नागरिक देवो भवः
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के "नागरिक देवो भवः" के विकास मंत्र को आत्मसात करते हुए आज सांसद कार्यालय में क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को सुना एवं उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता की।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है। नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है।
आपका विश्वास और सहयोग ही हमें निरंतर जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।🙏🌹
#YogenderChandolia #NorthWestDelhi #MemberOfParliament @NitinNabin@AmitShah@gupta_rekha@hdmalhotra@PavanRanaRSS
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज दिल्ली मेट्रो से यात्रा की।
सार्वजनिक परिवहन का उपयोग न केवल पेट्रोल-डीज़ल की बचत करता है, बल्कि प्रदूषण कम कर स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
आइए, हम सभी पर्यावरण हित में ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 🌱🚇
#पवन_शर्मा #PawanSharma #MLA #उत्तम_नगर_मेरा_परिवार #BJP
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी तथा दिल्ली प्रदेश भाजपा के यशस्वी अध्यक्ष श्री @hdmalhotra जी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली यमुना मैया के 28 घाटों पर "स्वच्छ यमुना मेरा कर्तव्य" अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज माँ यमुना के पावन तट पर स्थित निगम बोध घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सभ्यता की जीवनरेखा है। इसके संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए जनभागीदारी ही सबसे बड़ी शक्ति है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि माँ यमुना को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, सुंदर एवं हरित दिल्ली के निर्माण का संकल्प लें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करें।
#SwachhYamunaMeraKartavya #12YearsOfPMModi #YogenderChandolia #NorthWestDelhi
@blsanthosh
प्रताप विहार 2nd के विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम।
क्षेत्रवासियों की मांग और आवश्यकता को प्रमुखता से उठाते हुए, मैंने प्रताप विहार 2nd में 46 गलियों एवं ड्रेनेज निर्माण कार्य के लिए आवश्यक फंड एवं स्वीकृति दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी से सुनिश्चित कराई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
शीघ्र ही देवतुल्य जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ इन विकास कार्यों का उद्घाटन किया जायेगा।
इस विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। जनसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति मेरी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है। आप सभी के सहयोग और विश्वास से किराड़ी विधानसभा में विकास कार्यों को गति मिल रही है और आगे भी मिलती रहेगी।
#yogenderchandolia #northwestdelhi #memberofparliament
@narendramodi@NitinNabin@AmitShah@hdmalhotra@PavanRanaRSS
8 जून 2026 | जनसेवा ही हमारा संकल्प। 🇮🇳
आज सांसद कार्यालय में क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।🙏🌹
#YogenderChandolia #NorthWestDelhi #MemberOfParliament
@blsanthosh
तरक्की की रफ्तार भी, वन्यजीवों को प्यार भी!
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बना एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर गवाह है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत अब प्रकृति को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।
#yogenderchandolia#northwestdelhi #memberofparliament
अब राहत भी, कमाई भी! 🚗🇮🇳
कभी गड्ढों और खराब सड़कों से जूझने वाला भारत, आज आधुनिक एक्सप्रेस-वे के नेटवर्क के साथ विकास की नई कहानी लिख रहा है।
कम समय में लंबी दूरी, कम ईंधन खर्च, बेहतर कनेक्टिविटी और बढ़ती आर्थिक गतिविधियां— यही है नए भारत की पहचान।
#yogenderchandolia #northwestdelhi #memberofparliament
पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 का खिताब जीतकर भारतीय हॉकी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और अटूट टीम भावना इस ऐतिहासिक विजय की आधारशिला है।
इस स्वर्णिम सफलता पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। भारत यूँ ही विश्व पटल पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराता रहे।
#TeamIndia #U18AsiaCup #Hockey #Champions
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोहिणी सेक्टर-14 स्थित District Park Chitragupta में अमलतास (Amaltas) का पौधारोपण किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तथा दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के हरित दिल्ली के संकल्प से प्रेरित होकर पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु यह छोटा सा प्रयास किया।
आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण के इस जन-अभियान का हिस्सा बनें।
#WorldEnvironmentDay #EkPedMaaKeNaam #YogenderChandolia #NorthWestDelhi #MemberOfParliament
@blsanthosh
आज भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री @hdmalhotra जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
आपका संगठनात्मक अनुभव, कर्मठ नेतृत्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण निश्चित रूप से दिल्ली भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त होकर जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति देगा।🙏🌹
#Yogenderchandolia #NorthWestDelhi #MemberOfParliament
आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष श्री Harsh Malhotra जी की अध्यक्षता में प्रदेश की संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।
बैठक में सह प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री Dr. Alka Gurjar जी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
@BJP4Delhi
तेलंगाना, मात्र एक राज्य नहीं बल्कि स्वयं में एक संपूर्ण संस्कृति है, जो भारत की विविधता को और समृद्ध बनाता है।
आज, राज्य के स्थापना दिवस पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
गणपति बप्पा मोरया🙏
श्री सिद्धिविनायक गणपति बाप्पा के श्रीचरणों में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की।
विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे और हमारे जीवन को सदैव शुभता, सफलता एवं सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित करती रहे।🙏🌹
#YogenderChandolia #NorthWestDelhi #MemberOfParliament @SVTMumbai