बिहार के छात्रों का सवाल बहुत सीधा है - भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी क्यों? पेपर लीक के आरोपों पर कार्रवाई क्यों नहीं? और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कब तक?
BPSC की परीक्षाओं का विवाद आज का नहीं है। छात्र लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, देरी और पारदर्शिता को लेकर सड़कों पर हैं।
पर सरकार जवाब देने के बजाय कर क्या रही है? लाठी और वॉटर कैनन चला रही है। छात्रों को हिरासत में ले रही है। सीवान में तो प्रदर्शनकारियों पर AK 47 द्वारा गोलीबारी तक सामने आई।
यह सिर्फ़ पुलिस की कार्रवाई का सवाल नहीं। यह उस BJP सरकार की मानसिकता का सवाल है, जिसके पास जवाब नहीं हैं - इसलिए वह पुलिस को जवाबदेही से बचने का हथियार बना रही है।
BJP सरकार यह समझ ले - लाठी से सवाल नहीं रुकते। डराकर किसी का भविष्य नहीं छीना जा सकता।
बिहार के छात्र सवाल पूछते रहेंगे। और अब सिर्फ़ जवाब नहीं - जवाबदेही चाहिए।
#ChhatronKiGoonj
महाराष्ट्र के छात्रों ने एक लड़ाई जीत ली है।
MPSC की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा और पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द हुई - यह सरकार की मेहरबानी नहीं, उन छात्रों की जीत है जो मार्च में ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के पेपर लीक के बाद से डटे रहे।
दबाव झेला, तानें सुने, महीनों इंतज़ार किया - पर आवाज़ उठाना नहीं छोड़ा। आप सब पर गर्व है।
पर याद रखिए - एक परीक्षा रद्द होना जीत है, न्याय नहीं। जब तक लीक कराने वालों को सज़ा नहीं मिलती, यह लड़ाई अधूरी है।
आगे और लड़ाइयां हैं। और हर एक में मैं आपके साथ हूं।
हमें इस पूरे system को ठीक करना है - ताकि हर बच्चे के लिए शिक्षा बेहतर हो, और मेहनत का दाम हर किसी को मिले।
#ChhatronKiGoonj
आज हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मुबारक अवसर पर गौरीगंज एवं अमेठी में आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुआ।
हज़रत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, शांति, मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। उनका जीवन हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस मुबारक मौके पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर अपने मुस्लिम भाइयों एवं बहनों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी ﷺ की दिली मुबारकबाद देता हूँ।
आइए, हम सब मिलकर मोहब्बत, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करें और एक शांतिपूर्ण एवं खुशहाल समाज के निर्माण का संकल्प लें।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक! 🤲🌹
हनुमान जी बनवा कर नचवाया तो बिहार के बांकीपुर से BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी सीट और बूथ दोनों हार गए अब भगवान गणेश को RSS की वर्दी पहना कर फिर उसी की पुनरावृति की है देश हार जाओगे।
याद रखना।
हल्द्वानी, उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की जनसभा के बाद उस स्टेज का शुद्धिकरण करना RSS-BJP की मानसिकता का प्रदर्शन है। इससे पता चलता है कि इनकी विचारधारा क्या है।
प्रधानमंत्री जी को इसका खंडन करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
Women are the strength of India - its foundation, its present, and its future.
You belong to no one but yourself.
Be loud. Be proud. Fight for your space.
Smash the patriarchy!
#ChhatronKiGoonj
छात्रों की आवाज़ नहीं दबेगी!
काश भाजपा सरकार इतनी ही पुलिस और इतनी ही बड़ी संख्या में सुरक्षाबल अपराध रोकने और पेपरलीक माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए लगाती, जितनी आज छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए लखनऊ में तैनात की गई।
आज लखनऊ में छात्रों के समर्थन में श्री राहुल गाँधी जी के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भाई दीपक शिवहरे के आह्वान पर परिवर्तन चौक से राजभवन तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी का भी मार्गदर्शन मिला।
दुर्भाग्य देखिए छात्रों के हक़ की आवाज़ से घबराई भाजपा सरकार ने 4 बटालियन PAC और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।
लेकिन सत्ता को यह याद रखना चाहिए पुलिस की बैरिकेडिंग विचारों को नहीं रोक सकती और दमन से छात्रों की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती।
हम आज आला अधिकारियों से कहकर आए हैं, हमारा संदेश उन लोगों तक पहुँचा देना जिन्होंने पुलिस भेजी है।
अब हम छात्रों के समर्थन में हर जिले, हर मोड़ और हर गाँव में मिलेंगे।
संघर्ष जारी रहेगा, आवाज़ और बुलंद होगी,जब तक पेपरलीक और छात्रों के साथ अन्याय के लिए जिम्मेदारी तय नहीं होती और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी इस्तीफ़ा नहीं देते।
छात्रों की लड़ाई, हमारी लड़ाई है।
न्याय की लड़ाई, आख़िरी दम तक जारी रहेगी।
#StudentsProtest #YouthCongress #PaperLeak #Lucknow #UPCongress
लखनऊ में यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: राजभवन घेराव की तैयारी
राजधानी लखनऊ में जेन-जी के समर्थन में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगते हुए राजभवन घेरने के लिए मार्च निकाला। परिवर्तन चौक से विधानसभा होते हुए राजभवन की ओर बढ़ने वाले इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बाबू केडी सिंह स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोक लिया और उन्हें हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। इस दौरान तैनात पुलिसकर्मियों में कई जवानों ने नेमप्लेट नहीं लगाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जंतर-मंतर पर जेन-जी छात्रों के आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई से देश भर के युवाओं में भारी आक्रोश है।
इन प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन:
उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal)जी, राष्ट्रीय सचिव श्री जगदीश चंद्र जांगीड़ (@jagdishjangidIN) जी और श्री अब्दुल हन्नान (@abdulhannanaicc) जी एवं यूथ कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक शिवहरे जी मौजूद रहे। सांसद श्री राकेश राठौर (@rakeshrathorei ) जी और पूर्व MLC श्री दीपक सिंह (@DeepakSinghINC) जी समेत कई वरिष्ठ नेता भी साथ चले।
पूर्व MLC श्री दीपक सिंह जी ने दो टूक शब्दों में कहा— "हमारा आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा, जब तक गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं दे देते। हमको रोकने के लिए जितनी पुलिस लगाई है, इतनी मेहनत पेपरलीक रोकने में की होती तो आज ये नौबत नहीं आती।"