आज 300 से ज़्यादा विपक्षी सांसद ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन हमें रोक लिया गया।
हम देश की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनकी आवाज हैं। हमें चुनाव आयोग के दफ्तर तक ज���ने नहीं दिया जा रहा है।
300 सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं, लेकिन वे डरे हुए हैं।
अगर जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों से चुनाव आयोग नहीं मिलेगा तो लोकतंत्र का क्या मतलब है?
~ नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
📍जयपुर,48 सिविल लाइंस!
राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय Ashok Gehlot जी से पीपाड़ नव-नियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा /Suresh Kachhawa ji एवं वरिष्ठ कांग्रेसी श्री ओम प्रकाश जी सांखला,बाबू लाल जी टाक, अमराराम जी भाटी,गोबर सिंह जी कछवाह ,इस्माइल भाई,जय सिंह जी व युवा साथियों के साथ मुलाक़ात की !
आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Govind Singh Dotasra जी एवं प्रतिपक्ष नेता आदरणीय श्री Tika Ram Jully जी साथ ही जोधपुर ग्रामीण प्रभारी श्री @vikram singh ji से शिष्��ाचार मुलाकात की !
@kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @kcvenugopalmp @ashokgehlot51 @SachinPilot @GovindDotasra @TikaRamJullyINC
राजस्थान युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश, जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप सभी ने राज्य के युवाओं के विश्वास और उम्मीदों को नई दिशा देने का अवस�� प्राप्त किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका उत्साह, ऊर्जा, समर्पण और संकल्प युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगा।
आज देश का युवा रोजगार, शिक्षा, अवसर, सामाजिक न्याय और अपने अधिकारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण सवालों के जवाब चाहता है, fair voting right चाहता है।
ऐसे समय में युवा कांग्रेस के साथियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। आप युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए उनके मुद्दों ���ो संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने लाएँ तथा श्री राहुल गांधी जी के न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के स��कल्प को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।
प्रदेश के गाँव, शहर, विधानसभा और बूथ स्तर तक कांग्रेस के विचारों, जनहित के मुद्दों और संगठन की आवाज़ को मजबूत करना आपकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से राजस्थान युवा कांग्रेस नई ऊर्जा, नए उत्साह और मजबूत संगठनात्मक संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्य���ाल, उज्ज्वल भविष्य और संगठन की नई ऊँचाइयों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
@INCIndia @IYC
पूर्व प्रधानमंत्री, सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हमें बताता है कि देश का नेतृत्व केवल बड़े पद से नहीं, बल्कि निष्ठा, सादगी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से होता है। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व और जनहित के प्रति समर्पण से देश का विश्वास मजबूत किया।
आज शास्त्री जी की जयंती पर जब हम उन्हें याद करते हैं, तो उनके जीवन से जुड़े मूल्यों को अपने वर्तमान से जोड़ना भी उतना ही जरूरी है। ईमानदार सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, मेहनत का सम्मान और हर नागरिक के प्रति संवेदनशीलता। ये वे आदर्श हैं जिनकी जरूरत हर दौर में रहती है।
शास्त्री जी का जीवन और उनका आदर्श ���ेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
#LalBahadurShastri
महात्मा गांधी जी का पूर��� जीवन हमें सिखाता है कि गलत के विरोध में पूरी मज़बूती से खड़ा होना चाहिए। विदेशी शासन के दौर में वे पूरी दृढ़ता के साथ देश की जनता के साथ खड़े रहे और देश-विरोधी शासन के खिलाफ़ मुखर रहे। गलत को गलत कहना और सही के पक्ष में डटकर खड़े होना गांधी जी की बड़ी सीख है। सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर अन्याय से संघर्ष करना भी उन्हीं की सिखाई राह है।
आज जब हम देखते हैं कि देश में लोकतंत्र पर भयानक हमले हो र���े हैं, तो सोचना ज़रूरी है कि एक नागरिक के पास इससे बड़ी ताकत और क्या हो सकती है कि वह देश या प्रदेश चलाने वाली सरकार को खुद चुने ?
संविधान लागू होते ही देश के हर वयस्क नागरिक को वोट देने का अधिकार मिला। इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं रखा गया और सबका एक वोट बराबर माना गया। आगे चलकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी ने वोट देने की उम्र घटाकर 18 साल कर दी। इस तरह देश का लोकतंत्र और मज़बूत होत�� गया और सबको साथ लेकर चल��े वाला बनता गया।
मगर आज की विडंबना देखिए कि वही वोट का अधिकार चोरी-छुपे, मनमाने ढंग से छीना जा रहा है। जब चाहे, जिसका चाहे नाम वोटर लिस्ट से डिलीट कर देना एक गलत चलन बन चुका है। चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा सिर्फ़ सत्ता में बने रहने के लिए यह गलत काम कर रही है, मनमाने तरीके से SIR थोपा गया...
इसीलिए आज ज़रूरी है कि हर देशवासी इसका डटकर विरोध करे।
आज Mahatma Gandhi Ji की जयंती पर आइए, हम सब अपने देश के लिए खड़े ��ों और देश-विरोधी ताकतों के खिलाफ़ एकजुट हों।
जय हिंद। 🇮🇳
#MahatmaGandhiJayanti
Attended the CWC meeting today at Indira Bhavan under the guidance of Congress President Sh. Mallikarjun @kharge Ji, CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi Ji, and LOP Sh. @RahulGandhi Ji.
Our focus is resolute: countering the deliberate, systematic undermining of our electoral architecture and defending the sacred power of vote.
When constitutional safeguards are compromised, silence is complicity. We are mobilizing a nation-wide effort to expose voter roll manipulation and restore uncompromising transparency to our democratic process.
This is more than a political fight, it is a battle to safeguard the sovereign rights guaranteed by the Constitution of India. We will not back down.
📍 Indira Bhavan, New Delhi
#CWC @INCIndia
राजस्थान के सांचौर एवं भीनमाल के रहने वाले चार व्यापारियों श्री प्रवीण जैन, श्री संजय जैन, श्री जयंतीलाल और श्री पोपटलाल की गुज���ात में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु बेहद दुःखद व हृदयविदारक है।
शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें।
कुछ leader अपने काम, अपनी सोच और अपने व्यवहार से पहचाने जाते हैं।
डॉ. मनमोहन सिंह जी ऐसे ही नेतृत्व का नाम थे।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री और सार्वजनिक जीवन में अपनी सादगी, शालीनता, विद्वता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्ह��ं कोटि-कोटि नमन।
वे पत्रकारों के सवालों से बचने वाले नेता के रूप में नहीं, बल्कि प्रेस के सामने बैठकर कठिन से कठिन प्रश्नों का उत्तर देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में भी याद किए जाते हैं। उनकी सरकार के दौरान प्रधानमंत्री की राष्ट्रीय प्रेस कॉन्फ्रेंस हुईं, जिनमें देश-विदेश के पत्रकारों ने सीधे सवाल पूछे और प्रधानमंत्री ने आर्थिक नी��ि से लेकर शासन, भ्रष्टाचार, विदेश नीति और राजनीतिक परिस्थितियों तक पर जवाब दिए।
डॉ. सिंह ने स्वयं मीडिया की भूमिका को लोकतंत्र और Nation Building से जोड़ते हुए एक स्वतंत्र, pluralistic और independent media के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। उन्होंने मीडिया और civil society को लोकतंत्र का आवश्यक हिस्सा बताया था।
उनके दौर की एक और महत्वपूर्ण पहचान थी - Transparency and Accountability।
Right to Information Act (RTI) ने आम नागरिकों को शासन से सवाल पूछने और सरकारी सू��नाओं तक पहुँच बनाने का एक शक्तिशाली लोकतांत्रिक माध्यम दिया। स्वयं डॉ. सिंह ने 2014 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में RTI के माध्यम से सरकारी दस्तावेजों तक नागरिकों और पत्रकारों की पहुँच का उल्लेख किया था।
यह उस सोच को दर्शाता है जिसमें सरकार केवल निर्णय लेने वाली संस्था नहीं, बल्कि Answerable Government भी होनी चाहिए।
Dr. Manmohan Singh ji की आर्थिक सोच क��� केंद्र केवल GDP के आंकड़े नहीं थे। उनके नेतृत्व में Inclusive Growth को नीति की महत्वपूर्ण प्राथमिकता के रूप में प्रस्तुत किया गया। ग्रामीण भारत, किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नीतियों को आर्थिक विकास के व्यापक framework से जोड़ा गया।
मनरेगा, शिक्षा के विस्तार, ग्रामीण infrastructure, किसानों के लिए credit और support तथा Food Security जैसे कदमों को उनकी सरकार ने व्यापक सामाजिक-आर्थिक नीति के हिस्से क��� रूप में आगे बढ़ाया। 2014 की उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इन पहलों और inclusive growth को अपने शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में गिनाया था।
लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह की विरासत केवल policies और programmes तक सीमित नहीं है। उनकी सबसे बड़ी पहचान उनका temperament था।
एक ऐसा प्रधानमंत्री जो अपनी विद्वता के बावजूद विनम्र रहा।
एक ऐसा नेता जिसने अपनी बात रखने के लिए ऊँची आवाज़ का सहारा नहीं लिया।
एक ऐसा सार्वजनिक व्यक्तित्व ज���सने असहमति क�� लोकतंत्र का हिस्सा माना।
एक ऐसा नेतृत्व जिसमें dignity, restraint and constitutional institutions को महत्व दिया गया।
उनकी कार्यशैली में संस्थाओं के प्रति सम्मान था।
उनके सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत सादगी थी।
और उनके आर्थिक चिंतन में भारत के आम नागरिक को केंद्र में रखने की कोशिश दिखाई देती थी।
डॉ. मनमोहन सिंह जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल का मूल्यांकन अलग-अलग लोग अलग-अलग दृष्टिकोण से कर सकते हैं। उनकी सरकार की नीतियों और फैसलों पर राजनीतिक बहस भी होती रही है। लेकिन भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में उनका एक विशिष्ट स्थान इस बात के लिए भी है कि उन्होंने knowledge-based leadership, institutional governance और public accountability को अपने सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया।
आज जब हम उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हैं, तो केवल एक पूर्व प्रधानमंत्री को याद नहीं करते।
हम उस India को याद करते हैं जिसमें बहस लोकतंत्र का हिस्सा थी, पत्रकार सवाल पूछते थे, प्���धानमंत्री प्रेस के सामने बैठते थे, संसद और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर जोर दिया जाता था और सार्वजनिक जीवन में शालीनता को भी नेतृत्व की ताकत माना जाता था।
Dr. Manmohan Singh Ji की सादगी, उनकी विद्वता, उनकी आर्थिक समझ और सार्वजनिक जीवन में उनकी गरिमापूर्ण कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण विरासत बनी रहेगी।
#DrManmohanSingh @INCIndia
झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी त्रिशा का असमय निधन हम सभी को व्यथित करने वाला है।
कल राँची में @DipikaPS जी के घर दिवंगत बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के दुःख में सहभागी बनूंगा।
राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विवेक तन्खा जी को जन्मदिन की हार्��िक शुभकामनाएँ।
विधि के क्षेत्र में आपके अनुभव और जनसेवा के प्रति आपके समर्पण को सलाम। आने वाला वर्ष आपके स्वास्थ्य, ��र्जा और नई सफलता से भरा रहे।
@VTankha
बाबा रामदेव जी और तेजाजी का जीवन हमें सत्य, सद्भाव, वचनपालन, सौहार्द और साहस की सीख देता है।
हमारे लोकदेवताओं के बारे में युवाओं क�� ज़रूर पढ़ना चाहिए, इनके संदेश के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
राजस्थान के घर - घर में पूजे जाने वाले तेजाजी महाराज और बाबा रामदेव जी की दशमी पर सभी को शुभकामनाएँ।
#Rajasthan
The untimely demise of senior journalist Payal Mehta ji is deeply saddening.
Her passing is a profound loss to the field of journalism.
I pray to the Almighty to grant eternal peace to the departed soul and give strength and courage to the bereaved family and loved ones.
Om Shanti.
सिस्टम में बैठे लोग 👇
देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं, लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते।
वे लोग अ��ने बच्चों को विदेशों में पढ़ने भेजते हैं और फिर सारे बिजनेस के ऊपर बैठा देते हैं।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 इंदौर, मध्य प्रदेश
#ChhatronKiGoonj
Delhi University में NSUI ने Students के मुद्दों पर मेहनत से चुनाव लड़ा।
@nsui ने अध्यक��ष पद पर राजस्थान के ग्रामीण परिवेश से आने वाले स्टूडेंट विजय शंकर मीणा को प्रत्याशी बनाया, और विजय ने पूरे दमखम से यह चुनाव लड़ा।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी 'छात्रों की गूंज' के माध्यम से देशभर में Students के issues उठा रहे हैं। आज इंदौर में स्टूडेंट्स के बीच उनका प्रोग्राम है। DUSU election में भी NSUI ने students के issues को केंद्र में रखकर पूरा चुनाव लड़ा। इसके लिए विनोद जाखड़ जी, कन्हैया जी और NSUI के सभी मेहनती सदस्य बधाई के पात्र हैं।
राजस्थान NSUI के कई ऊर्जावान नौजवान साथी हर बार की तरह इस चुनाव में भी काफी एक्टिव थे। हालांकि प्र��ेश में निकाय चुनावों की व्यस्तता के चलते इस बार आप लोगों से दिल्ली में मिलना नहीं हुआ।
मैं आप सभी के प्रयासों की तारीफ़ करता हूँ, आशा करता हूँ कि राजस्थान में भी छात्रसंघ चुनाव बहाल होंगे। प्रदेश में अभी ULB इलेक्शन हुए हैं, अब पंचायत चुनाव हैं। शुभकामनाएं आप सभी को।
Dear World, do you know why India ranks so low on the Democracy Index today ? You must see how the BJP government is destroying democracy in Rajasthan, the largest democracy's state in India ! it is deeply shameful.
कांग्रेस सरकार भारत में Urban Local Bodies और Panchayat system लेकर आई थी। उसके पीछे सोच थी लोकतांत्रिक विक��ंद्रीकरण और स्थानीय स्वशासन की।
यानी Democratic decentralization and local self-government.
मगर इस पूरे concept की जिस तरह राजस्थान में भाजपा हत्या कर रही है, इससे दुनियाभर में हमारे देश की साख गिर रही है।
CM @BhajanlalBjp जी से कहूंगा कि ULB में बोर्ड बनाना ना बनाना बड़ी बात नहीं, मगर Democratic institutions को धनबल से लाचार बना देने वाली आपकी यह हरक़त इतिहास में दर्ज हो रही है।
अलवर, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कुचेरा, डेगाना, फतेहनगर, बानसूर, देवली-उनियारा स���ेत पूरे प्रदेश में भाजपा की सत्ता बेशर्मी पर उतर आई है। पुलिस को आगे कर रहे हो, चुने हुए पार्षदों को अगवा कर रहे हो, डिटेन कर रहे हो, धमकियां दे रहे हो, ख़रीद फ़रोख़्त कर रहे हो, पार्षदों को शपथ नहीं लेने दे रहे हो !
आने वाला समय इन Anti Democratic practices के लिए BJP को धिक्कारेगा।