महाराष्ट्र की राजनीति के एक प्रमुख चेहरे और बॉलीवुड के दौ बड़े सितारों, सलमान खान और शाहरुख खान की दुश्मनी को दोस्ती में बदलने वाले एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये घटना उस समय हुई जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर में थे. हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें उन्हें सीने और पेट में गोलियां लगीं. गंभीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.#BabaSiddique