रचना ��ी के एक एक शब्द जैसे जैसे व्यतीत हो रहे थे वो @maliniawasthi गुरूजी🔱 को त्रिगुणातीत रूप में प्रतिष्ठित कर रहे थे। जो भी जिस अधिकार से गुरूजी को जानता है,उसे हर शब्द उनसे जुड़ा एक व्यक्तिगत अनुभव याद दिलाएगा। चित्रगुप्त जी का बहीखाता ऐसा ही दिखता होगा। यही लेखा जोखा है 🪷🙏
In kolkata today...
Banaras ke Ghat se Avadh ke Aangan tak! I will be presenting echoes of our folk Lore foke tales of our great bhartiya culture!
Thank you Kolkata Centre for creativity and Emami Foundation!
3rd April 6.30 pm at KCC !
बचपन में एक ही सपना था, "बस,रेडियो में मेरी आवाज सुनाई दे"।कल आकाशवाणी लखनऊ के स्थ��पना दिवस पर जब मंच से नाम पुकारा गया तो 10 वर्ष की आयु में बालजगत से शुरू हुई @AkashvaniAIR की यात्रा मेरी आंखों के सामने से घूम गई। आकाशवाणी का, आकाशवाणी लखनऊ का मेरे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। कल आकाशवाणी लखनऊ के स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री आ��रणीय @myogiadityanath जी के हाथों सम्मान मिला, @prasarbharati के महानिदेशक @GauravDwivedi95 जी की उपस्थिति में आकाशवाणी की अनन्य सेवा करने वाली विभूतियों के साथ मिला, यह सम्मान मेरे लिए बहुत ख़ास है।
#Akashvani जैसा कुछ नहीं। रेडियो का आज भी विकल्प नहीं है।
ननिहाल.. यानी ममता का आंचल! ननिहाल से प्यारा कुछ भी नहीं। अब न मां हैं न नाना नानी, न मामा मामी! लेकिन मौसियां तो हैं, मामा के होनहार बेटे बहू यानी हमारी भाभी भैया तो है, हमारा ननिहाल अभी है, हमारा मायका अभी बना हुआ है, कन्नौज का बट वृक्ष अभी भी हरा भरा है ऐसा बुलावा आया चंबा से जहां ननिहाल का परिवार इकट्ठा हुआ जहां सिर्फ यादों की खेती की गई.... जिंदगी भर साथ रहने वाली यादें.. #Family
@maliniawasthi@narendramodi यहां भी नंगे पाॅंव 🪷 हर मंच को मैया का द्वार माना आपने । हमें आपके साथ जब भी मंच के आस पास रहने का सुअवसर मिलता है, आपको बिना पादुका ही मंच पर चढ़ते देखा। एक बार तो आपके पैर में कील गड़ते भी देखा, हमारा हृदय जानता है क्या बीती!किंतु आडंबर रहित, जहां बैठाओ, जो खिलाओ, मात्र प्रेम!
Warm wishes to everyone on the auspicious occasion of Ram Navami.
May the blessings of Lord Shri Ram bring peace, strength, and prosperity into your lives.
श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन, हरण भव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज पद कंजारुणम्॥
@maliniawasthi@praarabdh_in जबतक किसी भी पावन दिवस पर आपकी भावपूर्ण छवियां ना आएं, तबतक हमारा दिन अपूर्ण है🚩
आपके भीतर कर्तव्यों के प्रति, मूल्यों के प्रति, प्रीति बॉंटने के प��रति जो समर्पण है उसका करोड़वां अंश भी हमारे भीतर प्रविष्ट हो जाए तो जीवन सफल हो। यही भक्ति है। कर्तव्य विमुख होकर कैसी भक्ति ?
जय🙏
लखनऊ में कभी हुसैनगंज जाइए, एक गली में बीस मंदिर मिलेंगे, ऐसे जैसे अयोध्या काशी हो। यहां है प्राचीन राम मंदिर!रमणीक सभा का राम मंदिर सौ वर्ष पुराना है। एक समय हमारे नाना स्व बिन्दा प्रसाद भट्टाचार्य इसी मंदिर में दस बरस रह कर पढ़े और देश की आजादी को लड़ाई में भाग लिया। यह हमारे लिए पावन धाम है, आज रामनवमी के दिन राममंदिर में राम कीर्तन हुआ.. राम जन्म मनाया गया।राम के चरणों में मन रम जाए और जीवन में क्या चाहिए.. #रामनवमी #Ramnavmi
दिल्ली भारत मंडपम में पहली बार आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की भव्य शाम में सम्मिलित होकर बहुत अच्छा लगा। नवरात्र में आदरणीया मुख्यमंत्री @gupta_rekha जी के साथ आदरणीया #शर्मिलाटैगोर जी, देवी स्वरूपा @dreamgirlhema जी शक्ति स्वरूपा @KanganaTeam से सुशोभित मंच सार्थक लग रहा था। दिल्ली के पर्यटन संस्कृति मंत्री प्रिय @KapilMishra_IND जी को सफल आयोजन के लिए अनन्य बधाई। #IFFDelhi
बिप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार।
निज इच्छा निर्मित तनु माया गुन गो पार॥
आज यह संकल्प लें कि हम सभी प्रभु राम के जीवन आदर्श को अपने जीवन में उतार सकें, इसी कामना के साथ श्री राम नवमी की आप सभी को बहुत बहुत ब��ाई।🙏
हम सबकी बहुत प्रिय,शर्मिला टैगोर जी ने फ़िल्मों में शानदार काम किया है। गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर जी के परिवार की बेटी शर्मिला जी ने अद्वितीय सत्यजीत रे जी के निर्देशन में तेरह वर्ष की आयु में फिल्मों में पदार्पण किया। बेहद गरिमामई और करिश्माई शर्मिला जी आज भी सक्रिय हैं। दिल्ली इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में कल आपको लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया #SharmilaTagore #IFFDelhi
@dreamgirlhemamalini ji and #SharmilaTagore ji r both epitomes of feminine strength and elegance. These icons of Indian cinema, radiating eternal beauty, poise, and dignity, are a true inspiration to many... Their remarkable contributions to the film industry continue to be celebrated! Honoured to share stage with them at the #iffd Bharat Mandapam
या देवी सर्वभूतेषु महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
चैत्र नवरात्रि के अष्टम दिवस (महाअष्टमी) की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ महागौरी सभी के जीवन में शांति एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
चैत्र नवरात्र के अष्टम दिवस पर आज प्रभु श्रीरामलला सरकार के दिव्य दर्शन
On the eighth day of Chaitra Navratri, today, divine darshan of Prabhu Shri Ramlalla Sarkar