जोधपुर में सांसद के केंद्रीय मंत्री होने तथा जिले से ही राज्य के कानून मंत्री होने के बावजूद भाजपा सरकार जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। चरमराई बिजली-पानी व्यवस्था से आमजन त्रस्�� और विकट विपदा में है, लेकिन सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए शहर में धारा 163 (पुरानी 144) लगाकर अभिव्यक्ति की आजादी छीन रही है।
अखबारों में सुचारू पेयजल के झूठे दावे हो रहे हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। इस आक्रोश को दबाने के लिए अंदरखाने पुलिस का पहरा लगाया जा रहा है। राजीव गांधी लिफ्ट परियोजना फेज-3 में ���1400 करोड़ में से ₹1200 करोड़ के भुगतान के बाद भी काम ठप पड़ा है। मार्च 2025 में पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार, रूट बदलने और फॉरेस्ट क्लीयरेंस के नाम पर उलझाकर मार्च 2027 तक के लिए संशय में डाल दिया गया है।
सरकार बिजली और पानी तक नहीं दे पा रही है- जनता पूछ रही है कि सरकारी खजाना खाली है या भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा के लोग अपने घर भरने में व्यस्त हैं? भाजपा सरकार यह दमनकारी नीतियां तुरंत बंद कर�� और जनता को राहत दे।
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi ने ग्रेट निकोबार के जमीनी सच को देश के सामने रखा है। रक्षा के नाम पर पर्यावरण से यह खिलवाड़ और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति बेहद चिंताजनक है।
1.5 करोड़ पेड़ों की कटाई, कोरल रीफ़ की तबाही और वहां के आदिवासियों व पूर्व सैनिकों को विस्थापित कर होटलों-कैसीनो का निर्माण कतई स्वीकार��य नहीं है। विकास हमेशा पर्यावरण के लिहाज से संतुलित और सस्टेनेबल होना चाहिए, न कि चुनिंदा उद्योगपतियों के फायदे के लिए।
देश के इस अनमोल हिस्से और पर्यावरण को बचाने की इस लड़ाई में हम सब एकजुट हैं।
जरूर देखें यह वीडियो:
#GreenOverGreed
#NicobarMatters
#WorldEnvironmentDay
बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों का 38 दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। शिव विधायक श्री @RavindraBhati__ भी 15 दिन से इन मजदूरों के साथ बैठे हैं परन्तु न तो सरकार ने कोई वार्ता की और न ही प्रशासन ने ध्यान दिया। इस उदासीनता के कारण वे मजदूरों के साथ कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने तक को मजबूर हुए।
भाजपा के शासन में एक विधायक को अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षण के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है तो आम आदमी की स्थिति की कल्पना की जा सकती है। राज्य सरकार को अविलंब इनकी मांगों पर ध्यान देकर सकारात्मक हल निकालना चाहिए।
#Jodhpur: NSUI का स्थापना दिवस आज
जोधपुर में NSUI द्वारा ‘रन फॉर रोजगार’ मैराथन आयोजन, 5 किमी मैराथन जेएनवीयू से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, NSUI जिलाध्यक्ष बबलू सोलंकी के नेतृत्व में शुरू हुई मैराथन, मैराथन में बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, जोधपुर से लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा सहित कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारी रहे मौजूद, मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग में विजेताओं को ₹11,000 तक के पुरस्कार दिए गए
@lokesh_ola@NSUIRajasthan #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
अद्भुत शानदार जबरदस्त, भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में पाकिस्तान को पराजित कर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करते हुए एक और गौरवशाली अध्याय रच दिया है।इस अद्भुत जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़��यों को हार्दिक बधाई एवं आगामी मैचों के लिए #T20WorldCup2026
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि🙏🙏
आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। देवादिदेव महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।
#Mahashivratri#Mhashivratri2026