आज भिलाई के सेक्टर 10 एवं सेक्टर 6 में सभी सम्मानित जनों से भेंट-मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
आप सभी का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
वोट हर भारतीय नागरिक का अधिकार है, लेकिन आज करोड़ों लोगों से उनका अधिकार छीना जा रहा है।
हम काफी समय से यह मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझ रहा है कि 'वोट चोर��' टॉप लेवल से की जा रही है। गरीबों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है।
नरेंद्र मोदी सिर्फ अमीरों का हिंदुस्तान बनाने पर तुले हैं।
आज की बैठक में सबने देखा कि कैसे 4 बूथों से 416 ना�� गैर-कानूनी तरीके से हटा दिए गए। इस बारे में हम जब भी ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछते हैं, तो वे कोई जवाब नहीं देते।
जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक पूरा विपक्ष एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
📍त्रिलोकपुरी, दिल्ली
भिलाई नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के वोट चोरी के प्रयास को सफल नहीं होने देंगे!
मतदाताओं को दूसरे वार्डों में शिफ्ट करने की गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस निर्वाचन कार्यालय में शिकायत करेगी और जरूरत पड़ी तो न्यायालय भी जाएगी। जनता के मताधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा!
बेलगहना स्थित श्री सिद्ध बाबा आश्रम में पूज्य महाराज जी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके स्नेहपूर्ण आशीर्वचनों से मन अभिभूत हुआ।
इस पावन अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना और भक्ति के वातावरण में सहभागी बना। जय श्री सिद्ध बाबा।
इस अवसर पर बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री जी एवं बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।।
AICC सचिव एवं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस सह-प्रभारी दिव्या मदेरणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@DivyaMaderna
DY. CRICKET LEAGUE T-10 SEASON 3 में सम्मिलित हुआ। 🏏
क्रिकेट के प्रति युवाओं का उत्साह, मैदान में खिलाड़ियों का जोश और खेल भावना देखकर प्रसन्नता हुई। ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्ष���ता साबित करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।
आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
📍 दुर्ग
खुर्सीपार के नवीन कॉलेज ग्राउंड में हिन्द युवा दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में सम्मिलित होकर हर्षोल्लास ���र उत्साह के इस पर्व का हिस्सा बना।
दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के साथ ही समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।
इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए हिन्द युवा दशहरा उत्सव समिति की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏
📍 नवीन कॉलेज ग्राउंड, खुर्सीपार सेक्टर-11, जोन-2, भिलाई
संगठन की मजबूती, जनहित के संकल्प और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर आज स्मृति नगर, दुर्ग स्थित विवेकानंद भवन में जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सहभागिता की।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ संगठनात्मक विषयों, जनहित के मुद्दों और आगामी ��णनीति पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर AICC महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी, पूर्व PCC अध्यक्ष श्री धनेंद्र साहू जी, भिलाई महापौर श्री नीरज पाल जी, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर जी, PCC महामंत्री श्री दीपक दुबे जी सहित वरिष्ठ नेतागण एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
श्री राहुल गांधी जी लगातार इस बात पर जोर देते आए हैं कि इस देश में किसी एक सेठ की मोनोपली नहीं होनी चाहिए..
इसका असर गुजरात में देखने को मिला.. आज Adani Total Gas ने CNG के दाम ₹4.45 प्रति किलो बढ़ा दिए..
इससे पहले अगस्त में ₹4 रुपए बढ़ाए थे, केवल एक साल में CNG 16 रुपया महंगा हुआ..
- गुजरात में 74% ऑटो कैब माल ढुलाई के वाहन चालक किराए की गाड़ी इस्तेमाल करते हैं, दिवाली सीजन के चलते उन्होंने पहले ही गाड़ियां बुक कर ली है
- अगर चालक रेट बढ़ाते हैं तो उनकी कमाई घटेगी
- चालक हड़ताल भी नहीं कर सकता क्योंकि खड़ी गाड़ी का किराया कैसे भरेगा
गुजरात में अडानी डिसाइड कर रहे हैं कौन कमाएगा और कौन बर्बाद होगा