जिनकी एक पोस्ट देखकर उदास चेहरे भी मुस्कुराने लगते हैं ऐसे खुशमिजाज, हँसमुख और सबके चहेते भैय्या @harikushwahaa जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..🎂
आपका जीवन सदा खुशियों, स्वास्थ्य, सफलता और सम्मान से भरपूर रहे।
@TS_SinghDeo@RahulGandhi@SachinPilot@DeepakBaijINC
जिनकी एक पोस्ट देखकर उदास चेहरे भी मुस्कुराने लगते हैं ऐसे खुशमिजाज, हँसमुख और सबके चहेते आदरणीय श्री #हरि_कुशवाहा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
आपका जीवन सदा खुशियों, स्वास्थ्य, सफलता और सम्मान से भरपूर रहे।
@RahulGandhi@SachinPilot@TS_SinghDeo#hari_kushwaha
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और गुजरात प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रभारी आदरणीय @KKShastrii भईया जी को NSUI की प्रमुख सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी की तीन सदस्यीय कमेटी में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की AI से गलत वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने का कृत्य शर्मनाक, अपमानजनक और आपराधिक है।
इसके पीछे शामिल सभी लोगों पर कड़ी से कड़ी कनूनी कार्रवाई होनी चाहिए और ये निश्चित किया जाना चाहिए कि तकनीक के इस्तेमाल किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने की यह साजिश फिर न दोहरा��� जाए।
NSUI के स्थापना दिवस पर छात्र संघ के सभी साथियों और पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह संगठन युवाओं की आवाज, उनके अधिकारों की लड़ाई और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव है।
आइए, मिलकर शिक्षा, समानता और न्याय के इस संघर्ष को और मजबूत करें।
Keralam has the talent. Keralam has the potential . What Keralam needs is a government with the vision to harness both.
Tomorrow, vote for that Keralam. Vote for a future of jobs, dignity and opportunity.
Vote for UDF. #UDF100
आज राजीव भवन, रायपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिला बूथ प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बै���क संपन्न हुई।
बैठक में संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी तथा पूर्व मंत्री श्री रवींद्र चौबे जी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की ��रिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कड़ा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
साथ ही, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती मोहसिना किदवई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कछार और बराक घाटी के मेरे प्यारे लोगों, आज आप सबके बीच यहाँ आकर मैं बहुत ख़ुशी महसूस कर रहा हूँ।
यह इलाका अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है।
इसे श्रीमती इंदिरा गाँधी जी द्वारा "शांति का द्वीप" (Island of Peace) कहा गया था। परन्तु आज यहाँ बहुत कुछ बदल चुका है।
पिछले 10 साल इस इलाक़े की उपेक्षा हुई है। बराक घाटी के लोगों के साथ सौतेल व्यवहार हुआ है। उन्हें नज़रअंदाज़ किया गया है।
सिलचर शहर की समस्या को सुलझाने के लिए सिलचर flyover अभी भी अधूरा है। तारापुर elevator corridor का काम अभी भी रुका हुआ है।
ये सिर्फ़ देर से चल रहे project नहीं हैं। ये आम लोगों के लिए रोज़मर्रा के संघर्ष हैं। छात्र, मज़दूर, मरीज़, इस नाकामी की वजह से हर कोई परेशान है।
आस-पास की इलाकों में हर साल, बाढ़ एक ऐसी आफ़त बनकर आती है जो कभी खत्म नहीं होती। घर तबाह हो जाते हैं, फ़सलें बर्बाद हो जाती हैं, परिवार बदहाली में पड़ जाते हैं। फिर भी BJP के पास कोई स्थायी समाधान नहीं है। कछार के लोग सुरक्षा और संरक्षण के हकदार हैं, मगर उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
आज सिलचर की बात करें तो पानी में डूबी सड़कें, टूटा हुआ ड्रेनेज सिस्टम, और बर्दाश्त से बाहर traffic jam। यह विकास नहीं है।
BJP के लोग वोट के लिए कुछ भी बातें कर देते हैं। कभी ये कहा था कि ���े Assam Accord को लागू करेंगे, फिर कहा कि असम को Flood और erosion free बना देंगे। फिर वादा किया कि कुछ समुदायों को ST Status देंगे, लेकिन मोदी जी ये सारे वायदे भूल गए। उनको केवल ये याद रहा कि गुवाहाटी एयरपोर्ट ठीक ठाक चल रहा है, इसे अडानी को देना है।
📍कछार, असम
लोरमी विधानसभा के डिंडौरी में आयोजित “विधानसभा स्तरीय कांग्रेसजन जुड़ाव एवं संवाद” कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व उप-मुख्यमंत्री श्री @TS_SinghDeo जी का डिंडौरी में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
@RahulGandhi@kcvenugopalmp@SachinPilot
लोरमी_विधानसभा के डिंडौरी में आयोजित “विधानसभा स्तरीय कांग्रेसजन जुड़ाव एवं संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री @TS_SinghDeo जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
@RahulGandhi@kcvenugopalmp@SachinPilot
अंबिकापुर आज रो रहा है… और हर संवेदनशील आंख शर्म से झुकी हुई है।
हमारी अंबिकापुर की एक बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।
ये हैवानियत दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दिल दहला देने वाली है।
क्रोध भी है, पीड़ा भी है, और एक गहरा सवाल भी - क्या हमारी बेट��याँ अब सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं?
यह निर्मम अपराध इस सरकार की नाकामी का खुला ऐलान है।
जब शहर का सबसे व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं, तो यह सरकार आखिर किस बात का शासन चला रही है?
यह सरकार नाकाम है - पूरी तरह नाकाम।
न कानून का डर, न व्यवस्था की पकड़ - अपराधी खुलेआम दरिंदगी कर रहे हैं और सत्ता सिर्फ तमाशा देख रही है।
हमारी अंबिकापुर की बेटी के साथ जो हुआ है, उस पीड़ा को बयां नहीं किया जा सकता।
लेकिन यह तय है - इसे भुलाया नहीं जाएगा, इसे दबाया नहीं जाएगा।
व्यक्तिगत राय में, ऐसे जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए।
मांग साफ है - तुरंत गिरफ्तारी हो, फास्ट ट्रैक सुनवाई हो कर ऐसी सख्त कनूनी सज़ा दी जाए जो मिसाल बने।
न्याय में देरी अब बर्दाश्त नहीं होगी - यह हर बेटी की सुरक्षा की लड़ाई है।
गरीब की रसोई में आग नहीं है, क्योंकि आज देश मे LPG संकट धधक रहा है।
भारत में LPG की सच्चाई चौंकाने वाली है - देश 60% गैस आयात पर निर्भर है और 30% सप्लाई गिर चुकी। खपत17% कम हो गई क्योंकि लोग सिलेंडर भरवा ही नहीं पा रहे।
खाना महंगा, व्यापार बंद और उद्योग ठप्प हो रहे हैं।
समय रहते तैयारी न करने का नतीजा है कि गरीब के चूल्हे को फिर से धुएँ में धकेल दिया।
बड़ी कंपनियां मुनाफा कमाएंगी, मोदी सरकार जवाबदेही से कताराएगी और पिसता रहेगा देश का गरीब - भुखमरी से, बेरोज़गारी से।