कल इन्दौर से कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों के बीच एक आयोजन इंदौर में बस���े वाले विंध्यवासियों से मुलाकात का भी था ।
बेहद दुखद और पीड़ा दाई समाचार है | मेरे लिए बहुत ही दुखद क्षण है |आज सुबह मेरी पूज्य माता जी श्रीमती सरोज कुमारी जी का निधन हो गया | वे लंबे समय से बीमार थी और अस्पताल में भर्ती थी |
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ | आम नागरिकों और सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक और कर्मचारियों का मनोबल बढ़े उसकी सराहनीय पहल सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन करवा कर मुख्यमंत्री जी ने की है | सब की शुभकामनाएं उनके साथ हैं |
हरिद्वार में स्थापित भारत माता मंदिर के संस्थापक निवृत्त शंकराचार्य स्वामी श्री सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के ब्रम्हलीन होने का समाचार दुःखद है । श्रद्धेय स्वामी जी देश भर के धर्मप्रेमियों के लिए मार्गदर्शक थे । ऐसी महान विभूति को कोटि कोटि प्रणाम और विन���्र श्रद्धांजलि ।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले 15 साल में इस प्रदेश की जनता को जो धोखा दिया और अपने विकास के फर्जी आंकड़े पेश किए उसकी पोल 15वें वित्त आयोग ने खोल दी है।
मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर को दुनिया में सबसे ज्यादा बताकर खूब प्रचार कर अपनी ब्रांडिंग शिवराज सरकार ने की लेकिन वित्त आयोग ने स्पष्ट कहा कि इसके बावजूद मध्यप्रदेश में गरीबी बढ़ी है। आयोग ने कहा कि गरीबी का अनुपात देश में 21 फीसदी है जबकि मध्यप्रदेश में 30 फीसदी है।
पूर्व भाजपा सरकार 15 साल तक प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालने का दावा करती रही। जाहिर है कि फर्जी आंकड़ों के जरिए शिवराज सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया और अपने खोखले विकास के लिए खुद ही पीठ थपथपाई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा रोका जाना आजादी और अभिव्यक्ति पर भाजपाई संस्कृति का हमला है ।
सीधी और सिंगरौली के सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे श्रीमती प्रियंका गांधी का समर्थन करने ��ुनार पंहुचें ।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है । यह कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है । परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को वज्राघात सहने की शक्ति दे ।
यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि आज पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न से अलंकृत किया गया है | भारतीय लोकतंत्र पर अपनी अमिट छोड़ने वाले आप राजनीति के युग पुरुष हैं | सभी कांग्रेसजनों को आप पर गर्व है | इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई |
आज सीधी में बायोफ्यूल के विक्रय का शुभारंभ | बायोफ़्यूल का ऊर्जा के वैकल्पिक साधन के रूप में सफलतम उपयोग हो रहा है। बायोफ्यूल के महत्व के संबंध में जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है। बायोफ्यूल पर्यावरण के लिए लाभदायक हो सकता है | भविष्य में बायो फ्यूल ही विकल्प होगा।
हमारी प्रिय नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी को आज सर्वसम्मति से कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया । इस अवसर पर आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी को बधाई एवं शुभकामनायें ।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू जिन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है,जिन्होंने आज़ादी के लिये संघर्ष किया,जिनके किये गये कार्य व देश हित में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
उनको मृत्यु के 55 वर्ष पश्चात् आज अपराधी कह कर संबोधित क���ना,बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है।
ईदुज्जुहा हमें दूसरों के हित के लिए अपनों का त्याग और बलिदान की सीख देता ह���।आज समाज और देश के निर्माण और रक्षा के लिए हम सभी को मिलकर योगदान देना चाहिए । हमें त्याग की परम्परा पर चलना होगा, तभी हम एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकते है।
Dear Maalik ji,
I saw your feeble reply to my tweet.
I accept your invitation to visit Jammu & Kashmir and meet the people, with no conditions attached.
When can I come?