HTET के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व नकल रहित आयोजन के लिए सिरसा जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। 24 परीक्षा केंद्रों पर 14,238 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बायोमेट्रिक सत्यापन, CCTV, जैमर, वीडियोग्राफी व कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित।
सहायता हेतु कंट्रोल रूम: 01666-247538 @DiprHaryana
वीबी जीरामजी के तहत पूरे देश में हरियाणा प्रदेश सबसे ज्यादा मजदूरी 409 रुपए प्रतिदिन देगा, जो अब 15 दिन की बजाए 7 दिन के अंदर मिला करेगी।
"इस योजना की शुरुआत होते ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोद�� ने केंद्र सरकार की तरफ से इस स्कीम में 590.19 करोड़ रुपये और हरियाणा प्रदेश की तरफ से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में लगभग 370 करोड़ रुपए स्कीम में भेजे हैं।" - श्री @KrishanLPanwar, विकास एवं पंचायत मंत्री
#Haryana #DIPRHaryana
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में हरियाणा विजन-2047 के एक्शन प्लान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी है।
बैठक में कृषि, बागवानी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं पर चर्चा हो रही है।
���अगले 5 वर्षों में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा।हरियाणा सरकार प्राकृतिक खेती, जीरो बजट खेती एवं कृषि की आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किसानों की हर कदम पर सहायता करेगी।”
— श्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में राखीगढ़ी में विकसित किए जा रहे विश्वस्तरीय साइट म्यूजियम एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर की प्रगति तथा डिजाइन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
"इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए, ताकि राखीगढ़ी केवल एक पुरातात्विक स्थल ही नहीं बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा का वैश्विक केंद्र बनकर उभ���े।" - मुख्यमंत्री
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
हरियाणा को 'समग्र शिक्षा' कार्यक्रम के तहत मिलेंगे 1,639.02 करोड़!
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 'समग्र शिक्षा' कार्यक्रम के तहत हरियाणा के लिए 1,639.02 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना ��र बजट को मंजूरी दी है। नई दिल्ली में आयोजित बोर्ड की बैठक में मिली इस मंजूरी के तहत बजट को केंद्र और राज्य के बीच 60:40 के अनुपात में साझा किया जाएगा।
#Haryana #DIPRHaryana
अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी यह संकल्प लें कि घरेलू उपयोग हो या बाजार जाते समय, प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कागज़ या कपड़े के थैलों का ही प्रयोग करेंगे।
हमारा यह छोटा-सा प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान सिद्ध होगा और स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक-मुक्त भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आ��� चंडीगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के साथ हरियाणा सुपर-100 के IIT/JEE परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनके सपनों को नई उड़ान देने में एक अपनी एक अलग पहचान बना रहा है।
प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करने, प्रतिभाओं को निखारने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है।
सभी सफल विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। विश्वास है कि आप सभी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश एवं हरियाणा का नाम गौरवान्वित करेंगे।
जय बाबा बर्फानी! हर हर महादेव!
अगम्य पर्वतों के बीच बैठे श्री बाबा अमरनाथ महादेव जी की पवित्र यात्रा सनातन संस्कृति की अटूट श्रद्धा, अडिग धैर्य और कभी न डिगने वाले संकल्प का साक्षात पथ है। आज से इस अद्भुत और अलौकिक यात्रा का मंगल शुभारंभ हो रहा है।
बाबा भोलेनाथ के दर्शनों को लालायित सभी भक्तजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज चंडीगढ़ में 'हरियाणा विज़न-2047' के एक्शन प्लान के अंतर्गत कृषि, बागवानी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं पर मंथन हुआ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अगले 5 वर्षों में प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित करने एवं 'विकसित हरियाणा' के संकल्प को साकार करने के लिए कृषि क्षेत्र को और आधुनिक एवं किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में विस्तृत चर्चा हुई। हरियाणा सरकार प्राकृतिक खेती, जीरो बजट खेती और कृषि की आधुनिक तकनीक के लिए किसानों की हर कदम पर सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश में 4 व 5 जुलाई, 2026 को होने वाले HTET परीक्षा के लिए व्यापक प्रबंध, मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने दिए पारदर्शी परीक्षा संचालन के निर्देश।
हरियाणा FPO Mission 2026
किसानों को संगठित कर उनकी उपज को बेहतर बाज़ार, उचित मूल्य और नई व्यावसायिक संभावनाओं से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल।
यह मिशन किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को सशक्त बनाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने तथा किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर पधारे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद जी ने जापान में हुए 'गीता जयंती महोत्सव' की प्रेज़ेंटेशन मुख्यमंत्री के सम्मुख प्रस्तुत की।
आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में 'हरियाणा विज़न-2047' के एक्शन प्लान के तहत आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कृषि, बागवानी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अगले पाँच वर्षों में अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने, जीरो बजट खेती को बढ़ावा देने तथा कृषि की आधुनिक तकनीकों के व्यापक उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझडिय़ा ने बताया कि राजस्व क्षेत्र ऐलनाबाद (हदबस्त नंबर-118) के खसरा नंबर 59//20/2, 21/1, 21/2, 22/1, 22/2, 23/1, 77//2, 376//1, 2, 3, 4, 5, 6/2, 7, 8, 9, 10 तथा 370//23, 373//3, 4/1/1, 4/1/2, 7/2, 7/1/2 एवं 8 में जमीन की खरीद न करें,
जिला नगर योजनाकार विभाग शहरी क्षेत्रों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को लेकर सख्त है। विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि कई क्षेत्रों में कॉलोनियां बिना वैध लाइसेंस, सीएलयू या एनओसी प्राप्त किए ही विकसित की ज��� रही हैं, जोकि पूरी तर��� से अवैध हैं।
गांव में घरों से निकलने वाले गंदे पानी के समुचित प्रबंधन के लिए सींचेवाल मॉडल के तहत तालाब विकसित किया गया है। पूरे गांव का गंदा पानी इस तालाब में पहुंचता है, जिससे गांव की गलियों में जलभराव और गंदे पानी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई ���ै।
जिला के 288 गांवों में दूषित पानी के तालाबों का जल्द कायाकल्प होगा, ग्रामीणों को न केवल दूषित पानी की निकासी का स्थायी समाधान मिलेगा, बल्कि स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण भी मिलेगा। यही नहीं ग्राम पंचायतों को भी अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत इस कार्य को सींचेवाल मॉडल के अनुरूप सिरे चढ़ाया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गांव नेजाडेला में 22 लाख रुपये की लागत से ग्रे वाटर मैनेजमेंट का सफल मॉडल ग्रामीण स्वच्छता की दिशा में एक मिसाल बनकर उभरा है।