संगठन के सच्चे सिपाही और हम सभी कार्यकर्ताओं के लाडले नेता, आदरणीय भाई साहब डॉ. सतीश पूनियां जी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर आज उनके आवास पर मिलकर बधाई दी।
भाई साहब के साथ रिश्ता हमेशा से पारिवारिक और बेहद आत्मीय रहा है। आज उनके इस सम्मान से मन हर्षित और गौरवान्वित है। संगठन के प्रति आपकी तपस्या को सादर नमन भाई साहब!
उज्जवल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएँ।
@DrSatishPoonia
सतीश जी पुनिया वीर तेजाजी जन्मस्थली खरणाल में , वीर तेजाजी का आशीर्वाद आप पर बना रहे और प्रदेश देश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हो और जवान मज़दूर किसान के लिए अपनी आवाज़ बुलंद कर उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए अच्छी नीतियाँ बनाकर उनको लाभान्वित करे !
@DrSatishPoonia
जिसने भी वीर तेजाजी महाराज को सच्चे मन से याद किया है और किसान जवान मज़दूर की बात की है ! तेजा बाबा ने उनको बहुत बड़े मुक़ाम पर पहुँचाया है। आदरणीय सतीश जी पुनिया को नई पारी की बहुत शुभकामनाएँ , आप खूब आगे बढ़े और किसान जवान मज़दूर के लिए खूब प्रयास कर लाभान्वित करवायें !
जय_श्री_वीर_तेजाजी 🙏
@DrSatishPoonia
राज्यसभा के लिए नामित होने के बाद अगले ही दिन तेजाजी महाराज के चरणों में ढोक लगाने पहुँचे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी !
आस्था में बहुत बड़ी ताकत होती है!
सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज की जय 🙏
शुभकामनाएँ @DrSatishPoonia जी भाईसाब💐
डॉ. सतीश पूनिया एक दृढ़, सकारात्मक एवं संगठनात्मक प्रतिबद्धता से परिपूर्ण व्यक्तित्व हैं। उन्होंने लंबे समय तक संगठन और जनजीवन में निरंतर सक्रिय रहते हुए अपने कार्य, अनुशासन और राजनीतिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया जी को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भाजपा हरियाणा परिवार को विश्वास है कि आप जनसेवा और संगठन के मूल्यों को उच्च सदन में सशक्त स्वर प्रदान करेंगे।
“मुझे मेरे नामांकन की तैयारी करनी थी, पार्टी के लोगों ने भी पूछा, बाकी लोगों ने भी पूछा कि आप क्या करोगे? तो मैंने कहा फॉर्म एक दिन बाद में भर लूंगा, लेकिन मैं इस नेक काम में नागौर जरूर जाऊंगा”
सुचिता, संगठन और समर्पण की राजनीति का नाम — डॉ. सतीश पूनिया।
एक साधारण कार्यकर्ता से राज्यसभा तक का सफर इस बात का प्रमाण है कि राजनीति में आज भी ईमानदारी, निष्ठा और कड़ी मेहनत की कीमत है।
42 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में बेदाग छवि, संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण और जमीन से जुड़े नेतृत्व ने उन्हें भाजपा के सबसे विश्वसनीय जाट चेहरों में शामिल किया है।
एबीवीपी के कार्यकर्ता से लेकर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष और कई राज्यों के सफल चुनावी रणनीतिकार तक, डॉ. पूनिया ने हमेशा “व्यक्ति से बड़ा संगठन” के सिद्धांत को जिया है।
राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर डॉ. सतीश पूनिया जी को अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि सुचिता और कार्यकर्ता आधारित राजनीति की जीत है। @DrSatishPoonia
#SatishPoonia #RajyaSabha
सुचिता की राजनीति का प्रेरणीय चेहरा - डॉ सतीश पूनिया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राजस्थान से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाना समकालीन राजनीति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक कदम है। छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू करके देश के उच्च सदन तक पहुँचने की उनकी यह यात्रा सुचिता, कड़े परिश्रम और बेदाग छवि की राजनीति का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करती है।
भारतीय राजनीति में जब भी संगठन के प्रति निष्ठा, जमीन से जुड़े जुड़ाव और नैतिक शुचिता की बात आती है, तो डॉ. सतीश पूनिया का नाम प्रमुखता से उभरता है। हाल ही में भाजपा द्वारा उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया जाना उनके चार दशकों के अनथक परिश्रम और निष्कलंक छवि को पार्टी आलाकमान द्वारा दिया गया एक बड़ा सम्मान है। चूरू जिले के एक छोटे से गाँव से निकलकर देश के उच्च सदन तक का उनका यह सफर किसी भी आम कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
डॉ. सतीश पूनिया के राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी उनका निष्कलंक और बेदाग चरित्र है। सार्वजनिक जीवन में चार दशकों से अधिक का समय बिताने के बाद भी उनके राजनीतिक विरोधियों के पास भी उन पर भ्रष्टाचार या चरित्र को लेकर उंगली उठाने का कोई मौका नहीं रहा। वर्तमान दौर में जहाँ राजनीति पर अक्सर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोप लगते हैं, वहाँ पूनिया ने 'सुचिता की राजनीति' को जीवित रखा है। उन्होंने स्वयं गर्व से कहा है कि उनके 42 साल के सार्वजनिक जीवन पर कोई भी माई का लाल एक छोटा सा दाग या आरोप नहीं लगा सकता।
सतीश पूनिया छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे।उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में की और छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। संघ के अनुशासन 'व्यक्ति से बड़ा संगठन' के सिद्धांत को उन्होंने अपने जीवन में पूरी तरह उतारा।यही कारण है कि जब उनके राज्यसभा टिकट की घोषणा हुई,तब भी वे जयपुर में एबीवीपी कार्यालय के एक कार्यक्रम में बेहद सादगी के साथ कार्यकर्ताओं के बीच पीछे की पंक्ति में बैठे नजर आए, जो उनके अहंकार-मुक्त और समर्पित संघ कार्यकर्ता होने का प्रमाण है।
पूनिया को भाजपा के भीतर एक असाधारण और कुशल रणनीतिकार माना जाता है। उनका सांगठनिक कौशल केवल राजस्थान तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि उन्होंने अन्य राज्यों में भी अपनी चुनावी रणनीति का लोहा मनवाया है।जब वे राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान ज़मीनी स्तर पर राहत कार्य चलाकर और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रख कर संगठन को बेहद मजबूत किया।हरियाणा भाजपा के प्रभारी के रूप में उन्होंने विधानसभा चुनावों में पार्टी के पक्ष में ऐसा चुनावी मैनेजमेंट तैयार किया,जिसने बड़े-बड़े राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया और भाजपा की वहाँ तीसरी बार ऐतिहासिक सरकार बनी।उन्होंने दिल्ली, बिहार और पंजाब जैसे राज्यों के चुनावों में भी केंद्रीय भूमिका निभाते हुए पार्टी के चुनाव प्रबंधन को धार दी।
डॉ. सतीश पूनिया का राज्यसभा जाना इस बात का जीवंत प्रमाण है कि यदि आप बिना किसी शोर-शराबे और विवाद के, पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करते हैं, तो आपका परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। देश की संसद के उच्च सदन में उनका पहुँचना न केवल राजस्थान की आवाज़ को मजबूती देगा,बल्कि भारतीय लोकतंत्र में सुचिता,जमीनी कार्यकर्ता के सम्मान और नीतिगत राजनीति के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा
@DrSathishPoonia
मेरे को आज भी याद है
जब महीना था अप्रैल का तब नागौर आ रहे थे तब भाई साहब को हटाकर C P जोशी जी के अध्यक्ष की घोषणा हुई थी भाई साहब की जगह
अब वापस संयोग देखिए
इस बार भाई साहब सतीश पूनिया जी नागौर आगमन से एक दिन पहले उन्हें पार्टी ने राज्य सभा हेतु नामित किया है 🔥
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष @DrSatishPoonia जी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण से राज्यसभा में जनहित और राष्ट्रहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
आपके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ।
मरुधरा की पहचान और पर्यावरण का सम्मान खेजड़ी हमारे लिए संस्कृति और जीवन का आधार है; प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज नागौर की राजकीय महाविद्यालय परिसर में प्रिय बेटियों, युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ खेजड़ी पौधारोपण करने का सौभाग्य रहा।