किशनगंज:-दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा-23 (1) में यह प्रावधान है कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय में उक्त अधिनियम की धारा-19 के प्रयोजन हेतु एक शिकायत प्रतितोष अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी तथा ऐसी नियुक्ति की सूचना राज्य आयुक्त, निःशक्तता को उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त अधिनियम की धारा-23 (3) के संदर्भ में केन्द्र सरकार की नियमावली "दिव्यांगजन अधिकार नियम, 2017 के अध्याय-4 के नियम-10 में यह उपबंधित है कि ऐसी नियुक्ति राजपत्रित अधिकारी के रैंक से अन्यून अधिकारी में से की जाएगी तथा नियुक्त अधिकारी द्वारा शिकायतों का रजिस्टर संधारित किया जाएगा।
मारत सरकार के द्वारा सरकारी कार्यालयों में ऐसे अधिकारी का नामपट्ट प्रदर्शित किए जाने का निदेश दिया गया है।
उक्त निर्देश के आलोक में श्री नवीन कुमार,जिला पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के लिए निम्नवत् आदेश दिए गए है :-
1. प्रत्येक सरकारी कार्यालय में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा-19 एवं 20 के अनुपालन हेतु राजपत्रित अधिकारी के रैंक से अन्यून एक अधिकारी को शिकायत प्रतितोष अधिकारी के रूप में नामित करते हुए नियुक्ति आदेश निर्गत किया जाएगा। जहाँ किसी राजपत्रित अधिकारी को नामित करना संभव न हो, वहाँ उस कार्यालय के वरिष्ठतम अधिकारी को यह दायित्व सौंपा जाएगा।
2 नियुक्त शिकायत प्रतितोष अधिकारी का नाम, पदनाम, मोबाइल संख्या एवं ई-मेल अंकित करते हुए नामपट्ट कार्यालय के सहजदृश्य स्थान/ सूचनापट्ट पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि दिव्यांगजन एवं दिव्यांग कर्मचारी उन्हें सुगमता से पहचान सकें। दृष्टिबाधित व्यक्तियों की सुविधा के लिए यह सूचना ब्रेल लिपि में भी उपलब्ध कराई जाएगी।
3. नियुक्त अधिकारी द्वारा दिव्यांगजन अधिकार नियम, 2017 के नियम-10 (2) में निर्धारित विवरण के अनुसार शिकायतों का रजिस्टर संघारित किया जाएगा तथा प्रत्येक शिकायत की जाँच उसके निबंधन के दो सप्ताह के भीतर पूर्ण की जाएगी।
4. उपर्युक्त के अनुपालन की सूचना संबंधित प्रपत्र में भरकर एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जिला दिव्यांगजन कोषांग कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।
#CMOBihar #IPRDBihar #CMSamrat #samratchoudhary #kishangaj #kishanganjadministration #DisabilityEmpowerment #DivyangjanSashaktikaran #UDID #DisabilityCertificate #HealthDepartmentBihar #socialwelfaredepartmentbihar
@samrat4bjp
*कोचाधामन प्रखंड में "दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड" का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment*
किशनगंज:- श्री नवीन कुमार, जिलाधिकारी, किशनगंज के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 28 सितम्बर 2026 को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के हितार्थ "दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड" का सफल आयोजन किया गया।
यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग, किशनगंज के संयुक्त समन्वय एवं सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर में सिविल सर्जन कार्यालय, किशनगंज द्वारा प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 109 आवेदकों का Physical Assessment (शारीरिक जाँच) किया गया।
जाँचोपरांत पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं विशिष्ट दिव्यांगता पहचान-पत्र (यू०डी०आई०डी०) निर्गत करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, ताकि उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ससमय लाभ सुनिश्चित हो सके।
उल्लेखनीय है कि यह शिविर जिले में लंबित दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं यू०डी०आई०डी० आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन हेतु संचालित विशेष शिविर शृंखला का अंग है, जिसके अंतर्गत प्रखंडवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में शिक्षा विभाग (समावेशी शिक्षा) के सहयोग से 6 से 18 आयुवर्ग के दिव्यांग बच्चों की जाँच को भी प्राथमिकता प्रदान की गई।
जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के अधिकार एवं सम्मान की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने प्रखंड में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर इसका लाभ अवश्य उठाएँ।
#CMOBihar #IPRDBihar #CMSamrat #samratchoudhary #kishangaj #kishanganjadministration #DisabilityEmpowerment #DivyangjanSashaktikaran #UDID #DisabilityCertificate #HealthDepartmentBihar #socialwelfaredepartmentbihar
@samrat4bjp
किशनगंज: आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, भवन निर्माण विभाग (BCD) के पदाधिकारियों के साथ ICDS से सम्बंधित आंगनवाडी केन्द्रों के आधारभुत संरचना एवं अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्रों में आधारभुत संरचना यथा भवन निर्माण, भूमि चयन, शौचालय निर्माण, पेयजल एवं विद्धुत कनेक्शन एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन में दर्ज सभी संकेतकों का विस्तृत समीक्षा की गई।
भूमिहीन आंगनवाड़ी केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय सुविधा, पेयजल सुविधा एवं विद्युत कनेक्शन से संबंधित समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि ICDS अंतर्गत अपना भवन जो जर्जर हो चूका है, उसकी सूची सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि उक्त जर्जर भवन में अग्रतर कार्यवाही की जा सके।
आँगनवाड़ी केंद्र में चल रहे सभी तरह के निर्माणाधीन एवं मरम्मती यथा शौचालय निर्माण, पेयजल मरम्मती एवं नया कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन इत्यादि हेतु सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने का निदेश दिया है साथ ही 26 जनवरी से पूर्व भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराने का भी निदेशित किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की भी समीक्षा की गई जिसमे संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर खेद व्यक किया गया एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर आवेदन पंजीकरण एवं अप्रूवल में शत प्रतिशत प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
किशनगंज, बहादुरगंज, ठाकुरगंज एवं टेढ़ागाछ परियोजना में उक्त दोनों योजनाओ में निचले स्थान पर रहने के कारण कार्य में प्रगति लाने हेतु सख्त निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला में कुल 274 आंगनवाडी केन्द्रों को सक्षम आंगनवाडी केन्द्रों में उत्क्रमित कर रहे केन्द्रों के प्रगति का समीक्षा किया गया एवं इस माह में कार्य पूर्ण कराने हेतु निदेशित किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन में दर्ज सभी आंकड़ों यथा HCM, THR वितरण, गृह भ्रमण, लाभार्थियों का FRS, आंगनवाड़ी केंद्र OPENING एवं बच्चों का वृद्धि निगरानी (SAM, MAM, Underweight, Stunted) की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूर्व के समीक्षात्मक बैठक में बच्चों के वृद्धि निगरानी हेतु महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से शत प्रतिशत वृद्धि निगरानी में सुधार करने का निर्देश दिया गया था परन्तु अभी तक शत प्रतिशत बच्चों का वृद्धि निगरानी कर सुधार नहीं किया गया है, जिसमे खेद व्यक्त किया गया। पोषण ट्रैकर में दर्ज सभी लाभार्थियों का ABHA ID निर्माण एवं 3-6 वर्ष के सभी बच्चों का आधार पंजीकरण करवाते हुए APPAR ID निर्माण महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से एक सप्ताह में शत प्रतिशत कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा जिला में चयनित अतिकुपोषित बच्चों के पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में रेफ़र/ भर्ती करवाने हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
विगत माह आई.सी.डी.एस. से सिर्फ 16 बच्चों को ही NRC रेफ़र को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा खेद व्यक्त किया गया साथ ही संबंधित पदाधिकारी को इसमें प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, तत्कालीन एवं वर्तमान DPO आईसीडीएस , सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , अंचलाधिकारी, BCD, LAEO के पदाधिकारी, जिला समन्वयक आदि उपस्थित थे।
#CMOBihar #IPRDBihar #CMSamrat #samratchoudhary #kishangaj #kishanganjadministration #ICDSBihar #socialwelfaredepartmentbihar @samrat4bjp
#Anganwadi #PoshanTracker #PoshanAbhiyan #PMMVY #MukhyamantriKanyaUtthanYojana
हर धड़कन पर स्वास्थ्य विभाग की नजर,
प्रखंड अस्पतालों में बढ़ रही हृदय जांच की पहुंच
जनवरी से सितंबर 2026 तक 10,193 ईसीजी जांच;
सितंबर में अकेले 1,119 लोगों की हुई जांच, सभी प्रखंडों के अस्पतालों में उपलब्ध है सुविधा
किशनगंज, 28 सितंबर।
हृदय की बीमारी हमेशा किसी बड़े संकेत के साथ सामने नहीं आती। कई बार सीने में हल्का दर्द, धड़कन का असामान्य रूप से तेज या धीमा होना, सांस फूलना अथवा चक्कर जैसी शिकायतें शरीर में चल रहे बदलाव का संकेत होती हैं। समय पर जांच हो तो ऐसे संकेतों को गंभीर स्थिति में पहुंचने से पहले पहचाना जा सकता है। इसी सोच के साथ किशनगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग ने हृदय संबंधी जांच को प्रखंड स्तर तक सुलभ बनाने पर जोर दिया है। जिले के प्रखंड अस्पतालों में उपलब्ध ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) सुविधा के माध्यम से लोगों के हृदय की विद्युत गतिविधि और धड़कन की जांच की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से सितंबर 2026 तक जिले में 10,193 ईसीजी जांच की जा चुकी हैं। वहीं सितंबर माह में ही अब तक 1,119 लोगों की जांच हुई है। आंकड़े यह भी बताते हैं कि यह सुविधा केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रखंड अस्पतालों के माध्यम से लोगों को उनके नजदीक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
लक्षणों को नजरअंदाज न करने पर जोर
हृदय संबंधी परेशानी में शुरुआती संकेतों की पहचान महत्वपूर्ण मानी जाती है। सीने में दर्द या दबाव, धड़कन का अनियमित होना, सांस लेने में परेशानी, अचानक कमजोरी, चक्कर या बेहोशी जैसी शिकायतों को सामान्य मानकर टालना उचित नहीं है। खासकर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, धूम्रपान, मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता या परिवार में हृदय रोग का इतिहास रखने वाले लोगों में चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच को लेकर सतर्कता जरूरी है।जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की सार्थकता तभी है, जब जरूरत के समय लोगों को अपने नजदीक जांच और उपचार की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को भी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूर नहीं जाना पड़े। प्रखंड स्तर पर उपलब्ध जांच सुविधाओं का प्रभावी उपयोग करते हुए समय पर बीमारी की पहचान और आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
प्रखंड अस्पतालों में ईसीजी सुविधा से बढ़ी जांच की पहुंच
सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि हृदय संबंधी शिकायतों में समय पर जांच महत्वपूर्ण है। प्रखंड अस्पतालों में ईसीजी की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को शुरुआती स्तर पर जांच कराने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर जरूरतमंद मरीजों की ईसीजी जांच कराई जा रही है और जांच में किसी तरह की असामान्यता सामने आने पर आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया सुनिश्चित की जाती है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समय पर पहचान, उचित परामर्श और आवश्यकता के अनुसार रेफरल के माध्यम से मरीज को उपचार की निरंतरता उपलब्ध कराना भी है।
सितंबर में जिला अस्पताल के साथ प्रखंडों में भी हुई जांच
सितंबर माह के उपलब्ध आंकड़ों में किशनगंज सदर अस्पताल में 516 ईसीजी जांच दर्ज की गई हैं। इसके अलावा ठाकुरगंज में 184, पोठिया में 167, टेढ़ागाछ में 145, बहादुरगंज में 75 और कोचाधामन में 32 लोगों की जांच हुई। इस प्रकार सितंबर माह में कुल 1,119 जांच हुईं।आंकड़ों में प्रखंडवार अंतर यह भी दर्शाता है कि स्वास्थ्य विभाग के लिए अब अगली चुनौती उपलब्ध सुविधाओं का समान रूप से अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है, ताकि जिले के प्रत्येक हिस्से में जरूरतमंद लोगों तक जांच की पहुंच और मजबूत हो सके।
10 हजार से अधिक जांच, बढ़ती जांच गतिविधि का संकेत
नोडल पदाधिकारी एनसीडीओ डॉ. उर्मिला कुमारी ने बताया कि गैर-संचारी रोगों की रोकथाम में समय पर जांच की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ईसीजी को चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार उपयोग में लाते हुए ऐसे मरीजों की पहचान पर जोर दिया जा रहा है, जिनमें हृदय संबंधी समस्या की आशंका हो सकती है।उन्होंने कहा कि जनवरी से सितंबर 2026 तक 10,193 ईसीजी जांच होना जिले में हृदय संबंधी जांच सेवाओं के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है। स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से लोगों को यह संदेश भी दिया जा रहा है कि सीने में दर्द, असामान्य धड़कन, सांस फूलने या चक्कर जैसी शिकायतों को नजरअंदाज न करें और समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।
सुविधा बढ़ाने के साथ जागरूकता भी जरूरी
हृदय रोगों से बचाव में केवल अस्पताल की सुविधा पर्याप्त नहीं है। नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार, तंबाकू से दूरी, रक्तचाप और मधुमेह की नियमित जांच तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन भी महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग का जोर अब जांच सुविधा को लोगों के करीब पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरूक करने पर भी है।जिले में प्रखंड स्तर पर ईसीजी जांच की उपलब्धता इसी व्यापक प्रयास का हिस्सा है—बीमारी गंभीर होने का इंतजार करने के बजाय समय रहते उसकी पहचान करना और जरूरत पड़ने पर उपचार की दिशा में आगे बढ़ना। जनवरी से सितंबर तक 10 हजार से अधिक जांच और सितंबर में 1,119 जांच इस दिशा में जारी स्वास्थ्य सेवा गतिविधि की तस्वीर पेश करती हैं।
#CMOBihar #IPRDBihar #CMSamrat #samratchoudhary #Kishanganj #kishanganjadministration #HealthDepartmentBihar @samrat4bjp
किशनगंज
*********
*सात निश्चय–3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी बनाने हेतु जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं*
किशनगंज, 28 सितम्बर।
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन—सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी विधिवत संधारण करते हुए प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त प्रखंड, पंचायत एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि किसी कारणवश संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित हों, तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी आमजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। जो पदाधिकारी एक से अधिक कार्यालयों के प्रभार में हैं, वे सोमवार एवं शुक्रवार को सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों से मिलना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों की अवहेलना अथवा अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
#CMOBihar #IPRDBihar #CMSamrat #samratchoudhary #Kishanganj #kishanganjadministration #SaatNischay3 #SabKaSamman #EaseOfLiving @samrat4bjp
*जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश*
किशनगंज:- आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों, आवेदनों एवं पत्रों के निष्पादन की स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से किसी भी मामले को लंबित न रखा जाए।
बैठक में विशेष रूप से सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी एवं नीलाम पत्रवाद से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए लंबित पत्रों एवं वादों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त एसी/डीसी बिलों के यथाशीघ्र समायोजन करने , सीएम डैशबोर्ड, जिला पदाधिकारी जनता दरबार, आरटीपीएस, सीपीग्राम, पीएमओ पोर्टल तथा विधानसभा सचिवालय से प्राप्त आवेदनों एवं पत्रों की भी समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।
समीक्षा के क्रम में राजस्व, डीआरडीए, पंचायती राज, स्थापना, नजारत, निर्वाचन, विधि शाखा, आपूर्ति, सामान्य शाखा, शिक्षा, स्वास्थ्य, भू-अर्जन एवं सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य शाखाओं एवं विभागों से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग/शाखा से संबंधित लंबित मामलों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए यथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से संबंधित आवेदनों एवं शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलांतर्गत सभी विद्यालयों/ सभी स्वास्थ्य केंद्रों का रंग रोगन, साफ-सफाई दिवाली पूर्व हर हाल में करना सुनिश्चित करेंगे ।
कार्यपालक पदाधिकारी किशनगंज को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के नीचे फूड कोर्ट/पार्किंग निर्माण सुनिश्चित करेंगे ।
कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हर घर नल का जल हर घर तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।
संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, एससी/ एसटी महिला छात्रावास निर्माण, पिछड़ा/ अति पिछड़ा स्कूल निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधान परिषद निर्वाचन एवं आगामी पर्व त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलान्तर्गत सभी शस्त्रों का सत्यापन यथाशीघ्र सुनिश्चित करेंगे ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिलांतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से आच्छादित शत प्रतिशत लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण शीघ्र सुनिश्चित करेंगे ।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ,अपर समाहर्ता विभागीय जांच , जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला योजना पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग यथा शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, भवन निर्माण आदि के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
#CMOBihar #IPRDBihar #CMSamrat #samratchoudhary #kishangaj #kishanganjadministration @Samrat4bjp
*किशनगंज में SGFI खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ*
किशनगंज :- श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के निर्देशानुसार आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अंतर्गत किशनगंज जिले में तीन दिवसीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज श्री अनिकेत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार सिंह एवं जिला स्वच्छता पदाधिकारी श्री स्वरूपम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज श्री अनिकेत कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला/ पुरुष खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खिलाड़ी पूरे खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लें।
उन्होंने खिलाड़ियों से अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नियमित अभ्यास एवं समर्पण के साथ खेल गतिविधियों में सहभागिता करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। खिलाड़ियों को यह संदेश दिया गया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
SGFI के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रथम दिवस मुख्य रूप से एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SGFI प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।
प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
#CMOBihar #IPRDBihar #CMSamrat #samratchoudhary #kishangaj #kishanganjadministration #sportsdepartmentbihar
@samrat4bjp
किशनगंज:-सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना एवं मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा आदेश के आलोक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक राज्य के सभी 534 प्रखंडों में "सेवा सेतु शिविर" सरकार आपके द्वार" का आयोजन किया जाना है। "सेवा सेतु शिविर में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना प्रमुख उद्देश्य है।"
उक्त आयोजन के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु श्री नवीन कुमार , जिला पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारियों/ विभागों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं ।
1. शिविर हेतु स्थल का चयन एवं आवश्यक व्यवस्था:- सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिविर के आयोजन हेतु स्थल का चयन करेंगे तथा सेवा सेतु शिविर में आमजन के बैठने, पेयजल तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करेंगे।
शिविर में सभी पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, गैर-सरकारी संगठनों तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के जिला स्तर पर उपलब्ध प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
शिविर में सभी पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, गैर-सरकारी संगठनों तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के जिला स्तर पर उपलब्ध प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
सभी पंचायत सरकार भवनों में आवेदनों / शिकायतों का संग्रहण किया जाएगा तथा आवेदकों को उनकी पावती उपलब्ध कराई जाएगी। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करेंगे।
नगर निकायों के वार्डों में सेवा सेतु शिविर से संबंधित आवेदनों/शिकायतों का संग्रहण किया जाएगा तथा आवेदकों को उनकी पावती उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निकाय के सभी कार्यपालक पदाधिकारी इसके लिए समुचित व्यवस्था करेंगे।
2. आवेदन/शिकायत का निष्पादन/पोर्टल पर अद्यतन / डेटा बैंक तैयार करनाः- सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने विभाग की प्रमुख योजनाओं के संबंध में आवश्यक सूचना एवं सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे तथा सेवा सेतु शिविर में प्राप्त आवेदनों/शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
सभी विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, लाभुकों एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं को "सेवा संकल्प अभियान पोर्टल" पर अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे। सेवा सेतु शिविर में संबंधित विभागों की प्रमुख योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध करायेंगे तथा योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करने एवं पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने की आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
शिविर में प्राप्त आवेदनों/शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सेवा सेतु शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों / शिकायतों का विधानसभावार / प्रखंडवार डेटाबैक तैयार करेंगे।
सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी केंद्र सरकार की सभी 26 योजनाओं तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं के संबंध में अपने-अपने विभाग की प्रमुख योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध करायेंगे। योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करने एवं पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने की आवश्यक्त कार्रवाई करेंगे। योजनाओं के संभावित लाभार्थियों तथा उनके लंबित लाभ/शिकायतों के संबंध में आवेदन दिनांक 25.09 2026 से प्राप्त किए जाएंगे। सेवा सेतु शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों / शिकायतों की प्राप्ति के उपरांत उनका निष्पादन दिनाक 26.10.2026 तक सुनिश्चित किया जाएगा।
शिविर के दिनों में लंबित मामलों का भी अनिवार्य रूप से संकलन किया जाएगा तथा संबंधित डेटा को दिनांक 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक दिन संख्या सहित सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए गूगल शीट पर अद्यतन किया जाएगा।
सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी सेवा सेतु शिविर के आयोजन हेतु तैयार किए गए "सेवा संकल्प अभियान पोर्टल" पर अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, लाभार्थियों एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं को अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाला नियमित सहयोग शिविर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत आयोजित होता रहे।
दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को सहयोग शिविर एवं सेवा सेतु शिविर के आयोजन हेतु आवश्यक मानव संसाधन, पदाधिकारी एवं अन्य व्यवस्थाएँ इस प्रकार सुनिश्चित की जाएँ, जिससे किसी भी कार्यक्रम की प्रभावशीलता प्रभावित न हो।
3. योजनाओं का प्रचार प्रसार, दस्तावेजीकरण एवं फोटोग्राफीः सभी विभागों द्वारा सेवा सेतु शिविर में केंद्र सरकार की सभी 26 योजनाओं तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शिविर स्थल पर संबंधित योजनाओं से संबंधित सूचना/सहायता स्टॉल स्थापित किए जाने हेतु आवश्यक समन्वय किया जाएगा।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा "सेवा सेतु शिविर" के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं दस्तावेजीकरण हेतु फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, किशगनंज जिला स्तर पर इसके नोडल पदाधिकारी होंगे।
जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक "सेवा सेतु शिविर" की तैयारियों का निरंतर निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाएगा।
4. शिविर के आयोजन हेतु माइक्रो प्लानिंगः सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सेवा सेतु शिविर के पूर्व गतिविधिवार एवं प्रखंडवार माइक्रो-प्लान तैयार करेंगे तथा शिविर के आयोजन के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
5. विधि-व्यवस्था संधारण:- अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज एवं अनुमंडल मंडल पुलिस पदाधिकारी किशनगंज द्वारा "सेवा सेतु शिविर" के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु विधि-व्यवस्था संधारण के निमित्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
6. शिविर की तैयारियों एवं आयोजन का समन्वय एवं अनुश्रवण प्रत्येक प्रखंड में आयोजित होने वाले "सेवा सेतु शिविर के लिए सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को प्रभारी नोडल पदाधिकारी के रूप में निम्नरूपेण नामित किया जाता है:-
प्रखंड बहादुरगंज
श्री कुंदन कुमार सिंह ,जिला योजना पदाधिकारी, किशनगंज
दिघलबैंक :-श्री आलोक कुमार भारती, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन कोषांग ।
किशनगंज:-श्री मनोज कुमार , निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, डीआरडीए किशनगंज ।
कोचाधामन:-श्री जफर आलम जिला पंचायत राज पदाधिकारी किशनगंज।
पोठिया:-श्रीमती अंकिता सिंह, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशनगंज
टेढ़ागाछ:- श्री शशि सौरभ मणि, निदेशक ,लेखा प्रशासन डीआरडीए किशनगंज ।
ठाकुरगंज:- श्रीमती सुनीता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, किशनगंज
प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा संबंधित प्रखंड में शिविर की तैयारियों एवं आयोजन का समन्वय एवं अनुश्रवण किया जाएगा।
7. जिला स्तर पर नामित नोडल पदाधिकारीः- उप विकास आयुक्त, किशनगंज को "सेवा सेतु शिविर" जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी नामित किया जाता है। उनके द्वारा सेवा सेतु शिविर के आयोजन हेतु सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उपरोक्त निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्व से पूर्ण करते हुए दिनांक 06, 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में सेवा सेतु शिविर का प्रभावी आयोजन तथा प्राप्त आवेदनों / शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन पूर्ण तत्परता एवं उत्तरदायित्व के साथ करना सुनिश्चित करेंगे।
#CMOBihar #IPRDBihar #CMSamrat #samratchoudhary #kishangaj #kishanganjadministration #sevasetushivir #SevaSankalpAbhiyan #SarkarAapkeDwar #JanKalyanYojana
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘नेक संवाद’ सभागार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण के लाइव प्रसारण में शामिल हुए।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने ‘मन की बात’ के प्रेरक संवाद के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विचार सदैव राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं। उनके प्रेरक संदेशों से बिहार सहित पूरे देश को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।
#samratChoudhary
#CMsamrat
आज दिनांक 27.09.2026 को दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत हरहच्चा ग्राम पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में श्री सुभाष कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा सहभागिता की गई।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का अनुश्रवण किया गया।
पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा और आगामी विकास योजनाओं पर चर्चा करना है। साथ ही सतत विकास लक्ष्य के तहत ‘आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त पंचायत’ के निर्माण की दिशा में पंचायतों को सशक्त बनाना भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
@samrat4bjp@DeepakRLM@mopr_goi@IPRDBihar@darbhanga_dm
#BiharPanchayatiRajDept
देश के नाम एक और पदक।
#AsianGames2026 में महिला - 78 कि०ग्रा० वर्ग कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पिंकी बलहारा जी को हार्दिक बधाई।
आपके शानदार प्रदर्शन और अदम्य हौसले ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। आपकी मेहनत और दृढ़ संकल्प देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
#Cheers4Bharat
दिनांक 24.09.2026 को सहायक निदेशक, ईख विकास, दरभंगा के मार्गदर्शन में मनिगाछी प्रखंड अंतर्गत डेनिटोल गांव में गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम 2026-27 के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को शरदकालीन गन्ना बुआई, सहफसली खेती, 4 फीट पर खेती, यंत्रीकरण, क्षेत्र विस्तार एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
@samrat4bjp@officecmbihar@MOFPI_GOI@AgriGoI@IndustriesBihar@IPRDBihar@Agribih
#BiharSugarcaneIndustriesDept
गाँव से बाजार तक… अब सफर होगा और आसान!
नाबार्ड राज्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं पुल संपर्कता को लगातार मजबूती दी जा रही है। अब तक 5,190.07 किमी सड़क और 1,153 पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है।
#NABARD#RuralConnectivity#GraminKaryaVibhag@IPRDBihar
बिना आवेदन, अब खुद होगा सुधार
जमाबंदी सुधार एवं उत्तराधिकार नामांतरण विशेष अभियान के अंतर्गत 15 सितंबर – 31 अक्टूबर 2026 तक अंचल अधिकारी उपलब्ध मूल अभिलेखों के आधार पर स्वतः संज्ञान लेकर जमाबंदी में सुधार करेंगे।
@samrat4bjp@DilipJaiswalBJP@IPRDBihar#Jamabandi #BiharBhumi #BiharRevenueAndLandReformsDept #BiharGovernment #LandRecords #Mutation #biharbhumiservices