360 डिग्री-रोड सेफ्टी अभियान -
अब हर ब्लैक स्पॉट पर घायलों की जान बचाएंगे देवास के प्रशिक्षित “पथ-प्रहरी” !
सीपीआर देने में प्रशिक्षित , फर्स्ट ऐड किट से प्राथमिक उपचार देने में दक्ष , निकटस्थ थाना -एम्बुलेंस-हॉस्पिटल की जानकारी रखने वाले , घायलों को वैज्ञानिक ढंग से स्ट्रेचर पर हैंडल करने में कुशल “पथ प्रहरी” होंगे प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर सहायता हेतु उपलब्ध ।
पीएम राहत योजना के तहत निशुल्क उपचार की जानकारी देकर तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराने में करेंगे मदद ।
बनेंगे “राह वीर” ।
विजयागंज मंडी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
🔹 मोटर चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
🔹 चोरी गई 𝟎𝟖 पनडुब्बी मोटरें कीमत ₹𝟓𝟓,𝟎𝟎𝟎/- बरामद
🔹 आरोपी पर पूर्व से 𝟏𝟒 अपराध दर्ज
उज्जैन पुलिस के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है कि राघवी थाना ने गुणवत्ता, पारदर्शिता, उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसेवा के उच्च मानकों को स्थापित करते हुए ISO प्रमाणन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ राघवी थाना उज्जैन शहर का दूसरा ISO प्रमाणित थाना बन गया है।
🚔 #OperationMuskan के तहत आगर मालवा पुलिस को बड़ी सफलता।
कोतवाली पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र 3 दिवस में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया। प्रभावी पतारसी एवं त्वरित कार्रवाई के आधार पर आरोपी को किया गिरफ्तार।
#AgarMalwaPolice#MPPolice#ChildSafety
बड़नगर पुलिस को बड़ी सफलता
अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹1.29 लाख है।
🚨 अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी 🚨
थाना औ. क्षे. जावरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीड़ी के कार्टून में छिपाकर ले जाए जा रहे 56.340 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
#RatlamPolice#JaoraPolice#NDPSAct