भाजपा अपने 'नफरत के बाजार' को बचाने के लिए 'मोहब्बत के हर सन्देश' को बैरिकेड कर देना चाहती है।
लेकिन न तो मोहब्बत का सन्देश रुकेगा, न ही सच्चाई की आवाज दबेगी।
*प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के अध्यक्ष मोहदय श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए lईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्द आयु जीवन की कामना करता हूँ l*
सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री अमृत लाल मीणा का आकस्मिक निधन बेहद दुखद है।
पंचायतीराज से राजनीतिक सफर शुरू कर विधानसभा में 3 बार सलूंबर का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री अमृत लाल मीणा अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता से काम करते थे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में हौसला प्रदान करे��।
'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत ने देश में एक नई क्रांति का आगाज किया था जिसने ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर रख दिया और अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाने पर मजबूर होना पड़ा।
इस आंदोलन की शुरुआत के स्मृति दिवस पर मैं भारत के सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं।
ये पेड़ गहलोत के नाम नहीं राजस्थान की जनता के नाम होना चाहिए। जनता को जनता के टैक्स से पैसे से सामाजिक सुरक्षा देना सरकार का कर्तव्य है जिसको पूरा करने का प्रयास मैंने ��ुख्यमंत्री के रूप में किया।
मैं आशा करता हूं कि पौधारोपण के कार्यक्रम के साथ-साथ वर्तमान भाजपा सरकार अन्नपूर्णा राशन किट जैसी स्कीम लाकर इस महंगाई में गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देगी।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
श्री भट्टाचार्य का जीवन सादगी एवं राजनीतिक शिष्टाचार के लिए याद रखा ��ाएगा। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने एक दशक से भी अधिक समय तक राज्य की सेवा की।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देन��� की प्रार्थना करता हूं।
जेवलिन थ्रो इवेंट में रजत पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले श्री नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई।
द�� ओलंपिक में लगातार पदक जीतना आपकी प्रतिभा का उदाहरण है। आपकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।
भारतीय हॉकी टीम ने आज इतिहास दोहराते हुए पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम एवं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।
भारतीय हॉकी टीम पर हम सभी को गर्व है।
जोधपुर में लूणी नदी में डूबने से 3 युवकों की मृत्यु बेहद दुखी करने वाली है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
मैं सभी से अपील करता हूं कि बारिश के इस मौसम में जलाशयों, नदी, नालों के नजदीक ना जाएं एवं सावधानी बरतें।
रेसलर श्री अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर हम सभी को गौरवान्वित किया है।
श्री अमन सहरावत का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है एवं उन्होंने बहुत चुनौतियों को पार कर यह मुकाम हासिल किया है।
मैं श्री अमन सहरावत को उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
पूर्व विदेश मंत्री श्री नटवर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।
यह हास्यास्पद है कि राज्य की भाजपा सरकार ने 2047 तक राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को बीमित करने का लक्ष्य रखा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के सामने लाए गए आंकड़ों में प्रदेश के केवल 8 से 10% लोगों द्वारा ही स्वास्थ्य बीमा के दायरे में बताया गया है।
मैं मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp के ध्यान में लाना चाहता हूं कि भारत सरकार द्वारा जारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे रिपोर्ट 2021 के मुताबिक प्रदेश के सभी परिवारों का बीमा करने के लिए लाई गई चिरंजीवी योजना से प्रदेश के 87.8% परिवारों का बीमा हो चुका है जो ��ेश में सर्वाधिक है। जब देश के सभी राज्यों के बीमित परिवारों का औसत 41% था तब राजस्थान में 88% परिवार बीमित थे। 2023 तक ��ह प्रतिशत निश्चित ही और बढ़ा होगा। चिरंजीवी योजना में 25 लाख रु तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रु तक का दुर्घटना बीमा शामिल था।
मुख्यमंत्री जी को देखना चाहिए कि वो कौनसे लोग हैं जो उन्हें 2047 का लक्ष्य देकर भ्रमित कर रहे हैं जबकि यह लक्ष्य तो 2024 में ही हासिल किया जा सकता है। ऐसे काल्पनिक लक्ष्य के लिए कमिटी बनाना केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास है।
@RajCMO
भरतपुर के बयाना थाना क्षेत्र में पानी में डूबने से 7 बच्चों की मृत्यु बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से सभी बच्चों की आत्माओं को शांति देने एवं परिजनों को यह अपार दुख सहने की क्षमता देने की प्रार्थना करता हूं।