बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।
उनका मानना था संविधान ही दलितों, पिछड़ों औ�� वंचितों की असली ताकत है। वही संविधान आज खतरे में है - बाबा साहेब के संविधान की शपथ ले कर सत्ता में बैठने वाले ही उसको कमज़ोर करने पर तुले हैं।
जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं, तब तक न्याय संभव नहीं - कांशीराम जी की विरासत यही कहती है। सामाजिक न्याय का यह सपना अधूरा नहीं रहेगा।
कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी खड़ी थी, आज भी है और हमेशा रहेगी।
#KanshiRamJayanti
दलितों, शोषितों, वंचितों एवं पिछड़ो के मसीहा, बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जी की जयन्ती पर कोटि-कोटि नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। उनके संघर्ष और बलिदान ने बहुजन समाज को न्याय और स्वाभिमान की रा��� दिखाई। उनके आदर्शों पर चलकर हम समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य जारी रखेंगे।
बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठवे स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
रात के अंधेरे में ���ूर्णिया के लोकप्रिय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी, बिहार की एनडीए सरकार की डर, दमन और बदले की राजनीति का खुला ऐलान है।
जो सत्ता जनता के सवालों से घबरा जाती है, वही सत्ता आधी रात को जननेताओं को निशाना बनाती है।यह क़ानून का राज नहीं, बल्कि सत्ता का अहंकार है।
बीमारी के बावजूद एक जननेता को इस तरह निशाना बनाना, सत्ता की संवेदनहीनता और क्रूर मानसिकता को उजागर करता है।
बिहार की जनता सब समझ रही ह���। तानाशाही के खिलाफ यह लड़ाई और तेज़ होगी।
@pappuyadavjapl
संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन 🙏
बाबासाहेब ने हमें संविधान की शक्ति देकर समानता और न्याय का अधिकार दिया है।
हम उनके आदर्शों पर संविधान की रक्षा करते रहेंगे।
जय भीम, जय संविधान ✊
माननीय सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई पर सुनवाई के दौरान जूता फेंकने की कोशिश बेहद गंभीर और शर्मनाक घ��ना है!
यह केवल न्याय व्यवस्था पर हमला नहीं, बल्कि जातिवाद और असहिष्णुता का भी प्रतीक है।
यह समझना ज़रूरी है कि जब न्याय के सर्वोच्च मंच पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा और गरिमा पर हमला होता है, तो यह पूरे न्याय व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश होती है।
ऐसी हरकतें न सिर्फ निंदनीय हैं, बल्कि यह संकेत हैं कि समाज में असहमति को अभद्रता और हिंसा के ज़रिए प्रकट करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है — जो किसी भी ��ोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।
हम इस जघन्य कृत्य की कट्टर निंदा करते हैं और @PMOIndia से मांग करते हैं कि आरोपी पर देशद्रोह और न्यायिक गरिमा भंग करने की सबसे सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज हो।
न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर कोई भी हमला देश की आत्मा पर हमला है - और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
#SupremeCourt
#SupremeCourtOfIndia
#Cjigavai
बलात्कारियों की पार्टी का मुखिया माँ के सम्मान को मुद्दा बनाकर वोटचोरी का मुद्दा भटकाना चाहता है.
असली मुद्दा वोटचोरी है.
भूलना नहीं है.
#votechoriexposed#VoteChori#VoteChor
सुनो चुनाव आयोग! अपनी हदों में रहो!
मताधिकार छीन लोगे और वजह भी नहीं बताओगे!
मेरी सलाह मानो…जनता के सब्र का इम्तिहान मत लो.
तुम्हारी “ईमानदारी और निष्पक्षता” दुनिया जान चुकी है.
#votechoriexposed#VoteChori#VoteChor
'मैं ज़िंदा हूँ' इसकी तख़्तियाँ लेकर लखनऊ में कुछ दिन पहले प्रोटेस्ट हुआ. @ECISVEEP ने कुछ नहीं किया. चुनाव आयोग और उसके हमशक्ल BJP के लोग कहते हैं कि SIR इसीलिए तो हो रहा है! फिर SIR के बाद बिहा��� में ये दो ज़िंदा लोग वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया. आज इन्हें लेकर @_YogendraYadav सुप्रीम कोर्ट में चल रही बहस में खड़ा कर दिये.
न्याय की इमारत के सामने से गुज़रता न्याय योद्धा. सहज, सौम्य, संघर्षशील, संवेदनशील और ईमानदार योद्धा. आज का दिन इस शख़्स के नाम. उस उम्मीद के नाम, जो इस शख़्स ने हम जैसे करोड़ों के मन में पैदा कर दी. आज की उम्मीदों की तस्वीर.
@_YogendraYadav
सुनिए, सुप्रीम कोर्ट में कैसे @_YogendraYadav जी ने बिहार में हो रही SIR की प्रक्रिया पर @ECISVEEP के काम पर किस उम्दा शैली में प्रभावशाली तरीक़े से दिये. काश! पूरी बहस सुनने को मिल जाए.