NAUSHERAN-I.M.A
Engineer,Writer,Wanderer,Biker & Public Speaker
One with free Mind & Warrior Soul
Unfollow & you’re blocked.
No follow back then unfollow Games.
Unfollowed 500+ people today, including verified accounts. Some follow you today and silently unfollow overnight, as if they're celebrities and nobody will notice. 😂
Neither am I a celebrity, nor is your blue tick going to impress me. If you're just here to inflate your follower count, you're better off without a follow-back.
To my genuine followers: I never follow and then unfollow. Loyalty from my side is guaranteed. Just make sure it's mutual! 🤝
जो लोग यह उम्मीद करते हैं कि उनकी सास उनकी माँ क्यों नहीं बन पातीं, उन्हें एक बार खुद से भी पूछना चाहिए कि क्या वे अपने ससुराल में अपनी सास को वही प्यार और अपनापन दे पाते हैं, जो अपनी माँ को देते हैं?
���ाँ वह होती है जिसने नौ महीने अपनी कोख में रखा और बचपन से जवानी तक हर पल साथ दिया। जाहिर है, एक माँ की अपने बच्चे के प्रति भावनाएँ किसी दूसरे के बच्चे के लिए वैसी नहीं हो सकतीं।
तो क्या हम भी शादी के बाद अपनी सास को अपनी माँ जैसा ही प्यार और अपनापन दे पाते हैं? शायद नहीं!
इसलिए दूसरों से ऐसी उम्मीदें मत रखिए, जिन्हें खुद पूरा करना भी आसान नहीं है।
माँ, माँ होती है और सास, सास होती है। न माँ सास की जगह ले सकती है, न सास माँ की। हाँ, प्यार, सम्मान और अच्छे व्यवहार से दोनों रिश्तों को खूबसूरत जरूर बनाया जा सकता है।
हर रिश्ते से एक जैसी भावनाओं की उम्मीद करना ही अक्सर दुख की वजह बनता है।