लंबे समय से संविधान प्रदत्त हिस्सेदारी की व्यवस्था यानी आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। अब इसी मुहिम को “आरक्षण में सुधार” जैसे शब्दों की आड़ में आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है।
कान खोलकर सुन लो—आरक्षण कोई खैरात नहीं है। यह सदियों से सामाजिक भेदभाव और वंचना झेलते समाज को संविधान द्वारा दिया गया प्रतिनिधित्व का अधिकार है।
भारत सरकार व लखनऊ दरबार में बैठे सत्ताधीशों, कान खोलकर सुन लो—आरक्षण व्यवस्था में किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरक्षण पर हमला यानी सामाजिक न्याय पर हमला है और सामाजिक न्याय से समझौता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) किसी भी कीमत पर नहीं करेगी।
हम यह भी देख रहे हैं कि इस पूरे माहौल को बनाने में मीडिया की बड़ी भूमिका है। हमारे हितों के विपरीत विचार रखने वाले लोगों को बार-बार बुलाकर एकतरफा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
लेकिन याद रखिए—हमारे सब्र का इतना इम्तिहान मत लीजिए। अगर हमारी आवाज को लगातार दबाने और नजरअंदाज करने की कोशिश की गई, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
हम जानते हैं कि मेनस्ट्रीम मीडिया में हमारा पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है, लेकिन हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। मीडिया को अपनी जिम्मेदारी स��झनी होगी और आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर निष्पक्षता, संतुलन और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।
और आरक्षण का विरोध करने वालों को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) खुली बहस के लिए आमंत्रित करती है।
अगर आपके पास आरक्षण के खिलाफ तर्क और तथ्य हैं, तो सामने आइए। बहस हो—तर्क से, तथ्यों से और संविधान के दायरे में।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
जय संविधान! जय आरक्षण!
राजस्थान के चर्चित डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद बड़ा फैसला चिंताजनक है। नागौर जिले की मेड़ता स्थित एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट ने CBI द्वारा नामजद सभी 40 आरोपियों को बरी कर दिया। इन लोगों की हत्त्या किस���े की...?
#डांगावास_हत्याकांड #मेघवाल_समाज #DalitJustice #RajasthanNews
लोकतंत्र की जीत हुई…
छात्रों की जीत हुई...
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया हैं….
माननीय सांसद Chandra Shekhar Aazad जी के संघर्ष की जीत हुई...!
#DharmendraPradhan
लोकतंत्र की जीत हुई…
भारत का संविधान जीत गया….
इस देश का युवा छात्र जीत गया….
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है...
@BhimArmyChief के धरना प्रदर्शन से युवाओं की जीत हुई...!
#DharmendraPradhan
युवा मोदी के खिलाफ है।
किसान मोदी के खिलाफ है।
दलित मोदी के खिलाफ है।
आदिवासी मोदी के खिलाफ है।
ओबीसी मोदी के खिलाफ है।
अल्पसंख्यक मोदी के खिलाफ है।
फिर मोदी को वोट दे कौन रहा है?
मुंबई से लौटते ही अपने आवास पर आराम करने की जगह नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद देर रात 2:45 पर जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के बी��� पहुंचे 👇🏻
आराम करने की ��म्र में जो चैन की नींद छोड़ दे, वही असली जननायक है। सांसद चंद्रशेखर आजाद जी देर रात 2:45 बजे जंतर-मंतर पर संघर्ष कर रहे छात्रों का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
इसी बेमिसाल समर्पण, निस्वार्थ संघर्ष और हर न्याय की आवाज़ के साथ खड़े होने के जज्बे का तो यह पूरा देश दीवाना है!
@Wangchuk66
@abhijeet_dipke
@neha_aisa
@CJP_for_India
@CJP_2029
आजाद समाज पार्टी" की सत्ता परिवर्तन यात्रा बिजनौर से शुरू हो रही थी जिसकी लंबे समय से तैयारियां चल रही थीं, परंतु नि��म्मी सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद को डिटेन करके हाउस अरेस्ट कर लिया गया हैं जो की बहुत निंदनीय हैं.
#ReleaseChandraShekharAzad
RRB Group D के अभ्यर्थी महीनों से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अनिश्चितता के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कृपया परि��ाम जारी करने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएँ।
@AshwiniVaishnaw
@RailMinIndia
#rrb_groupd_result_do
RRB Group D के अभ्यर्थी महीनों से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अनिश्चितता के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कृपया परिणाम जारी करने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएँ।
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia#rrb_groupd_result_do
माननीय न्यायालय द्वारा बार-बार अपने आदेशों और व्याख्याओं के माध्यम से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजातियों अत्याचार निवारण अधिनियम को कमजोर करने का क���म किया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक और दुर्भावनापूर्ण है।
दिनांक 11 मई को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश में “सार्वजनिक दृष्टि” की शर्त लगाकर जातिसूचक गाली को अपराध की परिभाषा से बाहर किया गया। वहीं, कुछ महीनों पूर्व दिसंबर 2025 में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने यह कहा कि फोन पर 'जातिसूचक' गाली-गलौज किए जाने पर SC/ST एक्ट के प्रावधान लागू नहीं होते, जो कि न्याय की मूल भावना के खिलाफ है।
मेरा सवाल है माननीय न्यायालय से- क्या अब दलितों का अपमान “लोकेशन” और “माध्यम” देखकर तय होगा? क्या चारदीवारी के भीतर या फोन पर किया गया जातीय अपमान अपराध नहीं माना जाएगा?
ऐसे फैसले यह संकेत देते हैं कि न्यायिक व्याख्या के जरिए इस सशक्त कानून के प्रभाव को सीमित किया जा रहा है, जिस��े पीड़ितों को न्याय मिलने में और अधिक कठिनाई उत्पन्न हो सकती है।
हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन संविधान और सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों की रक्षा के लिए ऐसे फैसलों पर सवाल उठाना भी उतना ही आवश्यक है।हम इस संबंध में शीघ्र ही माननीय उच्चतम न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दायर करेंगे।
लखनऊ के विकास नगर में हुआ भीषण अग्निकांड सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की लापरवाही और गरीबों की ज़िंदग��� की सस्ती समझ का दर्दनाक उदाहरण है।
इस आग ने 1200 से अधिक झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया, सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया और इस दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चों और कई मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि 6 बच्चे लापता हैं।
हमारा सवाल है मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से-आखिर इतनी बड़ी बस्ती में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे?
स्थानीय लोगों के आरोप बेहद गंभीर हैं कि झोपड़ियां खाली कराने के दबाव में आग लगवाई गई। यदि यह सच है, तो यह गरीबों के खिलाफ एक संगठित अन्याय है। वहीं, दमकल गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच सकीं, प्रशासनिक समन्वय की कमी साफ दिखी और पूरा इलाका अफरा-तफरी में डूबा रहा।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि लखनऊ में पहले भी कई बड़े अग्निकांड हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद फायर सेफ्टी के नियम आज भी कागजों तक सीमित हैं।
@UPGovt से हमारी स्पष्ट मांग है कि लापता बच्चों की जल्द सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए, घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा व स्थायी पुनर्वास दिया जाए।
भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की लखनऊ की टीम घटना के बाद से ही पीड़ितों के साथ मौजूद है।
@CMOfficeUP
2 अप्रैल 2018 कोई साधारण दिन नहीं, ये बहुजन स्वाभिमान की ज्वाला है!
SC/ST एक्ट बचा��े की लड़ाई में शहीद हुए हमारे 13 वीर साथियों को शत-शत नमन!
जिन्होंने अपने खून से इतिहास लिखा, हम उनकी कुर्बानी कभी भूल नहीं सकते।
जय भीम! जय संविधान! इंकलाब जिंदाबाद! ✊🔥
"वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन मेरे विचारों को नहीं… वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं,लेकिन मेरी आत्मा को नहीं।" ~शहीद-ए-आज़म भगत सिंह
इन महान वीरों की शहादत को शत-शत नमन। आपका बलिदान इस देश की आत्मा में हमेशा जीवित रहेगा।
#BhagatSingh#Sukhdev#Rajguru #ShaheedDiwas#InquilabZindabad
20 मार्च 1927 को बाबा साहब ने चवदार तालाब में पानी पीने के लिए महाड़ सत्याग्रह आंदोलन किया था। यह लड़ाई मानव अधिकारों की लड़ाई थी। इस ऐतिहासिक संघर्ष दिवस की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।
#महाड़_सत्याग्रह
“कांशीराम साहब आपकी नेक कमाई, आपने सोती कौम जगाई”
ब��ुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठवे स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
#आजाद_समाज_पार्टी_कांशीराम
“कांशीराम साहब आपकी नेक कमाई, आपने सोती कौम जगाई”
बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठवे स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
#आजाद_समाज_पार्टी_कांशीराम