जिला खेलकूद परिषद की बैठक सम्पन्न
उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला खेलकूद परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने परिषद के सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सड़कों को सुरक्षित व सुगम बनाने, प्रमुख मार्गों के निरीक्षण और सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
#dprokullu
देव सदन कुल्लू में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने की। बैठक में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य स��वाएं, बस सेवा, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा कर अधिकांश मामलों का निपटारा किया गया
आज बहुउद्देश्यीय भवन में जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में इंतकाल, पार्टीशन, सीमांकन व अतिक्रमण से जुड़े मामलों के त्वरित, समयबद्ध और पारदर्शी निपटारे के स्पष्ट निर्देश दिए।