धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X से ₹02 लाख 37 हजार 592/- की धनराशि (क्राउड फन्डिंग) एकत्र करने वाले 01 अभियुक्त को @agrapolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभ���युक्त द्वारा अपनी फर्जी बहन के गंभीर बीमारी से पीड़ित होने का दावा कर फर्जी आधार कार्ड एवं चिकित्सीय दस्तावेज तैयार किए गए तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उपचार के नाम पर जनता से आर्थिक सहायता/क्राउड फंडिंग प्राप्त की गई। अस्पताल द्वारा मरीज के पंजीकृत न होने एवं दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद अभियुक्त ने पोस्ट डिलीट कर मोबाइल फोन बंद कर लिया।
अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसकी कोई बहन नहीं है और यह पूरा कृत्य धनराशि प्राप्त करने के उद्देश्य से किया गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP