आज रायपुर में भाई आकाश शर्मा जी के निवास पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें तथा ऐसे ही जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर होते रहें ।
@AkashSharmaINC
आज जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेली द्वारा आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जन-जन तक इस अभियान का संदेश पहुँचाने को लेकर विचार साझा किए।
लोकतंत्र की ताकत जनता के विश्वास और उसके मताधिकार में निहित है। प्रत्येक मत की स्वतंत्रता और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है। इसी उद्देश्य के साथ कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करती रहेगी। वोट बचाओ, देश बचाओ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प है। मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमारी आवाज़ सड़क से सदन तक निरंतर बुलंद होती रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जी, AICC पर्यवेक्षक श्री शरद अहिर जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला जी एवं बलौदाबाजार के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री हितेन्द्र ठाकुर जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
अर्नब साइक्लोन के चलते पूरा छत्तीसगढ़ तूफ़ान की चपेट में है सभी जगह आंधी और तेज बारिश की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते प्रदेशभर के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से मेरा अनुरोध है कि इस आकस्मिक त्रासदी को देखते हुए पूरे प्रदेश को “चक्रवात प्रभावित क्षेत्र” घोषित कर किसानों की फसलों का सही मुआवजा दिया जाए साथ ही साथ आज प्रदेश का किसान इस स्थिति में नहीं है कि वो अपने इस सत्र के कृषि ऋण का भुगतान कर सके, इस पर किसानों के कृषि ऋण माफ़ कर उन्हें राहत पहुंचाया जाए।
इस विषय समय में कांग्रेस पार्टी हमारे किसानों श्रमिकों और तूफान प्रभावित जनों के साथ खड़ी है।
छत्तीसगढ़ की लोककला को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रख्यात बाँस वादक श्री विक्रम यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है ।।उनका जाना प्रदेश की कला एवं संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें
🙏 🕉️ शांति 🕉️
आज भिलाई के सेक्टर 10 एवं सेक्टर 6 में सभी सम्मानित जनों से भेंट-मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
आप सभी का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
वोट हर भारतीय नागरिक का अधिकार है, लेकिन आज करोड़ों लोगों से उनका अधिकार छीना जा रहा है।
हम काफी समय से यह मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझ रहा है कि 'वोट चोरी' टॉप लेवल से की जा रही है। गरीबों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है।
नरेंद्र मोदी सिर्फ अमीरों का हिंदुस्तान बनाने पर तुले हैं।
आज की बैठक में सबने देखा कि कैसे 4 बूथों से 416 नाम गैर-कानूनी तरीके से हटा दिए गए। इस बारे में हम जब भी ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछते हैं, तो वे कोई जवाब नहीं देते।
जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक पूरा विपक्ष एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
📍त्रिलोकपुरी, दिल्ली
भिलाई नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के वोट चोरी के प्रयास को सफल नहीं होने देंगे!
मतदाताओं को दूसरे वार्डों में शिफ्ट करने की गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस निर्वाचन कार्यालय में शिकायत करेगी और जरूरत पड़ी तो न्यायालय भी जाएगी। जनता के मताधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा!
बेलगहना स्थित श्री सिद्ध बाबा आश्रम में पूज्य महाराज जी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके स्नेहपूर्ण आशीर्वचनों से मन अभिभूत हुआ।
इस पावन अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना और भक्ति के वातावरण में सहभागी बना। जय श्री सिद्ध बाबा।
इस अवसर पर बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री जी एवं बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।।
AICC सचिव एवं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस सह-प्रभारी दिव्या मदेरणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@DivyaMaderna