प्रेस क्लब राजनांदगांव में आयोजि��� पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
आज देश में महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी रिकॉर्ड तोड़ रही है, किसानों को खाद नहीं मिल रही, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय “कम खर्च करो” की सलाह दे रही है।
“��िना वजह घर से मत निकलो, विदेश यात्रा मत करो, सोना मत खरीदो, तेल कम उपयोग करो” ये किसी मजबूत सरकार की नहीं, बल्कि पूरी तरह विफल सरकार की पहचान है।
जब सरकार महंगाई रोकने में नाकाम हो जाती है, तब वह जनता को अपनी जरूरतें कम करने की सलाह देने लगती है। आज गरीब, किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्ग सब परेशान हैं, लेकिन सत्ता सिर्फ प्रचार में व्यस्त है।
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम कम किए जाएं, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं।
कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
आज रायपुर स्थित राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवा���क अध्यक्ष के रूप में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुई।
इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ नेताओं, महिला शक्ति एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।
श्रीमती संगीता सिन्हा जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
कुछ सुझाव देशवासियों की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी के लिए भी:-
°~ जनता को पेट्रोल बचाने की सलाह देने से पहले अपने अरबों के इवेंट और प्रचार अभियान बंद कीजिए।
°~ देश अगर “त्याग” के दौर में है, तो सबसे पहले कैमरों के सामने होने वाले भव्य शो बंद होने चाहिए।
°~ हर हफ्ते नए मंच, नए भाषण और नई ब्रांडिंग से देश नहीं चलता, महंगाई कम करने से चलता है।
°~ जनता को “कम खर्च करो” कहने वाली मोदी सरकार पहले अपने विज्ञापन और इमेज मेकिंग पर लगाम लगाए।
°~ अगर हालात इतने खराब हैं कि लोगों को सोना, तेल और यात्रा छोड़ने की सलाह देनी पड़ रही है, तो ये उपलब्धि नहीं, सीधी नाकामी है।
°~ देश को PR नहीं, राहत चाहिए।
°~ जनता त्याग करती रहे सत्ता सिर्फ़ इवेंट ने मस्त रहे ये मॉडल नहीं चलेगा।
NEET की परीक्षा रद्द…
फिर लाखों बच्चों के सपनों पर चोट।
ना सिस्टम सुधरा, ना पेपर माफिया रुके...
जिसकी सजा 22 लाख मेहनत करने वाले छात्रों को मिलती है।
मोदी सरकार की शिक्षा व्यवस्था में
भविष्य कम, अव्यवस्था ज़्यादा दिख रही है।
#NEET#NEETUG2026
समाजवादी आंदोलन के स्तंभ एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के भाई श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन की खबर ने स्तब्ध कर दिया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और यादव परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति
75 साल लगे थे देश को खड़ा करने में…
और 12 साल लगे उसे फिर लाइन में खड़ा करने में!
भाजपा खुद कह रही है देश 70-75 साल पीछे चला गया।
मतलब मोदी सरकार ने विकास नहीं, देश को पीछे धकेलने का काम किया है।
नेहरू जी ने नया भारत बनाया था मोदी सरकार ने बना बनाया भारत बेच दिया।
I spoke to Thiru Vijay and congratulated him on TVK’s spectacular result.
This mandate reflects the rising voice of youth which cannot, and will not, be ignored.
My heartfelt thanks to the Congress workers of Tamil Nadu and Puducherry for their hard work and support.
I reiterate that the Congress party will continue to protect and serve the people of Tamil Nadu and Puducherry.
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर देश के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले मेहनतकश और स्वाभिमानी श्रमिकों को मेरा सादर नमन।
आपकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष ही राष्ट्र की असली ताकत है। आप सभी के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि बनी रहे — यही कामना है।
विधानसभा के विशेष सत्र में अध्यक्ष आसन से जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का अवसर मिला।
महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी पर स्पष्ट संदेश देना ज़रूरी है सिर्फ बातें नहीं, ठोस निर्णय चाहिए। हमारा मानना है कि महिला आरक्षण केवल घोषणा तक सीमित न रहे, बल्कि उसे वर्तमान सीटों पर लागू कर वास्तविक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जाए।
जनता के मुद्दों पर हम मजबूती से खड़े हैं और रहेंगे चाहे व��� महिला सम्मान हो, सामाजिक न्याय हो या विकास की बात।
जब CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने 2023 में कहा कि महिला आरक्षण बिना शर्त तुरंत लागू हो, तब मोदी सरकार ने जनगणना और परिसीमन का बहाना बनाकर इसे टाल दिया।
और अब तमिल नाडु और पश्चिम बंगाल के चुनाव सामने हैं तुरंत विशेष सत्र!
लेकिन देश की महिलाएं अब समझ चुकी हैं ये अधिकार देने की नहीं, टालने और भुनाने की राजनीति है।
सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर विस्फोट में 8 श्रमिको�� की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
प्रशासन से निवेदन है कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए और घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सरकार को चाहिए कि सु���क्षा मानकों को सख्ती से लागू करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
आज दल्लीराजहरा में बौद्ध समाज द्वारा आयोजित अम्बेडकर जयंती की भव्य रैली में शामिल होकर अपार गर्व और ऊर्जा का अनुभव हुआ।
आप सभी साथियों का जोश और एकता यह दर्शाता है कि बाबा साहेब का सपना आज भी जीवित है और हम सब मिलकर उसे आगे ब��़ाने के लिए संकल्पित हैं।
आज डौंडी लोहारा के ग्राम नर्रा टोला में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं बौद्ध समाज के नए भवन के लोकार्पण में शामिल होकर समाज के स��थ यह महत्वपूर्ण पल साझा की।
यह आयोजन सामाजिक एकता, शिक्षा और जागरूकता की दिशा में एक मजबूत कदम है। सभी उपस्थित साथियों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में पूरी तरह खड़ी है।
2023 में यह बिल सर्वसम्मति से पास होकर संविधान का हिस्सा बना लेकिन मोदी सरकार का नया प्रस्ताव महिला आरक्षण नहीं, बल्कि परिसीमन के जरिए सत्ता साधने की कोशिश है।
कांग्रेस OBC, दलित और आदिवासी अधिकारों की अन���ेखी नहीं होने देगी और देश के सभी राज्यों के साथ न्याय के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।
नेता विपक्ष, @RahulGandhi जी
जिन्होंने हर मोर्चे पर महिलाओं को निराश किया
उन्हें नारी सम्मान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं।
◆ हाथरस में बेटी के साथ अन्याय हुआ BJP चुप।
◆ उन्नाव में पीड़िता न्याय मांगती रही BJP चुप।
◆ मणिपुर में महिलाओं की अस्मिता सरेआम रौंदी गई BJP चुप।
◆ म��िला पहलवान सड़कों पर संघर्ष करती रहीं BJP चुप।
और आज वही BJP महिला सम्मान और महिला विरोधी मानसिकता पर भाषण दे रही है!
शर्मनाक!
आप सभी को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति लेकर आए। आइए, समृद्धि के साथ न्याय, समानता और जनसेवा के संकल्प को भी मजबूत करें।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाली की कामना।