हरियाणा में ‘भू-मित्र’ व्हाट्सऐप चैटबॉट लॉन्च
हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने ‘भू-मित्र’ नामक व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है, जो भूमि और राजस्व से संबंधित सेवाएँ लेने वाले नागरिकों को 24×7 सहायता प्रदान करेगा।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. @sumitamisra ने बताया कि इस चैटबॉट के जरिए जमाबंदी, इंतकाल की प्रति, डीड रजिस्ट्रेशन सहायता, भूमि सीमांकन के लिए आवेदन और शिकायत की रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध होंगी।
#Haryana #BhuMitra #DigitalGovernance #LandServices
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों की फसल का दाना-दाना #MSP पर खरीदने को प्रतिबद्ध।
आगामी रबी सीजन 2026-27 के लिए राज्य में गेहूं की सरकारी खरीद आगामी 1 अप्रैल से आरंभ होगी। गेहूं की खरीद सुचारु रूप से करने हेतु राज्य में 416 मंडियां / खरीद केंद्र खोले गए हैं।
राज्य की मंडियों / खरीद केंद्रों पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन तथा खाद्य निगम द्वारा गेहूं की खरीद का कार्य किया जाएगा।
हरियाणा में रबी सीजन 2026-27 के तहत गेहूं की सरकारी खरीद आगामी 1 अप्रैल से शुरू होगी। राज्य में 416 मंडियां/खरीद केंद्र बनाए गए हैं जहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयरहाउसिंग कोर्पोरशन तथा खाद्य निगम खरीद करेंगे। ई-खरीद पोर्टल अपग्रेड किया गया है, मंडियों को जियो-फेंस किया गया है और वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर सहित फोटो कैप्चर किया जाएगा।
#Haryana #RabiSeason #WheatProcurement #Farmers
हर महीने 10 तारीख को जारी होगी सब्सिडी और पेंशन!
हरियाणा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत दी जाने वाली सब्सिडी, पेंशन तथा अन्य वित्तीय सहायता के वितरण को सुचारू बनाने के मकसद से बड़ा निर्णय लिया है।
अब ये सभी लाभ हर महीने की 10 तारीख को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जारी किए जाएंगे।
#Haryana #HaryanaGovernment
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित होने की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाते हुए प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि हरियाणा में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य और निर्बाध बनी हुई है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और तेल कंपनियों ने गैस की निरंतर प्राप्ति का पूरा आश्वासन दिया है। इस व्यवस्��ा के तहत अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी प्रकार की चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी की स्थिति में तुरंत दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
#Haryana #NayabSinghSaini #LPG #Petrol #Diesel
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। इस शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। आमजन अफवाहों पर ध्यान न दे। जो शरारती एवं ष��्यंत्रकारी तत्व अफवाह फैला रहे हैं, सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
-श्री राजेश नागर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री
#Haryana #DIPRHaryana
भारत सरकार ने एचपीवी वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया है।
इसके तहत 28 फरवरी 2026 से तीन महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसमें 14 वर्ष की आयु की वे बालिकाएँ, जिन्होंने अभी तक एचपीवी वैक्सीन की कोई खुराक नहीं ली है, निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण करा सकेंगी।
#HPVVaccine #ImmunizationDrive
राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों और घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस���थायी बाधा है, जिसमें अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है।
उपभोक्ता एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक घबराहट एवं भण्डारण से बचें।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
प्रदेश सरकार 'हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अब ट्रेन के माध्यम से विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाएगी।
इसके लिए हरियाणा सरकार और IRCTC के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
��रकार की ओर से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग तथा IRCTC की तरफ से सर्कल रिजनल मैनेजर श्री हरजोत सिंह संधू ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
#Haryana #HaryanaGovernment
हरियाणा सरकार ने भूमि प्रशासन में पारदर्शिता और सटीकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. @sumitamisra ने राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के एक समान नामकरण को लागू करने पर जोर दिय़ा।
इससे भूमि स्वामित्व से जुड़ी अस्पष्टताओं को दूर करने में मदद मिलेगी और सार्वजनिक भूमि प्रबंधन में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को मजबूती मिलेगी।
#Haryana #HaryanaGovernment
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवस�� पर सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म के हरियाणा अध्याय का लोकार्पण किया। साथ ही 9.21 लाख लाभार्थियों को 294.91 करोड़ रुपये की लाभ राशि वितरित की।
उन्होंने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 200.77 करोड़ रुपये तथा हर घर हर गृहणी योजना के अंतर्गत 20.21 करोड़ रुपये की राशि भी लाभार्थियों को प्रदान की।
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएँ दी।
"आपका आत्मविश्वास, संकल्प और समर्पण समाज तथा राष्ट्र को निरंतर नई प्रेरणा देता है। आप इसी तरह अपने सामर्थ्य और प्रतिभा से देश व समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहें।"
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह के अवसर पर आधुनिक तकनीक आधारित “फैंटेसी राइड (सिम्युलेटर)” सुविधा का उद्घाटन मुख्य अतिथि ��्री विश्राम कुमार मीणा, उपायुक्त, कुरुक्षेत्र द्वारा किया गया।
कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में रजत जयंती समारोह के अवसर पर उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीना, आईएएस, कुरुक्षेत्र द्वारा “फैंटेसी राइड (सिम्युलेटर)” सुविधा का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरांत विद्यार्थियों तथा विज़िटर ने इस नवीन आकर्षण का रोमांचक अनुभव लिया।
प्रदेश की 330 गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं और वर्ष 2026-27 तक सभी पंजीकृत गौशालाओं को सौर ऊर्जा आधारित परिसरों में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त गौशालाओं को 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे उनके खर्च में कमी आएगी।
— श्री @NayabSainiBJP, मुख्यमंत्री
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन विभाग के विश्राम स्थलों तथा बैंक्वेट हॉलों के माध्यम से आय में वृद्धि के उद्देश्य से हरियाणा पर्यटन निगम 10 मार्च को अपने मुख्यालय, एससीओ 17-19, सेक्टर-17बी, चंडीगढ़ में एक ओपन मीट का आयोजन करेगा।
इस ओपन मीट में हरियाणा पर्यटन के बैंक्वेट हॉल, कन्वेंशन सेंटर और लॉन जैसे स्थलों को लीज़ पर संचालित करने के संबंध में इच्छुक वेंडर्स के साथ विस्तार से बातचीत की जाएगी।
#HaryanaTourism