बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा बदायूं रोड प्रवेश द्वार पर आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया तथा टी-शर्ट का वितरण भी किया गया। शिविर के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी सेवा एवं सत्कार किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य समारोह आयोजित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति भवन (जीआईसी ऑडिटोरियम) में भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि माननीय मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। महापौर डॉ. उमेश गौतम सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के अदम्य साहस और देशभक्ति का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित में कार्य करने, मर्यादित भाषा का प्रयोग करने तथा शिक्षकों से विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सामूहिक प्रयासों से साकार किया जाएगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता से जुड़ने तथा भाषावाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की भावना को अपनाने पर जोर दिया।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए मंत्री एवं अधिकारियों द्वारा छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, जनपद में नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया गया।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को राष्ट्रहित, जनसेवा तथा विकास के संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शिविर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत आज जनपद में वृहद तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक श्री रमित शर्मा एवं मंडलायुक्त श्री शंभू कुमार द्वारा विकास भवन परिसर से किया गया। इसमें जनपद के अधिकारी-कर्मचारियों, निवर्तमान ग्राम प्रधानों/प्रशासकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
रैली विकास भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए सी.आई. पार्क पहुंची, जहां विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन के दौरान दिवंगत हुए लोगों तथा विस्थापित परिवारों के संघर्ष एवं त्याग को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन एवं कैंडल मार्च किया गया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने तिरंगा हाथों में लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य सहित संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग से संबंधित सी०एम० डैशबोर्ड के विभिन्न पैरामीटर्स की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रगति में सुधार, लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर जिला प्रशासन, बरेली द्वारा पंडित राधेश्याम कथावाचक सभागार (जीआईसी ऑडिटोरियम) में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
प्रदर्शनी के माध्यम से वर्ष 1947 के भारत विभाजन की त्रासदी, उससे उत्पन्न विस्थापन एवं पीड़ा को स्मरण किया गया। इस अवसर पर विभाजन की विभीषिका झेलने वाले परिवारों के त्याग, संघर्ष एवं साहस को नमन करते हुए अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आज श्री मनीष गर्ग, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई तथा प्राप्त निर्देशों के क्रम में आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
आज नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया गया।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत राजस्व विभाग से संबंधित पैरामीटरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कृषि, सिंचाई, आबकारी, परिवहन, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, राजस्व, जीएसटी, मंडी, खनन, गन्ना, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राजस्व कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित पैरामीटरों में समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए, ताकि जनपद की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग बेहतर बनी रहे।
जनपद में औद्योगिक कॉरिडोर/औद्योगिक टाउन विकसित किए जाने के उद्देश्य से लैण्ड बैंक के गठन एवं भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज दैनिक जागरण समाचार पत्र द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में जनप्रतिनिधियों के साथ सहभागिता की गई। यह रैली देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को समर्पित रही।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आयोजित तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।
आज हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत बिशप मण्डल इंटर कॉलेज से तिरंगा बाइक/स्कूटी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा यात्रा में सहभागिता की। प्रातः 9 बजे प्रारंभ हुई यात्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इसके उपरांत सायं 5 बजे पंचायती राज, ग्राम्य विकास एवं अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा विकास भवन से गांधी उद्यान, चौकी चौराहा एवं जिलाधिकारी आवास के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक तिरंगा पैदल रैली निकाली गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की। साथ ही, 14 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बिशप मण्डल इंटर कॉलेज, बरेली से तिरंगा यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनसमुदाय को राष्ट्रभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।