शिक्षा विभाग और माननीय शिक्षा मंत्री जी को अब गंभीरता से विचार करना होगा।
यदि शिक्षकों का 7वें वेतनमान के अनुरूप Level Pay निर्धारित नहीं किया गया, तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जल्द ही बिहार के पड़ोसी राज्यों में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में यदि वहां बेहतर वेतनमान और सेवा शर्तें मिलती हैं, तो बिहार से इस्तीफों की झड़ी लगने की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
आखिर कोई भी कर्मचारी नौकरी क्यों करता है?
अपने परिवार के लिए।
परिवार चलाने के लिए घर का राशन, बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की दवाइयां और रोजमर्रा की जरूरतों का एक निश्चित खर्च होता है। जब एक शिक्षक की आय उसके परिवार की आवश्यक��ाओं के अनुरूप नहीं होगी, तो उसका आर्थिक दबाव बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसी परिस्थिति में शिक्षक का ध्यान भी अतिरिक्त आय के साधन खोजने की ओर जाएगा।
शिक्षक से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपेक्षा तभी की जा सकती है, जब उसे सम्मानजनक और न्यायसंगत वेतन मिले।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी से विनम्र आग्रह है कि इस शिक्षक दिवस पर बिहार के शिक्षकों को कोई दिखावटी उपहार नहीं, बल्कि 7वें वेतनमान के अनुरूप Level Pay का अधिकार प्रदान किया जाए।
सरकारी कर्मचारी के वेतन का श्रृंगार उसका Level Pay है।
शिक्षक को भी यह सम्मान मिलना चाहिए।
🎁 इस शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को Level Pay का उपहार दीजिए।
#BiharTeachersNeed7thPay
#TeachersDay
#LevelPayForTeachers
#शिक्षकों_को_लेवल_पे
#एक_वेतनमान
#BiharTeachersneed7thpay
बिहार के शिक्षक वर्षों से अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं।
सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन निर्धारण शिक्षकों का जायज़ अधिकार है।
अब समय है कि सरकार शिक्षकों की आवाज़ सुने और सम्मानजनक वेतनमान लागू करे।
शिक्षक का सम्मान — सात���ाँ वेतनमान! ✊
#BiharTeachersNeed7thPay
@mkrtiwari_bjp
माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार के शिक्षकों को भी सातवें वेतनमान का लाभ दें।
राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त सूबे के 6 लाख से अधिक शिक्षकों को उनके सम्मान की रक्षा आपके हाथों में हैं
#BiharTeachersNeeds7thPay
23 सितम्बर को जिला आवंटन हुआ था, लेकिन आज तक स्कूल नहीं मिला।
24600 परिवार की उम्मीदें अधूरी हैं।
🙏 सरकार से निवेदन है –
#24600शिक्षकों_के_स्कूल_आवंटन जल्द किया जाए।
शिक्षक समाज जाग चुका है मुख्यमंत्री @NitishKumar जी वक्त निकल रहा है आचार संहिता लगने वाली है शिक्षक वोट नहीं देंगे जल्दी ट्रांसफर किए जायें👇
#CompleteTransferBeforeElection
चुनावी वर्ष में भी शिक्षकों की मांगे नहीं मानी जायेंगी तो आख़िर कब मानी जायेंगी ?
पहली बार शिक्षक को चुनावी वर्ष में ख़ाली हाथ छोड़ दिया गया है। इन माँगो को पूर्ण करने की घोषणा कर दीजिए मुख्यमंत्री @NitishKumar जी शिक्षक समाज हमेशा आपका आभारी रहेगा।
#BiharTeachersMatter