राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा तथा रक्षाबंधन पर 27-29 अगस्त तक एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की घोषणा का सजीव प्रसारण हुआ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु कासगंज में इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के साथ संवाद, मार्गदर्शन एवं अनुप्रेरित कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें लक्ष्य निर्धारण एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
आज मा० मुख्यमंत्री जी ने रसोइयों का मानदेय ₹3,000, वस्त्र भत्ता ₹1,000, ₹2 लाख बीमा कवर एवं ₹5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की। जनपद कासगंज में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
तहसील कासगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
जनपद में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्धि से संबंधित मा० मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण मा० जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार, कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
🇮🇳 आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर, कासगंज में तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
जय हिंद! 🇮🇳
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
कासगंज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर स्मृति सभा, प्रदर्शनी और देशभक्ति-सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ विभाजन के दौरान विस्थापित एवं बलिदान हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। @CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
एमआरओ टीकाकरण अभियान ( 18 अगस्त से 28 अगस्त 2026 ) के सफल संचालन के लिए आज जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत पुलिस अधीक्षक के साथ हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ कासगंज नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 🇮🇳 #HarGharTiranga@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज के ऑडिटोरियम में आयोजित तिरंगा कॉन्सर्ट में उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। 🇮🇳
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
आज तहसील पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव, आवागमन, जन सुविधाओं तथा ग्रामीणों के लिए संचालित राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
कांवड़ यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत लहरा घाट, सोरों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
जनपद कासगंज में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।तिरंगा कला, रंगोली एवं तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है। 🇮🇳
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj
आज मण्डलायुक्त महोदया अलीगढ़ मण्डल द्वारा जनपद कासगंज में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कांवड़ यात्रियों से वार्ता की।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#kasganj