हरियाणा के सिरसा, पानीपत और कुरुक्षेत्र से लेकर राजस्थान तक आयोजित स्नेह सम्मेलनों में आप सभी ने अपने प्रिय जननेता चौ. @bishnoikuldeep जी का जिस आत्मीयता, अपार प्रेम और उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया, उसके लिए हम प्रत्येक नागरिक, कार्यकर्ता और शुभचिंतक के प्रति हृदय की गहराइयों से कृतज्ञ हैं।
आने वाले दिनों में भी चौधरी साहब विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्नेह सम्मेलनों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से आप सभी के बीच उपस्थित होकर आत्मीय संवाद करेंगे। ये आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्षों से बने विश्वास, अपनत्व और पारिवारिक रिश्तों को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम हैं।
चौधरी साहब ने सदैव जनता के सुख-दुःख को अपना समझकर हर परिस्थिति में साथ निभाया है। यही आत्मीय संबंध और विश्वास उन्हें प्रत्येक परिवार, प्रत्येक कार्यकर्ता और समाज के हर वर्ग से मज़बूती से जोड़ता है।
आप सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से सादर आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर इस स्नेह मिलन को सफल बनाएं तथा अपने बहुमूल्य सुझाव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हमें अनुग्रहित करें।
आपका अटूट विश्वास हमारे संकल्प को नई शक्ति देता है और आपका स्नेह हमें जनसेवा, जनकल्याण एवं विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है।
जनता क�� स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।*
आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।”
3. पीलीबंगा, राजस्थान स्थित श्री गुरु जंभेश्��र मंदिर में समाज के प्रबुद्धजनों एवं सभी सम्मानित साथियों द्वारा मिले अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत और मान-सम्मान से मैं अभिभूत हूँ। आप सभी क��� यह प्रेम मेरे लिए अमूल्य धरोहर है, जिसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आपका आभारी हूँ।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य साथियों के साथ खेजड़ी सहित पर्यावरण संरक्षण के लिए सशक्त एवं प्रभावी कानून बनाए जाने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और इस दिशा में समाज की एकजुटता अत्यंत प्रेरणादायी है।
पीलीबंगा में आधा दर्जन से अधिक जलपान एवं आ���्मीय मिलन कार्यक्रमों में समाज के बंधुओं से मिलने, उनके विचार जानने और उनका स्नेह प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। आप सभी ने जो सम्मान, विश्वास और अपनापन दिया, उसके लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूँगा।
इस दौरान विधायक भाई रणधीर पनिहार जी, पीलीबंगा के विधायक श्री विनोद गोठवाल जी, श्री परसराम जी, श्री पप्पूराम डारा जी, श्री सुभाष देहडू, श्री जगदीश कड़वासरा जी, श्री बलदेव जी, जी, श्री रामगोपाल जी, श्री जय��ुख सिगड़ जी सहित अनेक सम्मानित गणमान्य बंधुओं का स्नेह एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ।
आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव मुझे समाज सेवा एवं जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
“संगठन से शक्ति, समर्पण से सिद्धि।”
पंचकूला स्थित पंचकमल प्रदेश कार्यालय में आयोजित @BJP4Haryana के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम बैठक में सहभागिता की।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद @DrSatishPoonia जी, प्रदेश अध्यक्ष @bjparchanagupta जी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @PhanindranathS3 जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की इस टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़े सौभाग्�� की बात है।
जिस विश्वास के साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझपर प्रदेश उपाध्यक्ष का अवसर प्रदान किया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा, समर्पण, ऊर्जा और मेहनत के साथ निर्वहन करूँगा तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के नेतृत्व में हरियाणा की प्रगति और संगठन की मज़बूती के लिए सार्थक योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
1. राजस्थान दौरे के दौरान आज बज्जू मंडी, बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों में आत्मीय जनसंपर्क और स्नेहिल स्वागत का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बज्जू मंडी में श्री भगीरथ तेतरवाल जी के प्रतिष्ठान पर जलपान किया। इसके उपरांत अन��ज मंडी व्यापारी संघ द्वारा आयोजित जलपान कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। श्री सीताराम जी, श्री सुभाष जी एवं श्री सुभाष मांझू जी की ढाणी पर आयोजित आत्मीय जलपान कार्यक्रम में सहभागिता की। वरिष्ठ नेता श्री हुकमा राम बिश्नोई जी के निवास पर भी स्नेहिल आतिथ्य का लाभ मिला।
बीकानेर में श्री रामस्वरूप धायल जी की बीकानेर बाइट्स भुजिया फैक्ट्री के उद्घाटन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात खजांची मा���्केट में श्री मृदुल खजांची जी के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में शामिल हुआ। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों एवं स्वागत समारोहों में उपस्थित होकर सभी का स्नेह और अपनापन प्राप्त किया।
राजस्थान की पुण्यभूमि के सम्मानित नागरिकों द्वारा मिले अपार प्रेम, आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए मैं हृदय से सदैव ऋणी ��वं आभारी रहूँगा।
इस अवसर पर विधायक श्री रणधीर पनिहार जी, श्री मनीराम जी, श्री शिवराज जी, श्री सुभाष खारा जी, श्री रामगोपाल जी, श्री अशोक धारणिया जी, श्री जितेन्द्र धारणिया जी, श्री राजाराम भादू (सरपंच) जी, श्री जयसुख सिगड़ जी, श्री रामकुमार भादू जी एवं श्री गणपत सिगड़ जी का सान्निध्य रहा।
भारतीय जनता पार्टी (हरियाणा) @BJP4Haryana का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी, हरियाणा भाजपा के प्र��ारी आदरणीय @DrSatishPoonia जी, केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @mlkhattar जी, लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी तथा प्रदेश अध्यक्षा आदरणीया @bjparchanagupta जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
@BJP4India में हर दायित्व सेवा, समर्पण और उत्तरदायित्व का माध्यम है। संगठन ने मुझपर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे मैं पूर्ण निष्ठा, परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लेता हूँ।
मेरा प्रयास रहेगा कि मोदी जी के “विकस���त भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने तथा उसके साकार होने में अपनी विनम्र भूमिका निभाऊँ। साथ ही, युगपुरुष स्व. चौ. भजनलाल जी के जनसेवा, सुशासन और सर्वसमावेशी विकास के स्वप्न को आगे बढ़ाने तथा श्री @bishnoikuldeep जी के वर्षों के संघर्ष, ईमानदारी और जनविश्वास को और सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।
एक युवा कार्यकर्ता के रूप में मैं विशेष रूप से युवाओं, किसानों, महिलाओं, उद्यमियों, खिलाड़ियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं को संगठन और सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा उनके हित��ं के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूँगा।
आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन की प्रार्थना करता हूँ।
भारत माता की जय! 🇮🇳
आजकल आंदोलनों में शोहदे टाइप के दर्शकों की भीड़ इकट्ठी कर के उन्हें आंदोलनकारी बताने के लिये तरह तरह के नमूने इकट्ठे किये जाते हैं ।
आधी से ज्यादा भीड़ तो इन्हीं भांडों, नचनियों, बहुरूपियों, लगबटकियों, किन्नरों, नगरवधुओं को देखने और मुफ़��त में मजा लेने आते हैं ।
फोटो क्रेडि�� : फेसबुक पोस्ट्स
आज हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सिंह सैनी जी से दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आत्मीय भेंट हुई।
उनसे मिलकर हर बार एक अलग ही आत्मीयता और अपनत्व का अनुभव होता है। आज राजनीतिक और व्यक्तिगत विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
साथ ही, स्वर्गीय युगपुरुष चौधरी भजनलाल जी के नाम पर उन द्वारा दो विद्यालयों का नामकरण किए जाने के लिए मैंने अपने भाई रणधीर जी के साथ मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। यह निर्णय स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी के जनसेवा के प्रति समर्पण और उनके योगदान को दिया गया एक सम्मान है।
इतने महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने के बावजूद उनकी सरलता, विनम्रता और सहजता वास्तव में प्रेरणादायी है। बड़े पद पर पहुँचने के बाद भी अपने व्यवहार में इतना अपनापन बनाए रखना विरले नेताओं की पहचान होती है।
आज भी उन्होंने मुझे जो स्नेह, सम्मान और आत्मीयता प्रदान की, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से उनका आभार व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे हरियाणा की सेवा में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें।
सिद्धपीठ श्री सालासर बालाजी धाम से
श्री बालाजी महाराज के आज के अलौकिक दर्शन
23-07-2026 आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुरुवार
श्री बालाजी महाराज की कृपा आप व आपके
परिवार पर बनी रहे
1. आज नलवा विधानसभा क्षेत्र एवं सिवानी में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों एवं जलपान कार्यक्रमों में सम���मिलित होकर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस दौरान सभी के स्नेह, विश्वास और अपनत्व ने नई ऊर्जा प्रदान की। समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी और सेवा का उद्देश्य है।
आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं विश्वास के लिए हृदय से धन्यवाद।
"जनता का अपनापन किसी पद या पहचान का मोहताज नहीं होता, बल्कि वर्षों की निष्ठा, सेवा और विश्वास से कमाया जाता है और यही विश्वास सबसे बड़ी पूंजी होता है।"
आप सभी के लोकप्रिय जननेता चौ. कुलदीप बिश्नोई जी आगामी दिनों में हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में आप सबके बीच उपस्थित रहेंगे।
ये कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि वर्षों से बने आत्मीय, पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को और अ��िक सशक्त बनाने का एक सुनहरा अवसर हैं। चौधरी साहब ने हमेशा हर सुख-दुःख की घड़ी में जनता के साथ खड़े होकर अपने रिश्तों को निभाया है। अब एक बार फिर वे आप सभी से सीधे संवाद करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना स्नेह प्रदान करें तथा अपने अमूल्य सुझाव और विचार साझा करें।
आपका अटूट विश्वास और स्नेह ही हमें जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
“आपका भरोसा... हमारी सबसे बड़ी पूंजी।
आपका सहयोग... हमारी अटूट प्रतिबद्धता।”
1. आदमपुर में अपनों के सुख-दुख में शिरकत करने के उपरांत हिसार स्थित आवास पर हिसार लोकसभ��� क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान उकलाना नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीमा सोनी जी से भी भेंट हुई। उन्हें शानदार जीत की हार्दिक बधाई एवं सफल, जनहितैषी और विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। विश्वास है कि उनके नेतृत्व में ��कलाना नगर निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
2. आदमपुर में अपनों के सुख-दुख में शिरकत करने के उपरांत हिसार स्थित आवास पर हिसार लोकसभा क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अ��िकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान उकलाना नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीमा सोनी जी से भी भेंट हुई। उन्हें शानदार जीत की हार्दिक बधाई एवं सफल, जनहितैषी और विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उकलाना नगर निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
आदमपुर में सड़कों के निर्माण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी से मुलाक़ात कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों की एवं लंबित सड़कों के निर्माण की संबंधी स��ची सौंपी गई थी।
हर्ष का विषय है कि और मांगों के साथ-साथ मुख्यमंत्री जी ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए ₹38.82 करोड़ के 25 सड़कों के निर्माण को मंज़ूरी प्रदान की है। इन विकास कार्यों के टेंडर शीघ्र जारी किए जाएंगे, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
आदमपुर की जनता की ओर से जनकल्याण और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाने वाले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का हृदय की गहराइयों से कोटि-को��ि आभार एवं धन्यवाद।“विकसित हरियाणा – समृद्ध आदमपुर” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
युगपुरुष “बिश्नोई रत्न” स्व. चौ. भजन लाल जी का परिवार हमेशा आदमपुर के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और रहेगा। #Adampur 🙏🏽
समाजसेवी एवं गोभक्त आदरणीय श्री नन्द किशोर गोयंका जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिसार स्थित उनके आवास पर पहुँचकर चौ. भजनल��ल परिवार की ओर से शोक व्यक्त किया तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ प्रकट की।
उनके साथ हमारे परिवार का वर्षों पुराना आत्मीय सामाजिक भाईचारा और स्नेहपूर्ण संबंध रहा, जिसकी स्मृतियाँ सदैव हमारे साथ रहेंगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शान्ति 🙏🏽
सिद्धपीठ श्री सालासर बालाजी धाम से
श्री बालाजी महाराज के आज के अलौकिक दर्शन
16-07-2026 आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुरुवार
श्री बालाजी महाराज की कृपा आप व आपके
परिवार पर बनी रहे