विधानसभा में मनरेगा पर संकल्प (संक्षिप्त वक्तव्य):
वर्ष 2005 में लागू मनरेगा झारखंड के ग्रामीण गरीबों के लिए जीवन रेखा है। इसने रोजगार, गरीबी उन्मूलन, पलायन रोकने और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रस्तावित VB-GRAM अधिनियम, 2025 से रोजगार की कानूनी गारंटी कमजोर होने, राज्यों पर 60:40 वित्तीय बोझ बढ़ने, ग्राम सभाओं की शक्तियाँ घटने तथा डिजिटल जटिलताओं से श्रमिकों के वंचित होने की आशंका है।
अतः मैं संकल्प प्रस्तावित करता हूँ कि मनरेगा के मांग-आधारित, अधिकार-आधारित ढाँचे को यथावत रखा जाए, केंद्र सरकार पूर्ववत वित्तीय जिम्मेदारी निभाए तथा रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 दिन की जाए, ताकि झारखंड के लाखों गरीब परिवारों के हित सुरक्षित रह सकें।
@RahulGandhi
#WATCH दिल्ली: ग्रामीण विकास सम्मेलन पर झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा, "इस तरह के आयोजन का मैं स्वागत करती हूं। आज VB-GRAM-G के लागू होने के पहले आयोजन किया गया है। हमारे सामने जो परेशानियां हैं उसे हमने मंत्री जी के सामने रखा है। 40% वित्तिय बोझ राज्य सरकारों पर पड़ेगा वो हमारे जैसे राज्य के लिए बड़ा बोझ है। हमने इस मुद्दे को उठाया है।"
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में भाग लेने के लिए झारखंड ग्रामीण विकास विभाग की टीम पहुँची।
कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी से झारखंड में ग्रामीण विकास, आजीविका, आवास, मनरेगा एवं अन्य विकासात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
यह सम्मेलन राज्यों के अनुभवों, नवाचारों और बेहतर समन्वय के माध्यम से ‘विकसित ग्रामीण भारत’ के लक्ष्य को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @kharge जी ने माननीय उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति आदरणीय श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी की उपस्थिति में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।
इस गरिमामयी अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी जी, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद आदरणीया श्रीमती @priyankagandhi जी तथा कांग्रेस महासचिव (संगठन) आदरणीय श्री @kcvenugopalmp जी भी उपस्थित रहे।
आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को हार्दिक बधाई एवं सफल संसदीय कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
महागामा में स्वास्थ्य क्रांति की एक और बड़ी छलांग!
50 बेड वाले अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण महागामा के विकास की नई पहचान है। ₹24 करोड़ की लागत से रिकॉर्ड समय में बने इस अस्पताल से अब हजारों परिवारों को घर के पास बेहतर इलाज मिलेगा।
यह तो सिर्फ शुरुआत है। जल्द ही महागामा को 300 बेड का आधुनिक अस्पताल भी मिलेगा, जिससे पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।
स्वस्थ महागामा, समृद्ध महागामा यही हमारा संकल्प है।
#Mahagama #Healthcare #Development #DipikaPandeySingh #Jharkhand #HealthyMahagama #ViksitMahagama #PublicHealth
मतदाता सूची में नाम नहीं, आपका अधिकार सुरक्षित रहेगा।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान यदि किसी योग्य मतदाता ने अपना नाम बदल लिया है, तो केवल इस आधार पर उसका नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा।
उपलब्ध दस्तावेज़ों के आधार पर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा सत्यापन के बाद योग्य मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल रहेगा।
SC, ST और PVTG समुदायों के लिए SIR प्रक्रिया के दौरान स्वयंसेवकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे.
#SIR #ElectionCommission #VoterAwareness
स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (SVEP) ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल है। यह योजना स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है और झारखंड के गांवों में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है।
#SVEP #RuralEntrepreneurship #SelfReliance #EmpoweringVillages
जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
हर मुलाक़ात केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि अपने लोगों के सुख-दुख को समझने का अवसर है। आपका विश्वास मेरी ज़िम्मेदारी है, आपसे संवाद मेरी प्राथमिकता है, और आपकी हर समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूँ।
अबुआ आवास योजना
सपनों को मिला अपना आशियाना! 🏡
कच्चे घरों से पक्के और सुरक्षित आवास तक अबुआ आवास योजना ग्रामीण झारखंड के हजारों परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और नए विश्वास की नींव रख रही है।
हर पात्र परिवार के लिए—सम्मानजनक, सुरक्षित और स्थायी आवास।
#AbuaAwasYojana #Jharkhand #HousingForAll #GraminVikas
देश की संसद में सरकार ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर में कोई सैनिक हताहत नहीं हुआ।
आज उन्हीं शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दर्ज हैं।
अगर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के नाम भी समय पर देश से छिपाए जाएँ, तो सवाल सिर्फ सरकार पर नहीं, उसकी जवाबदेही पर भी उठते हैं।
शहादत किसी सरकार की छवि बचाने का साधन नहीं हो सकती। जवानों का सम्मान सच स्वीकार करने में है, उसे छिपाने में नहीं।
आख़िर कब तक देश की जनता से सच छिपाया जाएगा? और कब तक सत्ता की राजनीति, शहीदों के सम्मान से ऊपर रखी जाएगी?
देश जवाब चाहता है।
एक और पेपर लीक।
एक और परीक्षा रद्द।
इस बार महाराष्ट्र का TET।
देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है।
यह सिर्फ पेपर लीक नहीं,
यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।
The Modi government’s silence and inaction are not just morally reprehensible but also inexplicable from a national interest perspective. We are slipping further into Israel’s strategic orbit, at a time when the world is increasingly pivoting away from it.
The Prime Minister’s visit to Israel amidst these circumstances will go down in history as a bewildering strategic decision."
Here is a hard-hitting column by CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji, published in The Indian Express, titled ‘India Remains Silent On Gaza, The World Continues To Speak Up'
A must-read. 👇
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू
मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और विश्वसनीय बनाने के लिए SIR अभियान चलाया जा रहा है।
BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। सभी मतदाता सहयोग करें और समय पर अपना विवरण सत्यापित कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं.
#SIR2026#ElectionCommission #VoterVerification #Democracy
आज नेता प्रतिपक्ष के रूप में दो वर्ष पूरे हुए।
इन दो वर्षों में मेरी हर आवाज़ का उद्देश्य एक ही रहा देश के हर नागरिक की बात संसद तक पहुँचाना और सत्ता से जवाब मांगना।
चाहे युवाओं का भविष्य हो, किसानों का अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा, संविधान की गरिमा या लोकतंत्र की रक्षा—हर मुद्दे पर पूरे विश्वास और प्रतिबद्धता के साथ आपकी लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ता रहूँगा।
यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की ज़िम्मेदारी है।
आपका साथ, आपका विश्वास और आपका साहस ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
संघर्ष जारी है। संकल्प अडिग है।
जय हिंद। जय संविधान। 🇮🇳
@RahulGandhi
रामगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के उद्घाटन के साथ ग्रामीणों को सरकारी सेवाएँ और नागरिक सुविधाएँ अब अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से मिल सकेंगी।
इस आधुनिक भवन के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, भूमि एवं राजस्व संबंधी सेवाएँ, सरकारी योजनाओं की जानकारी और अन्य प्रशासनिक सुविधाएँ अब अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे लोगों को बेहतर कार्य वातावरण, कम परेशानी और एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा।
SIR 2026: आसान भाषा में समझें
🗳️ मतदाता सूची के सत्यापन के लिए BLO आपके घर आ सकते हैं।
✅ Enumeration Form भरें
✅ आवश्यक दस्तावेज़ दिखाएँ (यदि मांगे जाएँ)
✅ जानकारी का सत्यापन होगा
✅ सही जानकारी देकर अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें।
अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
महागामा प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, पर्यवेक्षीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाओं का लोकार्पण केवल भवनों का उद्घाटन नहीं, बल्कि अधिक सशक्त, संवेदनशील और हर समय उपलब्ध प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय संभव होंगे और आम नागरिकों को सरकारी सेवाएँ अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त होंगी।
साथ ही, प्रखंड परिसर में पार्किंग स्थल एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास से परिसर को अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुरक्षित और नागरिक-अनुकूल बनाएगी, जिससे प्रतिदिन आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएँ और सुगम वातावरण उपलब्ध होगा। हमारा विश्वास है कि जब आधारभूत संरचना मजबूत होती है, तभी सुशासन मजबूत होता है।जब प्रशासन सशक्त होता है, तब जनसेवा अधिक सरल, त्वरित और प्रभावी बनती है।
SIR झारखंड 2026: हर सवाल का समाधान है।
अगर शादी के बाद महिला का नाम, पता या रिकॉर्ड बदल गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी परिस्थितियों के लिए निर्धारित प्रक्रिया उपलब्ध है। सही जानकारी लें, दस्तावेज़ तैयार रखें और बिना किसी भ्रम के प्रक्रिया पूरी करें।
सवाल पूछें, स्पष्टता रखें। जागरूक मतदाता बनें।
#SIRJharkhand2026 #SpecialIntensiveRevision
झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनाब गुलफाम मुजीबी साहब के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
वे मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि चाचा समान स्नेह देने वाले अभिभावक थे। मेरे पिताजी के भी वे घनिष्ठ मित्र रहे और हमारे परिवार से उनका आत्मीय संबंध था। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏