जैसाकि सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) ना तो बीजेपी के एनडीए गठबंधन के साथ है और ना ही कांग्रेस के इण्डिया समूह (गठबंधन) के साथ है, तथा, ना ही अन्य किसी और भी फ्रन्ट के साथ है, बल्कि इन दोनों व अन्य और किसी भी जातिवादी गठबंधनों से अलग अपनी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के अम्बेडकरवादी सिद्धान्त व नीति पर चलने वाली पार्टी है।
लेकिन इसके बावजूद भी ख़ासकर दलित, आदिवासी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विरोधी तथा इन वर्गों के प्रति जातिवादी मानसिकता रखने वाले कुछ मीडिया बी.एस.पी. की इमेज को बीच-बीच में धूमिल करने व राजनीतिक नुक़सान पहुँचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं, जिसको लेकर पार्टी को लगातार अपने लोगों को इनसे सतर्क करते रहने की ज़रूरत पड़ती रहती है।
इस क्रम में अभी हाल में ’भारत समाचार’ ने अपने यूट्यूब चैनल में ’’बीजेपी के साथ आ गयी मायावती कर दिया बड़ा ऐलान?’’ इस शीर्षक से गलत, तथ्यहीन व विषैली ख़बर चलायी है, जबकि उसके भीतर न्यूज़ में कुछ और है।
इस प्रकार से भारत समाचार चैनल द्वारा पार्टी की इमेज को ख़ासकर चुनाव के पूर्व इस प्रकार का आघात पहुँचाने का जो यह घिनौना प्रयास किया गया है उसकी जितनी भी निन्दा व भर्त्सना की जाय��, वह कम है। चैनल को इसके लिए माफी भी ज़रूर माँगनी चाहिये।
साथ ही, पार्टी के लोगों से यह विशेष आग्रह है कि वे राजनीतिक षडयंत्र के तहत् मीडिया के इस प्रकार के घिनौने हथकण्डों से हमेशा ज़रूर सावधान रहें और किसी के भी बहकावे में ना आये, क्योंकि जातिवादी तत्व अपने अम्बेडकरवादी कारवाँ को कमज़ोर करने के घिनौने षडयंत्र में हमेशा किसी ना किसी रूप में लगे रहते हैं।
देश के रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व लखनऊ के सासंद श्री राजनाथ सिंह जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके बेहतर स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की शुभकामनायें।
बसपा दिल्ली यूनिट को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। ये दोगला रोज बहन जी को गालियां देता है परंतु दिल्ली वाले इस पर FIR कराने को तैयार नहीं हैं।
मैं पहले भी इसकी शिकायत कर चुका हूँ लेकिन..
बसपा के अन्य पदाधिकारी भी बहन जी के अपमान पर कभी एक शब्द नहीं बोलते। शर्म आनी चाहिए।
दिल्ली कार्यालय में र���ष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना जी के साथ बैठक की। यह दौरा पंजाब में सरकारी नौकरियों में आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे को लागू करने के तरीके को जानने और समझने के लिए किया गया था। यह दौरा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों को करीब से देखने और सीखने के लिए किया गया था ताकि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के काम को और बढ़ाया जा सके। यह दौरा 22 म��� को किया गया था।
मायावती जी को पार्टी हित में कोआर्डिनेटर सिस्टम को अब समाप्त कर देना चाहिए। इस व्यवस्था ने पार्टी को बड़ा नुक्सान पहुंचाया है। जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां कोर्डिनेटर के द्वारा ना होकर सीधे प्रदेश अध्यक्ष या बहिन जी द्वारा हों जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद तथा तथा जवाबदेही तय हो।
उत्तर प��रदेश के जिला अयोध्या के सहनवां में दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, उसकी दोनों आँखें फोड़ दी गई हैं तथा अमानवीय व्यवहार भी हुआ है, यह बेहद दुःखद व अति गम्भीर मामला है। सरकार सख्त कदम उठाये, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
2. भारत के विकास में हर भारतीय का हक है। अ��ः बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों की संख्या में हो रही वृद्धि से अधिक बहुजन व अन्ततः देशहित में देश की पूंजी में विकास जरूरी��� सरकार की नीति आमजनहित को बढ़ावा देने वाली हो तो उचित ताकि अपार गरीबी, बेरोजगारी आदि की समस्याएं दूर हों। 2/2
1. भारत क�� 76वें गणतंत्र दिवस की देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। अपनी उन्नति एवं देश के विकास के लिए खून-पसीना बहाने वाले लोगों को क्या उनकी मेहनत का सही फल व संविधान के हिसाब से उन्हें न्याय व हक मिल रहा है, यह सोचने की बात है। 1/2