आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में पुलिस स्मृति परेड 2026 के अवसर पर वीर अमर शहीदों के सम्मान में आयोजित परेड में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्मृति परेड की सलामी स्वीकार की गई l इस अवसर पर उनके साथ श्री आलोक सिंह पीएसी/एसएसएफ प्रमुख उपस्थित रहे l उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश पुलिस को नई ताकत देते हुए 2.7 गुना बजट बढ़ा दिया और 2.26 लाख से अधिक भर्ती की गई और वर्तमान में 35971 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम रूप में है. उoप्रo शासन द्वारा विशेष सुरक्षा बल की 6 वाहिनियां प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, मथुरा, सहारनपुर और अयोध्या में स्थापित की गईं एवं इसी के साथ-साथ लखनऊ,बदायूं और गोरखपुर में तीन महिला वाहिनियों की स्थापना भी की है, जिनका निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा .
पुलिस स्मृति दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पुलिस कल्याण को लेकर 3 बड़ी घोषणाएं की गयीं जिसमें *मोटरसाइकिल भत्ता-₹700 से बढ़ाकर ₹1000, *पीपीएस अधिकारी वर्दी भत्ता 15 हजार* और *सिम भत्ता 2500 हजार किया गया,* जिसका लाभ फील्ड में नियुक्त अधिकारियों को मिलेगा। उत्तर प्रदेश मे विगत वर्ष में 6 जवानों ने अपने कर्तव्य के दौरान प्राणों की आहुति दी है जिनके परिवार से माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं मिले और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा देते हुए परेड का समापन किया गया l @CMOfficeUP@UPGovt@Uppolice@dgpup@InfoDeptUP
"महात्मा गांधी जी की जयंती पर पीएसी कर्मियों को मिलीं आधुनिक उपयोगी सुविधाएं" श्री आलोक सिंह पुलिस महानिदेशक पीएसी के कर कमलों द्वारा 41वीं वाहिनी पीएसी के जवानों के लिए टाइप टू के 64 नग आवासीय भवन के साथ-साथ नवनिर्मित कैफेटेरिया व गार्द रूम का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया । यह परियोजनाएं वाहिनी में कर्तव्यरत जवानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी जिससे उन्हें बेहतर आवासीय परिवेश एवं दैनिक आवश्यकताओं की उच्च स्तरीय सुविधाएं सुगमता से प्राप्त हो सकेंगी ।
@CMOfficeUP@UPGovt@Uppolice@dgpup@InfoDeptUP
आज दिनांक: 02.10.2026 को पीएसी प्रमुख श्री आलोक सिंह द्वारा 41वीं वाहिनी गाजियाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया गया और उनके आदर्शों एवं महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया । साथ ही वाहिनी में कर्तव्यरत समूह 'घ' के कर्मियों को उपहार वितरण किए गए ।
@CMOfficeUP@UPGovt@Uppolice@dgpup@InfoDeptUP
दिo-01.10.26 को श्री आलोक सिंह, पीएसी प्रमुख द्वारा 15वीं वाहिनी आगरा का भ्रमण/निरीक्षण एवं उoप्रo एमआरसी द्वारा नवनिर्मित सेनानायक कार्यालय, वाहिनी अस्पताल एवं जवानों हेतु 200 क्षमता वाली बैरक का उद्घाटन किया गया। तदोपरांत जवानों से संवाद कर उन्हें उच्चकोटि के मनोबल हेतु प्रेरित करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए । इस दौरान पीएसी एवं स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
@CMOfficeUP@UPGovt@Uppolice@dgpup@InfoDeptUP
दिनांक 28.9.2026 की रात्रि में बड़ी गंडक (नारायणी) नदी के दबाव से एपी तटबंध का लगभग 10 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ । जिससे जनपद कुशीनगर के थाना तरया सुजान के आठ गांव पूर्ण रूप से एवं चार गांव आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित हुए । उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर PAC प्रमुख श्री आलोक सिंह ने रात्रि में ही एसडीआरएफ व पीएसी बाढ़ राहत दल को तत्काल प्रभावित गावों के लिए प्रस्थान करने का निर्देश दिया, निरंतर मॉनिटरिंग की एवं परिस्थितियों की गंभीरता का आंकलन करते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय स्थिति का निरीक्षण किया । तदोपरांत एसडीआरएफ, एनडीआरफ एवं पीएसी बल के साथ स्वयं उपस्थित रहकर प्रभावी राहत कार्य का पर्यवेक्षण किया । इस दौरान थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के अंतर्गत आने वाले 12 गांव के लगभग 22000 लोगों को सुरक्षित बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचाया गया ।
@CMOfficeUP@UPGovt@Uppolice@dgpup@InfoDeptUP
दिनांक 25-09-2026 को मधुबन अकादमी, करनाल में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स के अंतर्गत बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के आरक्षी 52698/190545060 अमित पंवार द्वारा 70 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान (रजत पदक) प्राप्त किया गया।
दिनांक 19.09.2026 को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस (महिला/पुरुष) वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता-2026 के समापन के अवसर पर श्री आलोक सिंह डीजी पीएसी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में विजेता/उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी गई
आज दि०-14.09.26 को श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर श्री आलोक सिंह, पीएसी प्रमुख द्वारा पी.ए.सी. मुख्यालय प्रांगण में पीएसी मुख्यालय के अधिकारियों और पीएसी कर्मियों के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गयी।
उन्होनें पीएसी को महत्वपूर्ण Surge Capacity बताते हुए कहा कि उसके Disciplined एवं Geographically Distributed Man power को Evacuation, Cordoning, Traffic regulation एवं Relief Operations में प्रभावी रूप से Deploy किया जा सकता है ।
आज दिo-10.09.26 को लखनऊ में उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं मध्य कमान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “Symposium-cum-Table Top Exercise on Earthquake, Chemical & Fire Hazards” के अवसर पर श्री आलोक सिंह, पीएसी प्रमुख द्वारा प्रतिभाग कर सम्बोधित करते हुए...
स्पष्ट किया गया कि आपदा प्रबन्धन की सफलता पूर्व तैयारी, स्पष्ट कमाण्ड और Seamless Coordination पर निर्भर करती है । बड़ी आपदा में सभी Agencies को अपनी Specialised Capabilities के साथ एक Integrated Response में कार्य करना होगा ।...
उन्होनें पीएसी को महत्वपूर्ण Surge Capacity बताते हुए कहा कि उसके Disciplined एवं Geographically Distributed Man power को Evacuation, Cordoning, Traffic regulation एवं Relief Operations में प्रभावी रूप से Deploy किया जा सकता है ।
स्पष्ट किया गया कि आपदा प्रबन्धन की सफलता पूर्व तैयारी, स्पष्ट कमाण्ड और Seamless Coordination पर निर्भर करती है । बड़ी आपदा में सभी Agencies को अपनी Specialised Capabilities के साथ एक Integrated Response में कार्य करना होगा ।...
जिस दिन चित्रकूट में अचानक पानी आया था...
मैंने तत्काल SDRF और PAC की अतिरिक्त कंपनियां जो फ्लड कंट्रोल करती हैं और बचाव के कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाती हैं, उनको चित्रकूट के लिए रवाना करवाया...
डी.जी. पी.ए.सी. श्री आलोक सिंह ने डी.आई.जी, पी.ए.सी. मुख्यालय श्रीमती सुनीता सिंह एवं सेनानायक, 49वीं वाहिनी श्री राम नयन सिंह के सेवानिवृत्ति पर उनके सेवाकाल के योगदान को सराहा। उनके अनुभव व देशप्रेम से सामाजिक उत्थान में योगदान की अपेक्षा करते हुए सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आज डीजी पीएसी श्री आलोक सिंह ने पीएसी मुख्यालय के जवानों एवं अधिकारियों के साथ देश के भविष्य, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों से रक्षासूत्र बंधवाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से उनके सपनों, आकांक्षाओं तथा .....
आगामी भारत की तस्वीर को लेकर उनकी परिकल्पना के बारे में जानने का प्रयास किया। बच्चों के भोले-भाले, मासूमियत और देशभक्ति से ओत-प्रोत अंदाज की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। ...