स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध���या पर संसदीय क्षेत्र कोटा में निकली तिरंगा यात्रा में शहरवासियों के साथ शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। यह तिरंगा हमारे लिए केवल राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की पहचान है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विभाजन की पीड़ा और उस दौर की त्रासदी को हम कभी नहीं भूल सकते। तिरंगा यात्रा हमें उन बलिदानों को याद करने और ���ारत को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देती है।
आइए, तिरंगे को सदैव ऊंचा रखने और देश की एकता-अखंडता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लें। देश की प्रगति में योगदान देना आज हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अपने शहर और गांवों को स्वच्छ एवं हराभरा रखना भी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और बेहतर भविष्य दे सकें। भारत माता की ज��� और वंदे मातरम् के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प लें।
#TirangaYatra
#Kota
भारत की सबसे बड़ी ताकत हमारी युवा शक्ति है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार विकसित भारत के सपने को साकार करने के सबसे मजबूत आधार हैं।
आज World Youth Skills Day पर देश और दुनिया की हुनरमंद यु���ा शक्ति का अभिनंदन। कौशल और तकनीक आत्मनिर्भरता के लिए अनिवार्य हैं। इसे ध्यान में रखकर देश का प्रत्येक युवा आधुनिक कौशल और नवाचार को अपनाएँ, तो आने वाले समय में भारत दुनिया का सबसे सक्षम और अग्रणी राष्ट्र बनेगा।
#WorldYouthSkillsDay
लोकतांत्रिक परंपराओं, विधायी रीति-नीति और जनप्रतिनिधित्व की समृद्ध विरासत क�� प्रतीक राजस्थान विधान सभा के गौरवशाली 75 वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा - वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का समागम’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
यह विधान सभा मेरे लिए विधायी संस्कारों की प्रारंभिक पाठशाला रही है। इस सदन में लगातार तीन बार निर्वाचित होकर यहाँ के वरिष्ठ विधायकों को सुनने, उनसे सीखने – समझने का अमूल्य अवसर मिला। ऐसे में राजस्थान विधान सभा के ऐतिहासिक 75 वर्ष मेरे लिए भी अत्यंत गर्व का अवसर है।
राजस्थान वीरों की भूमि होने के साथ ही ��ोकतांत्रिक मूल्यों की महान धरा भी है। राजस्थान की लोकतांत्रिक चेतना केवल पचहत्तर वर्षों की नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की विरासत है। पिछले साढ़े सात दशकों में इस सदन ने अनेक ऐतिहासिक विधेयकों, दूरदर्शी बहसों और जनोन्मुख निर्णयों के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाया है।
अपने संबोधन में माननीय सदस्यों से कहा कि राज्य की विधान सभा पूरे प्रदेश की कठिनाइयाँ जानने का प्रत्यक्ष और सबसे सशक्त ��ाध्यम है। यहाँ से आम जन-जीवन की समस्याओं के बारे में जानकर हम समाधान की राह प्रशस्त कर सकते हैं।
समागम में युवा विधायी सदस्यों का आह्वान किया कि वरिष्ठ विधायकों से सीखने की प्रवृत्ति बनाएं रखें। सदन में अधिक से अधिक समय तक रुकें, अपनी बात कहने के बाद और पहले अन्य सदस्यों को भी सुनें।
राजस्थान की महान विधायिका ने देश को बड़े नेता दिए हैं, राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पू���्ण विश्वास है कि आगे भी इस सदन की परंपराएं, यहाँ क�� विधायी रीति - नीतियां राष्ट्र की प्रतिष्ठा और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अग्रणी रहेंगे।
#RajVidhanSabhaAmritMahotsava
#VidhayiSamagam #Rajasthan #Jaipur
लगातार 11 साल तक विधान सभा में बैठकर जो सीखा और समझा, उन अनुभवों का लाभ आज मुझे लोक सभा अध्यक्ष के रूप में मिल रहा है।
राजस्थान विधान सभा मेरे विधायी जीवन की प्रथम पाठशाला है।
एक छोटा सा प्रयास....
हमारे द्वारा सीजन वाइज इकट्ठे किए गए चीकू,सीताफल, आँवला,खजूर, जामुन व आम की गुठलियों को दुबारा धरती माता में उगाने का प्रयास । हर व्यक्ति पर धरती माता का कर्ज है सब की सांसे प्रकृति क��� कारण ही चल रही है कोविड में हमने देख लिया कि मनुष्य बेबस हो जाता हैं
��ारिश का समय है । सभी से निवेदन है हम आम,जामुन आदि सभी फलो को खा कर फेक देते हैं उनको फेकने की बजाए जमीन में गाड़ दे आपके द्वारा लगाई गई यही गुठलियां पेड़ बनकर लोगों को छाव व भूखे बेजुबान पक्षियों को फल देगी ये छोटा प्रयास ही एक सकारात्मक परिणाम का कारण बनता हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के लगातार 6 वी बार प्रदेश महामंत्री बनने पर आदरणीय डॉ. मुकेश जी गर्ग का मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारीयो व अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अभिनंदन किया।
🌳 वृक्ष ही जीवन हैं, प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सच्ची सेवा है। 🌿
आ�� राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान, कोटा द्वारा आयोजित 100 वृक्षों के वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह एमबीएस रोड, कर्णफूल हाउसिंग योजना, कोटा में आयोजित किया गया। पर्यावरण ��ंरक्षण, हरित विकास एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के उद्देश्य से किया गया यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी है।
आइए, हम सभी "एक व्यक्ति – एक वृक्ष" का संकल्प लेकर प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें और हरियाली से समृद्ध, स्वच्छ एवं सुंदर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
🌱 वृक्ष लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। 🙏🌿
.
.
#kota #kotasmartcitizen #planting #BJP4IND #bjprajasthan
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
आज महाराष्ट्र के नासिक स्थित देवाधिदेव महादेव के अष्टम ज्योतिर्लिंग श्री त्र्यंबकेश्वर के पावन धाम में दर्शन एवं पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विश्वकल्याण के अधिष्ठाता भगवान त्र्यंबकेश्वर के श्रीचरणों में समस्त देशवासियों के सु���, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं अखंड कल्याण की प्रार्थना की।
कामना है कि भगवान शिव की अनंत कृपा से भारत की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और लोकमंगल की भावना निरंतर आलोकित हो��ी रहे तथा राष्ट्र विकास और सद्भाव के पथ पर सतत् अग्रसर रहे।
संसदीय क्षेत���र कोटा के ऐतिहासिक चम्बल उद्यान के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास करने का अवसर मिला। कोटा सहित पूरे हाड़ौती की पहचान रहा यह उद्यान दशकों तक हर शहरवासी की पहली पसंद और उसकी सुनहरी यादों का अभिन्न हिस्सा रहा है। करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से चम्बल गार्डन का समग्र पुनर्विकास किया जाएगा। विश्वास है कि नए स्वरूप में यह उद्यान आधुनिक शहरी विकास, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम बनकर कोटा की नई पहचान के रूप में उभरेगा।
कोटा के समग्र विकास का जो सपना हमने देखा था, वह अब तेजी से धरातल पर साकार हो रहा है। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारा कोटा शिक्षा के साथ-साथ खेल, स्वास्थ्य, पर्यटन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी शहरों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
#Kota