खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में @siddharthnagpol की सर्विलांस टीम एवं थानों के CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों के अथक प्रयासों से 151 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹24 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
Zero Tolerance Towards Narcotics—
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 तस्करों को #ANTF यूनिट बरेली एवं @bareillypolice द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04.515 किलोग्राम निर्मित व अर्धनिर्मित हेरोइन, 08 किलो 560 ग्राम सोडियम कार्बोनेट एवं 01 किलो 694 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण आपस में मिलकर काफी समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। वे हेरोइन, मॉर्फिन, एसिटिक एनहाइड्राइड, सोडियम कार्बोनेट एवं अन्य रसायनों की मदद से घर पर ही हेरोइन का निर्माण करते थे। झारखंड से उन्हें हेरोइन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं अन्य रसायन उपलब्ध कराए जाते थे। इसके बाद वे निर्मित हेरोइन को फुटकर में ग्राहकों को बेचकर प्राप्त मुनाफे को आपस में बाँट लेते थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP #ANTF
.@DIGDevipatan श्री अशोक कुमार द्वारा शिविर कार्यालय गोण्डा में #जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
#जनसुनवाई
संकट में सहारा, यूपी-112
पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाने का प्रयास कर रहे युवक को @amrohapolice की पीआरवी-5359 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए खिड़की तोड़कर कमरे से सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।
पुलिसकर्मियों की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से युवक को समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।
#UPPCares
#UPPolice
अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई—
अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को @chandaulipolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1200 पेटी (11,408.76 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण पैसों के लालच में चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक लेकर बिहार में ऊँचे दामों पर बेचने जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए शराब को ट्रक में लकड़ी के बुरादे से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था।
#UPPAgainstCrime
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई एवं लिंक के माध्यम से 02 पीड़ितों से ठगी किए गए ₹99,500/- @maupolice थाना घोसी, साइबर टीम द्वारा पीड़ितों को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
अवैध SIM Box के माध्यम से दूरसंचार सेवाओं के संचालन एवं निजी डेटा के दुरुपयोग के मामले में @agrapolice द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 08 SIM Box, 221 SIM कार्ड सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा अवैध SIM Box आधारित टेलीकॉम सेटअप के माध्यम से लोन रिकवरी के नाम पर तथा साइबर फ्रॉड के संबंध में लोगों को कॉल कर धमकाने एवं निजी डेटा का दुरुपयोग किए जाने के तथ्य प्रकाश में आए। इसके लिए परिसर में SIM Box, SIM कार्ड, एंटीना, लैपटॉप, सर्वर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा था।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
“वर्दी की शान, ख़ाकी के वीरों के नाम”
उत्तर प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं डीजीपी श्राजीव कृष्ण ने कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को नमन करते हुए उनके परिजनों से भेंट की और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। शहीदों की शौर्यगाथा हमारी विरासत है, उनका बलिदान जनसेवा का हमारा संकल्प।
#UPPolice #SmritiDiwas
अपराध का अंत, सबूतों के संग—
#UPATS द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप मा0 न्यायालय ए.टी.एस. द्वारा भारतीय जाली मुद्रा के सप्लायर नेपाली नागरिक को भारतीय जाली मुद्रा के परिचलन का दोषी पाते हुए 09 वर्ष 07 माह के कठोर कारावास एवं ₹30 हजार के जुर्माने से दण्डित किया गया है।
दिनांक 23.02.2015 को अभियुक्त शेख जावेद इकबाल उर्फ अशफाक अंसारी उर्फ जावेद अंसारी को ₹26 लाख 03 हजार 500 मूल्य की भारतीय जाली मुद्रा के साथ इंडो-नेपाल बार्डर सोनौली, महाराजगंज से गिरफ्तार किया गया था। बरामद भारतीय जाली मुद्रा परीक्षणोपरान्त उच्च गुणवत्ता (हाई क्वालिटी) तथा विवेचना में संकलित साक्ष्य से विदेशी आयातित पायी गयी थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @fatehgarhpolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹01 लाख के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
आज दिनांक 22.10.26 को #adgzonegkr श्री राम कुमार द्वारा जनपद संतकबीर नगर में नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया गया, इससे जनपद आने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं अन्य आगन्तुकों के ठहरने की व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी।