माँ नर्मदा पथगामी हूं🚩🚩
समय को रोकना हमारे बस की बात नहीं… समय को सार्थक करना हमारे हाथ में है।
आज अलौकिक और पुण्यदायिनी माँ नर्मदा की परिक्रमा पूर्ण हुई। माँ नर्मदा जी सनातन धर्म की साक्षात् माँ शक्ति का रूप हैं जैसे भूमि को माँ कहा गया है,
प्रकृति के प्रति मानव के समर्पण को दर्शाता, सौभाग्य वृद्धि एवं पतिव्रत संस्कारों के प्रतीक वट सावित्री व्रत-पूजन की समस्त सुहागन माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#वट_सावित्री_पूजा
आप सभी को 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान–2026' के अंतर्गत आयोजित 'डिजिटल लर्निंग' प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने की हार्दिक शुभकामनाएं !!
म.प्र. कार्यसमिति सदस्य बनने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल में श्री अमर यादव एवं मंडल अध्यक्ष श्री रोहित मिश्रा के साथ सभी देवतुल्य पदाधिकारियों से मिले इस सम्मान के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद।
🎙️ ‘मन की बात’ आज सिर्फ रेडियो कार्यक्रम नहीं,
बल्कि भारत के करोड़ों नागरिकों से संवेदनात्मक जुड़ाव का माध्यम है।
हर महीने की अंतिम रविवार को
यह आवाज़ भारत की आत्मा को छू जाती है —
यह वास्तव में राष्ट्र के "मन" की बात है।
#NarendraModi#MannKiBaat
देश के गरीब हितैषी, महान प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की 'मन की बात' का 135वां संस्करण कार्यक्रम को आज अंबेडकर वार्ड के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के बूथ केंद्र क्रमांक 182 पर कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया।
मेरा उत्साह बढ़ाया
यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि ग्राउंड पर पसीना बहाने वाले आप जैसे हर एक कर्मठ कार्यकर्ता का सम्मान ��ै। आपके द्वारा पहनाई गई हर माला और दी गई हर बधाई मेरे लिए संगठन के प्रति जवाबदेही को और बढ़ाती है।
शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं आप सभी का आभार🙏
पंधाना विधानसभा खंडव�� के कार्यकर्ताओं द्वारा मेरे मध्यप्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत होने के बाद आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम मे खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी , पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे जी एवं आप सभी वरिष्ठों ने अपनी आत्मीयता से मेरा स्वागत किया,
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।
इसी दिशा में अब किसानों को 31 मार्च तक ऋण चुकाने की बाध्यता से राहत मिलेगी। हमने निर्णय किया है कि किसान जिस तारीख को लोन लेंगे, तब से एक वर्ष की समयावधि में कर्ज चुकाया जा सकेगा।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
#किसान_कल्याण_वर्ष_2026
#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026
"नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो।"
आज 'अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस' के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भाग्योदय भवन आनंद नगर खंडवा में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
आपातकाल के क्रूर दमन के आगे न झुकने वाले, भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगाने वाले परम आदरणीय मीसाबंदियों (लोकतंत्र सेनानियों) का भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सहभागिता कर सम्मानित किया ।
#SamvidhanHatyaDiwas#DarkDaysOfEmergency
भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल 25 जून 1975 के विरोध में उठी प्रत्येक आवाज को सादर नमन।
आज का दिन काले अक्षरों में अंकित है, जब सत्ता के अहंकार में डूबी कांग्रेस ने पूरे देश को #Emergency की आग में झोंक दिया था।
#SamvidhanHatyaDiwas#DarkDaysOfEmergency
आपका साथ यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि आप सभी के अनवरत परिश्रम और स्नेह का परिणाम है।
अपेक्षा है कि भविष्य में भी आपका यही मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता रहेगा।
धन्यवाद !!
"कृतज्ञता एवं आभार"
आप सभी ने जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं, उसने मुझे भावविभोर कर दिया है। आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद !!
शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा।
शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं विश्वास दिलाता हूँ कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, कर्मठता और सेवाभाव के साथ करूँगा।
🙏 जय दादाजी धूनीवाले की! 🙏
भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में मनोनीत होने के उपरांत, आज परम पूज्य दादाजी धूनीवाले के पवित्र चरणों में वंदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
कांग्रेस और उनके नेताओं ने हमेशा भ्रम फैलाया है...
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के विरुद्ध जिस आधार पर कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप कर रही है, वे पूर्णतः गलत हैं।
कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा वर्ग से आने वाले मुख्यमंत्री को कमजोर करने का हर प्रयास किया है।
वास्तव में कांग्रेस को मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य नहीं पच रहे, मध्य प्र���ेश की जनता यह कभी स्वीकार नहीं करेगी।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी
अदम्य साहस, शौर्य और नारी शक्ति की प्रतीक, वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए मुगलों के विरुद्ध उनके द्वारा किया गया संघर्ष युगों-युगों तक भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
#RaniDurgavati#रानी_दुर्गावती
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥
वेदों की जननी, ज्ञान, विवेक और आध्यात्मिक चेतना की अधिष्ठात्री माँ गायत्री के प्राकट्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ🙏
माँ गायत्री हम सभी के जीवन में ज्ञान, विवेक, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
मध्यप्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में दायित्व प्राप्त होने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। समिति के सभी साथी सदस्यों को बधाई 💐
यह दायित्व हमें सतत हमारे कर्तव्यबोध का स्मरण कराता रहेगा एवं...