिले के सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपनी समस्याओं एवं प्रमाण-पत्र संबंधी आवेदनों के लिए अपने संबंधित अंचल कार्यालय के जनता दरबार में उपस्थित हों।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@mbhajantri
वर्ष 2025 बैच की IAS Probationer सुश्री आस्था शरण ने शिष्टाचार भेंट की।
जिला प्रशिक्षण हेतु रांची जिला में योगदान देने के क्रम में सुश्री आस्था शरण ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें प्रशिक्षण अवधि के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान सुश्री आस्था शरण विभिन्न विभागों के कार्यों का अनुभव प्राप्त कर जनहित एवं सुशासन के क्षेत्र में प्रभावी योगदान देंगी।
@JharkhandCMO@HemantSorenJMM
आज प्रोजेक्ट भवन में नशा मुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया तथा प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और भविष्य को प्रभावित करता है। नशे की गिरफ्त से लोगों को बचाना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन की ओर प्रेरित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
राज्य सरकार नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चला रही है।
वर्ष 2025 बैच की IAS Probationer सुश्री आस्था शरण ने शिष्टाचार भेंट की।
जिला प्रशिक्षण हेतु रांची जिला में योगदान देने के क्रम में सुश्री आस्था शरण ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें प्रशिक्षण अवधि के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान सुश्री आस्था शरण विभिन्न विभागों के कार्यों का अनुभव प्राप्त कर जनहित एवं सुशासन के क्षेत्र में प्रभावी योगदान देंगी।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@mbhajantri