पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती की तृतीय स्वरुप मां चंद्रघंटा जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन!
मां चंद्रघंटा की कृपा से सभी के जीवन में समृद्धि का संचार हो तथा हर चुनौती का सामना करने के लिए आ��्मबल की प्राप्ति हो, यही मंगलकामना है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय रमाशंकर उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
समाज को वैचारिक दृष्टि और दिशा प्रदान करने में अपना जीवन समर्पित करने वाले उपाध्याय जी का चिंतन सदैव लोक-कल्याण से ओत-प्रोत रहा।
शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से नई पीढ़ी के चरित्र-निर्माण में दि��ा गया अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
महान स्वाधीनता सेनानी, प्रख्यात विधिवेत्ता एवं लाल किले में चले ऐतिहासिक मुकदमे में आजाद हिंद फौज के रणबांकुरों की पैरव�� करने वाले भूलाभाई देसाई जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
भूलाभाई देसाई जी ने अपनी विधिक प्रतिभा और राष्ट्रभक्ति से स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आजाद हिंद फौज के वीर सैनिकों का पक्ष मजबूती से रखकर उन्होंने न्याय, देशभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
स्वामी विवेकानंद जी की शिष्या, मां भारती की अनन्य साधिका एवं प्रसिद्ध समाज सुधारक भगिनी निवेदिता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
भगिनी निवेदिता जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन-दर्शन एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात कर अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, महिला शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय जा��रण के प्रति उनका समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
आज विधानसभा क्षेत्र के आहारन में प्रजापति समाज द्वारा आयोजित माँ भगवती के जागरण में भाग लेकर ��द्घाटन का सौभाग्य मिला इस अवसर पर पवन सिसोदिया प्रधान प्रति.आहारन प्रजापति समाज के प्रतिष्ठित लोगों के अलावा बड़ी संख्या में माँ के भक्त उपस्थित रहे
��योजकों द्वारा जो स्वागत एवं सम्मान किया उसके लिए आभार
माँ भगवती की आप सभी पर कृपा बनी रहे
#YogiAdityanath #NarendraModi #drdharampalsingh #Etmadpur #Agra #BJP
@BJP4UP
@myogiadityanath
@narendramodi
@BJP4India
@NitinNabin
@idharampalsingh
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती की द्वितीय स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन!
मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है।
जनसेवा, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली, भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनका जीवन राष्ट्र के प्रति निष्ठा, सेवा, त्याग और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है।
भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवादी मूल्यों क�� प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने सार्वजनिक जीवन में उनकी एक विशिष्ट पहचान बनाई।
प्रखर चिंतक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना तथा सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लोकतंत्र में जनभागीदारी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर देने के उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे।
उत्तर प्रदेश के दादरी (गौतम बुद्ध नगर) विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय मा. विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना ह���।
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री अजय चौहान जी के पैतृक गांव (शामली) पहुंचकर उनके आदरणीय पिताजी के त्रयोदशी (तेरहवीं) कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुखद घड़ी में शोकसंतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्��ात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! 🙏
#YogiAdityanath #NarendraModi #drdharampalsingh #Etmadpur #Agra #BJP
@BJP4UP
@myogiadityanath
@narendramodi
@BJP4India
@NitinNabin
@idharampalsingh
न्याय, समानता व परोपकार को सामाजिक समरसता व लोक-कल्याण का आधार बनाने वाले महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर सादर नमन और सभ�� प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उनका 'एक ईंट, एक रुपया' का लोकमंगलकारी संदेश सहयोग से सामर्थ्य, समरसता से समृद्धि और सामूहिकता से राष्ट्र निर्माण का शाश्वत सूत्र है।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, 'राष्ट्रऋषि', 'भारत रत्न' नानाजी देशमुख की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
ग्रामोदय, स्वावलंबन एवं अंत्योदय को राष्ट्र निर्माण का आधार मानकर उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित किया।
उनके महान विचार हमें समतामूलक एवं 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण की प्रेरणा देते ��ैं।
महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राजनीति के युगपुरुष, 'भारत रत्न', 'लोकनायक' जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
'आपातकाल' के कठिन दौर में उनकी आवाज ���ोकतांत्रिक चेतना का सशक्त स्वर बनी।
उनका निर्भीक संघर्ष एवं त्यागमय जीवन हमें सत्ता से ऊपर संविधान, पद से ऊपर सिद्धांत और स्वयं से ऊपर राष्ट्रहित रखने की प्रेरणा देता है।
ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥
माँ भगवती जगदम्बा की उपासना के पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, आरोग्यता और सौभाग्य के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, यही प्रार्थना है।
जय माता की।
आज एत्मादपुर कस्बे में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी एवं अन्य स्वरूपों की आरती उतारने का सौभाग्य मिला तत्पश्चात फीता काटकर श्री राम बारात का उद्घाटन किया
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा तहसीलदार देवेंद्र सिंह नगर पालिका के सभासद गण माधवेंद्र नाथ सोमेन्द्र राजपूत मण्डल अध्यक्ष स्वदेश बघेल पार्टी के पदाधिकारी रामलीला परिषद अध्यक्ष स्वप्निल कुलश्रेष्ठ और बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे
आयोजकों द्वारा जो स्वागत एवं सम्मान किया ���या उसके लिए आभार
जय जय सियाराम जय जय श्रीराम
#YogiAdityanath #NarendraModi #drdharampalsingh #Etmadpur #Agra #BJP
@BJP4UP
@myogiadityanath
@narendramodi
@BJP4India
@NitinNabin
@idharampalsingh
आज विधानसभा क्षेत्र के गाँव विरुनी में निर्माणाधीन CM कम्पोजिट मॉडल स्कूल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के अधिकारिओं को गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय पूर्ण करने को कहा इस विद्यालय के बनने से योग्य शिक्षकों से इस क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुफ्त में मिल सकेगी
जिससे क्षेत्र के बच्चे भविष्य में समाज एवं परिवार का नाम रोशन कर सकेंगे इ�� विकास कार्य में केंद्रीय राज्यमंत्री माननीय प्रो एस पी सिंह बघेल जी के सहयोग के लिए आभार
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का ही मेरा संकल्प है
माननीय योगी जी जिन्दाबाद
भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद
#YogiAdityanath #NarendraModi #drdharampalsingh #Etmadpur #Agra #BJP
@BJP4UP
@myogiadityanath
@narendramodi
@BJP4India
@NitinNabin
@idharampalsingh
‘पद्म भूषण’ से अलंकृत महान ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
अपनी मधुर आवाज़ और अद्वितीय संगीत साधना से उन्होंने ग़ज़ल को जन-जन तक पहुंचाया और संगीत जगत में अमिट पहचान बनाई। उनकी स्वर-साधना सदैव संगीतप्रेमियों के हृदय में जीवंत रहेगी।
‘पद्म भूषण' से सम्मानित संस्कृत साहित्य के मूर्धन्य विद्वान आचार्य बलदेव उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
दर्जनों मौलिक ग्रंथ��ं और टीकाओं के माध्यम से संस्कृत एवं हिंदी भाषा के मध्य सेतु बनने वाले पूज्य आचार्य जी का जीवन ज्ञान-साधना, साहित्य-सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल रहा।
आज विधानसभा क्षेत्र के खदोली कस्बे का आगरा अलीगढ NH के PD विनय वर्मा के साथ दौरा कर कस्बे में 5 हाई मास्ट लाइट लगने वाले स्थलों को बताया इन स्थानों पर लाइट लगाने की माँग काफ़ी दिनों से की जा रही थी लाइटे लगने से घटनाये नही होंगी
सेवा आपकी संकल्प मेरा
#YogiAdityanath #NarendraModi #drdharampalsingh #Etmadpur #Agra #BJP
@BJP4UP@myogiadityanath@narendramodi@BJP4India@NitinNabin@idharampalsingh
सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समाज के अधिकारों को सशक्त स्वर देने वाले मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
सामाजिक भागीदारी और वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिए उनका संघर्ष हमें समान अवसर, सम्मान एवं अधिकारों से युक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।