पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा पंचायत के खोवा क्रिकेट ग्राउंड में जन-जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में आसपास की पंचायतों की कई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति, साइबर ठगी से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित करना है।
#DeogharPolice #RikhiaPolice #DrugFreeSociety #CyberAwareness #RoadSafety #CommunityPolicing
@JharkhandCMO@JharkhandPolice@DigDumka@DCDeoghar
देवघर पुलिस की कार्रवाई | चोरी कांड का उद्भेदन
पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार रिखिया थाना कांड सं0- 135/26, दिनांक 03.11.2026, धारा- 305(a)/331(4) BNS के अनुसंधान हेतु गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हरलाजोरी से कांड में संलिप्त एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।
निरुद्ध बालक को माननीय न्यायालय में उपस्थापन के उपरांत बाल सुधार गृह, दुमका भेजा जा रहा है।
बरामद सामान:
1. चाँदी जैसा एक चेन।
2. रियलमी कंपनी का एक भूरा मोबाइल फोन।
3. चाँदी जैसे पाँच पान के पत्ते।
4. चाँदी जैसा एक सिंदूर किया।
5. साँप की आकृति वाले चाँदी जैसे तीन आभूषण।
6. चाँदी जैसी एक बिछिया।
#DeogharPolice #RikhiaPolice #JharkhandPolice #CrimeDetection #PoliceAction
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार चितरा थाना अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में स्थानीय ग्रामीणों के बीच ग्राम प्रधान एवं मुखिया की उपस्थिति में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।
नशा मुक्त समाज, सुरक्षित समाज।
#ChitraPolice #DeogharPolice #NashaMuktiAbhiyan #DrugFreeSociety #JharkhandPolice
@JharkhandCMO@JharkhandPolice@DigDumka@DCDeoghar
आज दिनांक 03-11-2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रवीण पुष्कर द्वारा मार्गोमुंडा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन कर उनके संधारण एवं अद्यतन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बल का निरीक्षण किया गया तथा थाना भवन एवं संपूर्ण परिसर का भौतिक निरीक्षण कर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं थाना की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।
#DeogharPolice #MargoMundaPolice #AnnualInspection #JharkhandPolice
@JharkhandCMO@JharkhandPolice@DigDumka@DCDeoghar
देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – सोलर बैटरी चोरी कांड का उद्भेदन, एक गिरफ्तार एवं पाँच बैटरियां बरामद।
दिनांक 22.10.2026 को श्रीमती अनारकली +2 विद्यालय, पालोजोरी से पाँच सोलर बैटरियों की चोरी की घटना के संबंध में पालाजोरी थाना कांड संख्या 71/2026, दिनांक 22.10.2026, धारा 305(a)/331(4) बी०एन०एस०, 2023 के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
दिनांक 01.11.2026 की रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विद्यालय के आसपास दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें गश्ती दल द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान पूर्व में हुई पाँच सोलर बैटरियों की चोरी में उनकी संलिप्तता सामने आई।
गिरफ्तारी :-
1. मुस्तफा शाह, उम्र लगभग 34 वर्ष, पिता स्व० दाउद शाह, निवासी जेरूवाडीह, थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह को गिरफ्तार किया गया।
2. एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध बालक को पकड़ा गया।
बरामदगी :-
गिरफ्तार आरोपी मुस्तफा शाह की निशानदेही पर विद्यालय से चोरी गई सभी पाँच सोलर बैटरियां बरामद की गईं।
#DeogharPolice #PalajoriPolice #PoliceAction #TheftCase #StolenPropertyRecovered #JharkhandPolice #CrimeControl
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
देवघर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन
पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय, मधुपुर में छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं सजग बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध के नए-नए तरीकों, उनसे बचाव एवं हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम, नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियमों के महत्व तथा घरेलू हिंसा के विरुद्ध जागरूक किया गया।
देवघर पुलिस का उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी जागरूक बने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझे और एक सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
#DeogharPolice #JagruktaAbhiyan #CyberAwareness #CyberSafety #StopChildMarriage #DrugFreeSociety #RoadSafety #StopDomesticViolence #StudentAwareness #JharkhandPolice
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
देवघर पुलिस का जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार खागा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, सरसा में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, बाल विवाह की रोकथाम तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
#DeogharPolice #JagruktaAbhiyan #CyberAwareness #CyberSafety #Helpline1930 #DrugFreeSociety #StopChildMarriage #RoadSafety #JharkhandPolice
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देवघर पुलिस द्वारा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अवसर पर *Run for Unity (एकता दौड़)*, बालिकाओं की साइकिल रेस एवं 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।
एकता का संदेश, नशामुक्त समाज और साइबर अपराध मुक्त समाज का संकल्प।
#NationalUnityDay #RunForUnity #DeogharPolice #CyberAwareness #DrugFreeSociety #JharkhandPolice
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
देवघर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन
पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार पालाजोरी थाना अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पालाजोरी में छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, संबंधित हेल्पलाइन नंबरों, मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, बाल विवाह की रोकथाम तथा सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।
#DeogharPolice #CyberAwareness #CyberSafety #Helpline1930 #DrugAwareness #StopChildMarriage #RoadSafety #WomenSafety #JharkhandPolice
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
देवघर पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार करौं थाना अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच नशा मुक्ति, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), ईव टीजिंग एवं साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न अपराधों से बचाव, कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचने के उपायों की जानकारी दी गई।
जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।
#DeogharPolice #WomenSafety #CyberAwareness #POCSOAct #DrugAwareness #JharkhandPolice
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
राष्ट्रीय एकता दिवस – 31 अक्टूबर 2026
दिनांक 31.10.2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना/प्रतिष्ठान परिसर में परेड एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ ली।
साथ ही, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
एकता, अखंडता और सुरक्षा — हमारा संकल्प, हमारा कर्तव्य।
#NationalUnityDay #RashtriyaEktaDiwas #SardarVallabhbhaiPatel #DeogharPolice #JharkhandPolice
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
फर्जी कस्टमर केयर एवं बैंक पदाधिकारी बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले 02 साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत वरीय पुलिस उपाधीक्षक, साइबर अपराध, देवघर श्री कैलाश प्रसाद महतो के निर्देश पर दिनांक 30.10.2026 को साइबर अपराध में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सूचना के आधार पर पालाजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरी पहाड़ी में छापेमारी कर उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में इनके मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी में किए जाने के साक्ष्य मिले हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. समीर अंसारी (27 वर्ष), पिता- जमालुद्दीन अंसारी, ग्राम- धावा, थाना- पालाजोरी, जिला- देवघर।
2. नीरज कुमार दास (20 वर्ष), पिता- भुदेव दास, ग्राम- गोविन्दपुर, थाना- पथरौल, जिला- देवघर।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामग्री:
▪️ मोबाइल फोन – 02 ▪️ सिम कार्ड – 04
अपराध की कार्यप्रणाली
फर्जी Google Pay/PhonePe/Paytm Customer Care अधिकारी बनकर Cashback के नाम पर ठगी। PM-KISAN, बिजली बिल एवं RTO Challan के नाम पर APK File भेजकर मोबाइल Access प्राप्त करना। फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से ठगी करना।
#DeogharPolice #CyberCrime #CyberAwareness #CyberFraud #JharkhandPolice #PoliceAction #CyberSecurity #StayAlert
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
1,200 लीटर अवैध स्प्रिट के साथ दो बोलेरो वाहन जब्त, दो अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 29.10.2026 की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर बुढ़ई थाना पुलिस द्वारा तिलैया मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध बोलेरो वाहनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल द्वारा पीछा कर दो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया, जबकि एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या: 02
🔹 फरार अभियुक्तों की संख्या: 01
🔹 जब्त स्प्रिट: लगभग 1,200 लीटर
🔹 जब्त वाहन: 02 बोलेरो
जब्त स्प्रिट का विवरण:
- बोलेरो संख्या JH04E 4414 से 400 लीटर स्प्रिट।
- बोलेरो संख्या JH15E 7080 से 800 लीटर स्प्रिट।
उक्त मामले में बुढ़ई थाना कांड संख्या 49/26, दिनांक 29.10.2026 के तहत BNS एवं झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा अवैध स्प्रिट के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क का पता लगाने हेतु पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है।
देवघर पुलिस की अपील: अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन एवं कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना निकटतम थाना अथवा पुलिस को दें।
देवघर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
#DeogharPolice #PoliceAction #IllegalLiquor #SpiritSeizure #CrimeControl #JharkhandPolice #BurdaiPolice #LawAndOrder
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
आज दिनांक 27.10.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर द्वारा चितरा थाना का विधिवत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन कर उनके संधारण एवं अद्यतन की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बल का निरीक्षण किया गया तथा थाना भवन एवं संपूर्ण परिसर का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice ,@DigDumka , @DCDeoghar
पुलिस स्मरण दिवस — वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस स्मरण दिवस के अवसर पर देश की रक्षा, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर शहीदों को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
हम उन सभी वीर जवानों के साहस, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को शत-शत नमन करते हैं, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने जीवन तक की परवाह नहीं की।
उनका त्याग और समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्र सदैव अपने इन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा।
वीर शहीद अमर रहें!
🙏 शहीदों को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
@JharkhandCMO@JharkhandPolice@DigDumka@DCDeoghar
देवघर पुलिस की कार्रवाई | मारगोमुंडा थाना
मारगोमुंडा थाना कांड संख्या 83/2026, दिनांक 19.10.2026, धारा 309(6) BNS के तहत दर्ज मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन यादव (उम्र 22 वर्ष) तथा अप्राथमिकी अभियुक्त संजय यादव (उम्र 22 वर्ष) एवं डब्लू यादव (उम्र 24 वर्ष), सभी जिला देवघर, को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा कांड में प्रयुक्त एक अपाची मोटरसाइकिल, ओरिजिनल टाइप का डुप्लीकेट पिस्टल एवं रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है तथा मामले में अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#DeogharPolice #MargoMundaPolice #PoliceAction #JharkhandPolice
@JharkhandCMO@JharkhandPolice@DigDumka@DCDeoghar
दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर देवघर पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु दिनांक 17.10.2026 को देवघर जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारियों द्वारा किया गया। इस दौरान आमजन को सुरक्षित वातावरण में पर्व मनाने का भरोसा दिलाया गया तथा विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया।
साथ ही, विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संवाद कर शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पूजा पंडालों एवं मेला स्थलों पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
📢 देवघर पुलिस की अपील:
सभी नागरिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
☎️ किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें अथवा देवघर पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 9241821642 पर सूचना दें।
आपकी सुरक्षा — देवघर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता।
#DeogharPolice #DurgaPuja2026 #Dussehra2026 #FlagMarch #LawAndOrder #SafeDeoghar #PeacefulFestival
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice ,@DigDumka , @DCDeoghar
दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर देवघर पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु दिनांक 17.10.2026 को देवघर जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारियों द्वारा किया गया। इस दौरान आमजन को सुरक्षित वातावरण में पर्व मनाने का भरोसा दिलाया गया तथा विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया।
साथ ही, विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संवाद कर शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पूजा पंडालों एवं मेला स्थलों पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
📢 देवघर पुलिस की अपील:
सभी नागरिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
☎️ किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें अथवा देवघर पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 9241821642 पर सूचना दें।
आपकी सुरक्षा — देवघर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता।
#DeogharPolice #DurgaPuja2026 #Dussehra2026 #FlagMarch #LawAndOrder #SafeDeoghar #PeacefulFestival
@JharkhandCMO , @JharkhandPolice ,@DigDumka , @DCDeoghar