हमने कभी नही कहा कि सिर्फ एक शिफ्ट का Exam रद्द कर देने से हम संतुष्ट हो गए हैं। हमने ये कहा कि छात्र मीटिंग का असर हुआ और पहली पाली का Exam रद्द हुआ। आगे आंदोलन जारी है। हमलोगों की मांग पहले से ही है कि पूरी परीक्षा यानी तीनों पालियों की परीक्षा रद्द की जाए।
भाजपा सरकार में बेईमान के हाथ में लाठी है और ईमानदार प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं। उप्र की एक ��़िला जेल में भ्रष्टाचार में साथ न देने पर पुलिसवाले ही पुलिसवाले को पीट रहे हैं।
पुलिस से झूठे मुक़दमे करवानेवाली भाजपा सरकार ने पुलिस को भ्रष्ट कर दिया है।
कोई सुननेवाला है क्या?