I am an Indian first, a straight forward person, not sure if I'm a politician but MLA Mundka, Delhi. Member of Standing Com. on Edu. Public Uti. & Civic Amenti
आपका समर्थन, हमारी ताकात 🙏🏻🙏🏻
टिकरी गांव में जनसभा और पदयात्रा के दौरान आप सभी का अपार स्नेह और समर्थन मिला। यह आप सभी के विश्वास और प्यार की ताकत है। आपका धन्यवाद, यही ऊर्जा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
@DharampalLakra#congress#tikrigaon#mundkavidhansabha
आज जैन नगर में पदयात्रा के दौरान आप सभी का अपार समर्थन और स्नेह देखकर मन अभिभूत हो गया। आपकी भागीदारी और विश्वास ने इस यात्रा को सफल बनाया। हम मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यह आपका सहयोग और आशीर्वाद ही है जो हमें आगे बढ़ने की ताकत देता है और जैन नगर की जनता का हार्दिक धन्यवाद, आप ही हमारे सच्चे प्रेरणास्त्रोत हैं।
धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻
@DharampalLakra
#धर्मपाल_लाकड़ा
#पदयात्रा
#जनता_का_साथ_जनता_का_विकास
#कांग्रेस
नामांकन से पहले मुंडका विधानसभा में विधायक श्री धर्मपाल लाकड़ा जी के सालो का संघर्ष और कार्य को देखते हुए विधानसभा के 60 से ज़्यादा पुराने और कर्मठ साथी आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए. सभी साथियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने पर हार्दिक बधाई. सभी साथी नामांकन के लिए जनसैलाब में साथ चले व जीत के भागीदारी बने.
धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻
@DharampalLakra
#Congress
#Jeetengea_aur_Ladenge
#मुंडका_विधानसभा
यह यात्रा जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति मेरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आप सभी के समर्थन और आशीर्वाद की आवश्यकता है। चलिए मिलकर एक बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हैं!🙏🏻🙏🏻
@DharampalLakra#Congress#हाथबदेलगाहालत#मुंडका_विधानसभा
नामांकन से पहले मुंडका विधानसभा में जब लोगों का प्यार और आशीर्वाद लेने निकला, तो लोगों ने जमकर अपना प्यार और आशीर्वाद दिया।
यह भरोसा दिखाता है कि पिछले सालों में जो काम हुए हैं, उनसे जनता के दिल में एक अलग ही लगाव और विश्वास पैदा हुआ है।
भरोसे के इस सफर में आज मुंडका विधानसभा के लोग कदम से कदम मिलाकर साथ चले, बेहतर विकास, शानदार और एक नए मुंडका विधानसभा के सपने के साथ!
@mladharampallakra
#मुंडका_विधानसभा
#congress
#ladengeaurjeetenge
#hathbadelgahalat
दिनाक : 15/01/2025(बुधवार)
समय :- शाम 4:00 बजे
स्थान :- मेन स्टैंड रोहतक रोड, नियर ट्रांसफार्मर, मुंडका गाँव
आप सभी साथियो को सूचित किया जाता है कि मुझे आगामी विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार बनाये जाने पर मैं अपने गाँव देवता के दादा भैरो मंदिर पर आशीर्वाद लेने पहुँच रहा हूँ। आप सभी ग्रामवासियों से निवेदन है कि आप सभी भारी संख्या में पहुँच कर अपना समर्थन दे ।
धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻
MLA Dharampal Lakra
आज विचारों में बढ़ते फासले को देखते हुए, मैं #आम_आदमी_पार्टी से इस्तफ़ा दे रहा हूँ। उम्मीद है कि पार्टी और समर्थक मेरे इस कदम को समझेंगे।
आज विधानसभा के सभी साथियों की सलाह से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी की अगुआई में मैने कांग्रेस पार्टी जॉइन की और आपसे वादा करता हूँ कि मुण्डका विधानसभा के हर नागरिक के साथ हमेशा खड़ा हूँ और सभी का सम्मान ही मेरी ज़िम्मेदारी है।🙏🏻🙏🏻
@DharampalLakra
#मुंडका_विधानसभा
#KaamKiyaHaiKaamKarenge
#CongressParty
#DevenderYadav
#incindia
#लड़ेंगे_और_जीतेंगे
आप सभी मुण्डका विधानसभा वासियों की पुरजोर माँग पर, आचार संहिता के मद्देनजर, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @AtishiAAP जी व श्री @ArvindKejriwal जी के बिजी शेड्यूल को देखते हुए रोहतक रोड के दोनों तरफ के नालों का उद्घाटन करना अपनी जिम्मेदारी समझते हुए।
आज मुंडका मेट्रो स्टेशन के नीचे रोहतक रोड के नालों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करवाने के लिए अतिविशिष्ट भूमिका निभाने पर दिल्ली के महामहिम @LtGovDelhi श्री VK Saxena जी का भी तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ.
इस बड़े उद्घाटन के मौके पर विधानसभा के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे जिन्होंने इस कार्य को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। आप सभी को भी पधारने के लिए हार्दिक धन्यवाद
🙏🏻🙏🏻
@MLADharampalLakra
#MundkaVidhansabha
@AmitShah