औद्योगिक भ्रमण एवं इंटर्नशिप/ इंडस्ट्री मैपिंग से संबंधित तकनीकी शिक्षा कार्मिकों तथा औद्योगिक संस्थान प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में समन्वय बैठक कर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आगरा खण्ड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सम्पूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी व निर्विघ्न करने हेतु विस्तार से चर्चा की गई
जिलाधिकारी बृजेश कुमार नें जिला सलाहकार साख समिति तथा जिला सलाहकार समीक्षा समिति की कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में त्रैमासिक बैठक में सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में विद्यालयी वाहनों के सुरक्षित संचालन, निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुपालन तथा विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने खानपुर चौराहा स्थित आधार संशोधन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर केन्द्र पर आधार नामांकन, मोबाइल नम्बर अपडेट, पता, नाम, जन्मतिथि सहित अन्य संशोधन संबंधी कार्यों की प्रक्रिया का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने ग्राम पंचायत सचिवालय, डिजिटल पुस्तकालय, निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम एवं निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता, मानक के साथ ही समयबद्ध पूर्ण करने तथा डिजिटल पुस्तकालय का उपयोग विद्यार्थियों/युवाओं हेतु कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने विकास खण्ड भाग्यनगर स्थित पीएम श्री विद्यालय, कंचौसी का निरीक्षण कर छात्र-उपस्थिति, अधिगम स्तर, स्मार्ट क्लास, खेल सुविधाओं व स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में हुआ शुभारंभ, जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सभी अपर जिला जनगणना अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों को जनगणना कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पी.एम.ए.जी.वाई.) के अंतर्गत चयनित ग्रामों के विकास कार्यों एवं ग्राम विकास योजनाओं (वी.डी.पी.) के संशोधन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आहूत की गयी।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित ईवीएम नोडल अधिकारी/अवर सचिव ईसीआई श्री कनिष्का कुमार के साथ कलक्ट्रेट परिसर में चल रही ईवीएम मशीनों की एफएलसी प्रकिया का गहनता से निरीक्षण किया और प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
🪔सेवा संकल्प अभियान🪔 के अन्तर्गत देवकली मंदिर परिसर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के दौरान मा0 राज्यमंत्री,मा0 उपाध्यक्ष, माo सदर विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक रूप से किया दीप प्रज्वलित, जनपद में प्रज्वलित हुए 5 लाख से अधिक दीए।
सेवा संकल्प अभियान 2026 के प्रथम दिवस पर जिला चिकित्सालय में माo उपाध्यक्ष, राज्य मद्यनिषेध परिषद ब्रजेश, माo विधायक सदर गुड़िया कठेरिया, माo जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, माo जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया व जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने फीता काट कर वृहद रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस पर मा0 उपाध्यक्ष, राज्य मद्यनिषेध परिषद उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में टूलकिट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में विधायक, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, प्रशासक जिला पंचायत रहे उपस्थित।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) की तैयारियों का जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने निरीक्षण कर प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए।
थाना अयाना में आयोजित समाधान_दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनसामान्य की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच के उपरांत समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई संपन्न,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों के नोडल व सह-नोडल अधिकारी संबंधित विभागों व सहयोगी संस्था से समन्वय कर कार्यवाही करें सुनिश्चित।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने स्वाइन फ्लू की संभावित स्थिति के दृष्टिगत 100 शैय्या चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बेहतर उपचार व आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही लक्षण, बचाव व प्राथमिक उपचार का प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने ग्राम पंचायत बुढ़ादाना में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर सुविधाओं व व्यवस्थाओं का लिया जायजा और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों/युवाओं को ज्ञान व अध्ययन के आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने में निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका
आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में व्यापक जनभागीदारी, प्रभावी जनसंपर्क तथा विभागीय समन्वय के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा मा0 जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बैठक की।