नागरिकों के अधिकारों की रक्षा, न्याय, स्वतंत्रता और समानता के पवित्र आदर्शों का मार्गदर्शक और विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के संविधान को समर्पित 'संविधान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
#ConstitutionDay@rashtrapatibhvn@RajGovOfficial@BhajanlalBjp
अंग्रेजी हुकूमत से नए आजाद हुए देश को सशक्त नेतृत्व देने वाले, विश्व युद्ध के बाद दो महाशक्तियों के शीत युद्ध के दौरान गुट निरपेक्ष आंदोलन चलाने वाले विश्व के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक, भारत में IIT, AIIMS, योजना आयोग, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), ONGC, ISRO (INCOSPAR), IIM, SAIL, भिलाई स्टील प्लांट, UGC, CFTRI, चंडीगढ़ शहर की स्थापना करने वाले दूरदर्शी नेता, देश में भाखड़ा नांगल, गांधी सागर, सरदार सरोवर बांध, रिहंद, हीराकुंड, कोटा बैराज जैसे बांधों का निर्माण करवाने वाले आधुनिक भारत के शिल्पी एवं अपने विपक्षी नेताओं तक को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर लोकतांत्रिक मूल्यों को नई ��ंचाइयों पर ले जाने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर सादर नमन करता हूं।
आपके दिखाए रास्ते के कारण आज भारत विश्व में अपनी पहचान रखता है।