आज जंतर-मंतर पर महाबोधि महाविहार, बोधगया की मुक्ति तथा बीटी एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग को लेकर नगीना सांसद, @BhimArmyChief भाई चंद्र शेखर आजाद जी अपनों के बीच।
उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान किए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@upprpb
#UPPolice #पुलिसभर्ती
#UPPoliceRecruitment
#UPP_PAC_AGE_RELAXATION #Upp_Age_Relaxation_3Years
आज शाम 07 बजे "महत्वपूर्ण विषय को लेकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना स�� लोकप्रिय सांसद भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी लाइव रहेंगे।
सभी साथी चंद्र शेखर आजाद जी के ऑफिसियल फेसबुक पेज पर लाइव से जुड़े और संदेश को आगे पहुँचाएँ।
👉LIVE लिंक:
https://t.co/oNZr9n5gR3
जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय भारत, जय संविधान
नये साल की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। नव वर्ष में हम यह संकल्प करते है की इस देश के शोषित, वंचित और बहुजन समाज ��े अधिकार व न्याय की लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाकर,परम पूज्य बाबा साहेब का अधूरा सपना पूरा करेंगे। हमारा देश बेगमपुरा राष्ट्र बने। जय भीम, जय भारत, जय मंडल, जय जौहर,जय संविधान।
#HappyNewYear2026 #HappyNewYear
#2026newyear #नववर्ष_2026
मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर-6 स्थित सेंट्रल मार्केट में बने कॉम्प्लेक्स संख्या 661/6, जिसमें लगभग 35 वर्ष पुरानी 22 दुकानें थीं, को ध्वस्त करना न केवल छोटे व्यापारियों की आजीविका पर कठोर प्रहार है, बल्कि यह ��्रिपल इंजन वाली भाजपा सरकार के घमंड का भी स्पष्ट उदाहरण है।
इन सभी दुकानों की व्यावसायिक रजिस्ट्री, साथ ही बिजली, पानी, जीएसटी और हाउस टैक्स वाणिज्यिक आधार पर नियमित रूप से जमा किए जा रहे थे।
ध्वस्तीकरण के बाद बाजार में व्यापारियों और उनके कर्मचारियों की रोज़ी-रोटी ठप हो गई। जो लोग वर्षों से इसी व्यापार से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे, वे अब बेबस और आशंकित हैं।
22 दुकानों के साथ ही अन्य 31 दुकानों के ध्वस्तीकरण का 86 लाख रूपए का टेंडर मुंबई की फर्म मैसर्स रिलायबल एजेंसी को दिया गया है। इसके तहत, ध्वस्तीकरण में आने वाला पूरा खर्च उस निर्माण के मालिक से वसूला जाएगा।
यह कदम यह संकेत देता है कि सरकार व्यापारी विरोधी रवैया अपना रही है। कई परिवार, जो वर्षों से मेहनत और निवेश के बल पर अपने व्यवसाय चला ��हे थे, अब बेबस और आशंकित हैं। ऐसे निर्णय न्याय के नाम पर कमजोरों पर बुलडोज़र चलाने के समान हैं।
इसके अलावा, शास्त्रीनगर योजना में 1468 अन्य अवैध निर्माण सर्वे में चिह्नित हैं, जिन पर आगे कार्रवाई की संभावना है।
हमारा सवाल है मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से: “अगर सरकार चाहती, तो भू-उपयोग (आवासीय भूखंड को व्यावसायिक में) परिवर्तित किया जा सकता था। फिर छोटे व्यापारियों को निशाना क्यों बनाया गया?”
@UPGovt से हमारी माँग है कि प्रभावित व्यापारियों को वैधानिक लाभ, पुनर्वास और आर्थिक राहत दी जाए।
विकास तभी सार्थक है जब इंसानियत और आजीविका दोनों सुरक्षित हों।
@CMOfficeUP
हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पुरन कुमार जी के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।
सबसे गंभीर और पीड़ादायक यह है कि उनके निधन के बाद शव को ज़बरदस्ती पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जबकि उनकी पत्नी अमनीत, जो हरियाणा कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, की सहमति के बिना यह कार्रवाई करने की कोशिश की गई।
यह बेहद अमानवीय, असंवेदनशील और कई सवाल खड़े करने वाली घटना है, जिसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त करने लायक नहीं माना जा सकता।
वाई. पुरन कुमार जी एक ऐसे अधिकारी थे जिन्होंने हमेशा प्रशासन में पारदर्शिता, वरिष्ठता के अधिकार और अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधित्व के मुद्दों पर साहसपूर्वक आवाज़ उठाई। उन्होंने बार-बार भेदभाव और प्रशासनिक अनियमितताओं के विरुद्ध अपनी बात रखी। विशेष रूप से, उन्होंने नए पद सृजित कर उन्हें अपमानित करने और भेदभावपूर्ण तैनाती देने — जैसे कि IGP (होम गार्ड्स) पद पर नियुक्ति — को सार्वजनिक रूप से उजागर किया था।
उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे केवल व्यक्तिगत अधिकारों तक सीमित नहीं थे, बल्कि पूरे सिस्टम में न्यायसंगत और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थे।
मैं @cmohry से पुनः यह माँग करता हूँ कि इस पूरे मामले की त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी सीबीआई जाँच कराई जाए तथा दोषियों को सख़्त से सख़्त दंड दिया जाए।
मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ वाई. पु��न कुमार जी के परिवार और सहयोगियों के प्रति व्यक्त करता हूँ और आज मैं चंडीगढ़ में अपने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी न्याय की माँग को और मजबूत करूँगा।
@NayabSainiBJP
जिसकी जितनी संख्या भारी,उसकी उतनी हिस्सेदारी"का नारा देकर सोए हुए समाज को जगाने वाले, और "वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा" के नारे से शोषित समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले बहुजन नायक, मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन एवं विनम्र आदरांजलि। जय भीम
लखनऊ में आजाद समाज पार्टी और हैदर कैनाल निवासियों का प्रदर्शन। हैदर कैनाल बचाने के लिए परिवर्तन चौक पर बड़ी संख्या में जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया सीएम आवास की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को बैरिगेटिंग लगाकर पुलिस ने रोका।
@BhimArmyChief@AniketDhanuk_