🛡️ दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसएसपी का स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार ने पूजा स्थलों, जुलूस मार्ग, रावण दहन एवं विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
#MadhubaniFirst #DurgaPuja2026
शांति, सद्भाव एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि : डीएम
दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण एवं सुचारू आयोजन को लेकर डीएम श्री आनंद शर्मा एवं एसएसपी श्री योगेंद्र कुमार ने जिला शांति समिति के साथ बैठक की।
🔹 प्रत्येक प्रमुख पंडाल में ‘पुलिस मित्र’ की तैनाती
🔹 महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस
🔹 भीड़ एवं यातायात प्रबंधन हेतु विशेष प्लान
🔹 सोशल मीडिया पर अफवाह/उपद्रव फैलाने वालों पर कड़ी नजर
🔹 डीजे एवं अश्लील कार्यक्रम पर प्रतिबंध
🔹 रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर रोक
🔹 पंडालों में अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
📞 जिला नियंत्रण कक्ष (24×7): 06276-224425
📱 एंटी-नारकोटिक हेल्पलाइन: 9031626043 — मैसेज मिलते ही त्वरित कार्रवाई।
मधुबनी प्रशासन की अपील: पर्व को शांति, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन/पुलिस को दें।
#MadhubaniFirst #MadhubaniAdministration #DurgaPuja
🗳️ बिहार विधान परिषद निर्वाचन-2026 की तैयारियों की समीक्षा
जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार ने कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
➡️ सभी अधिकारियों को निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का निर्देश।
➡️ सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था।
➡️ प्रथम चरण का प्रशिक्षण 5–7 अक्टूबर को संपन्न।
➡️ द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 12–14 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
➡️ शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान हेतु पर्याप्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल की तैनाती।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश।
#MadhubaniFirst #BiharElection2026 #Madhubani
जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पहुँचा जनता के द्वार।
लदनिया प्रखंड की एकहरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में DM श्री आनंद शर्मा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।
सहयोग पोर्टल:
➡️ 25,172 आवेदन प्राप्त
➡️ 22,893 आवेदनों का निष्पादन
शिविर में DM के कर-कमलों से 4 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा एवं 5 लाभुकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
मधुबनी प्रशासन—जनता के द्वार, समाधान के साथ।
#MadhubaniFirst #SamratChoudhary
@VidyanandBhar14@BiharCMQRT इनका आधार कार्ड अभी नहीं बना है। आधार कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर से की जा रही है। आधार कार्ड बन जाने के उपरांत राशन कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई की जाएगी। तत्काल राहत के रूप में इन्हें 25 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया है।
🟢 सेवा-संवाद-समाधान
जिलाधिकारी, मधुबनी श्री आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आमजनों से प्राप्त 18 आवेदनों की सुनवाई की।
आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#Madhubani #SevaSamvadSamadhan #DistrictAdministration
🇮🇳 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर मधुबनी जिला प्रशासन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
सत्य, अहिंसा, सादगी, सेवा और राष्ट्रहित के उनके आदर्श सदैव हमें प्रेरित करते रहें।
जय हिंद! 🇮🇳
#madhubanifirst
श्री आनंद शर्मा
जिलाधिकारी, मधुबनी के सतत अनुश्रवण, पुलिस की समयबद्ध रिपोर्टिंग एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप राजनगर थाना कांड में 5 अभियुक्तों को दोषसिद्धि हुई।
न्याय के साथ विकास ⚖️
#MadhubaniFirst#Justice#RuleOfLaw#Prosecution
📌 दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
🗳️ 23 अक्टूबर—मतदान
📊 27 अक्टूबर—मतगणना
जिले में कुल 12 कोषांगों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को समयबद्ध दायित्व-निर्वहन, बेहतर समन्वय एवं निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
#Madhubani
#MLCElection
कोसी तटबंध एवं प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण
दिनांक 24.09.2026 को जिलाधिकारी, मधुबनी श्री आनंद शर्मा ने झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत मधेपुर प्रखंड के गढ़गांव, बसीपट्टी सहित कोसी तटबंध पर अवस्थित विभिन्न पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया।
तटबंध एवं क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सतत निगरानी, आवश्यक तैयारियों एवं आमजनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा), एसडीओ झंझारपुर, बीडीओ एवं सीओ मधेपुर सहित संबंधित पदाधिकारी, मुखिया एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
#Madhubani #DistrictAdministration #Kosi #FloodPreparedness
आज दिनांक 23.09.2026 को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में 5 दरभंगा शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश साझा किए गए।
#MadhubaniFirst
📚 केंद्रीय विद्यालय झंझारपुर में विद्या प्रवेश कार्यक्रम
आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी, मधुबनी श्री आनंद शर्मा केंद्रीय विद्यालय झंझारपुर के विद्या प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शुभकामनाएँ। ✨📖
#Madhubani #VidyaPravesh #Education #KVJhanjharpur
📚 ‘मिशन कायाकल्प मधुबनी’ से शिक्षा व्यवस्था में आएगा व्यापक बदलाव
स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, आधुनिक प्रयोगशालाओं से लेकर विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं तक—मधुबनी में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, डिजिटल एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में व्यापक पहल।
शिक्षाविद सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता हैं। प्रशासन की पहल के साथ शिक्षकों की कर्तव्यपरायणता, अभिभावकों की जागरूकता और समाज की सहभागिता से ही शिक्षा व्यवस्था में स्थायी बदलाव संभव है।
‘मिशन कायाकल्प मधुबनी’ एवं ‘आपका विद्यालय, आपका स्वाभिमान’ के तहत विद्यालयों को उनकी वास्तविक आवश्यकताओं के आधार पर 3 श्रेणियों में चिन्हित कर कार्ययोजना तैयार की जा रही है—
🔹 क्रिटिकल विद्यालय — भवन एवं आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण
🔹 मूलभूत सुविधा वाले विद्यालय — पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पंखा, शौचालय आदि
🔹 आधुनिक संसाधन वाले विद्यालय — स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन क्लास एवं आधुनिक प्रयोगशालाएं
डीएम ने अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से घर-घर शिक्षा की अलख जगाने और शिक्षा व्यवस्था के सुधार में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
मिशन कायाकल्प मधुबनी — केवल विद्यालयों का नहीं, बच्चों के भविष्य का कायाकल्प।
#MadhubaniFirst #MissionKayakalpMadhubani #Education #Madhubani
सेवा-संवाद-समाधान : सबका सम्मान–जीवन आसान
मधुबनी के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने आज समाहरणालय में आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं।
➡️ 47 आवेदनों पर सुनवाई
➡️ संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
➡️ भूमि विवाद, अतिक्रमण, बिजली कनेक्शन, PM-KISAN, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बैंक भुगतान, आवागमन सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
सहयोग शिविर (RTMS) के माध्यम से नागरिक घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
🔗 "सहयोग शिविर पोर्टल" (https://t.co/VzDNim9asY)
#MadhubaniFirst #SevaSamvadSamadhan #EaseOfLiving #Madhubani
🏠 अभियान बसेरा | मधुबनी
राज्य सरकार के संकल्प के अनुरूप कोई भी पात्र वासभूमिहीन परिवार वासभूमि के अधिकार से वंचित न रहे।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवार अपने अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करें।
📍 पटना मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं।
🌱 92 हजार से अधिक परिवारों को मिल चुका है वासभूमि का अधिकार।
वास का अधिकार • सम्मान का आधार • सशक्त परिवार
#अभियानबसेरा #Madhubani #वासभूमि #जनहित #MadhubaniFirst
जिले के सुदूर प्रखंड बासोपट्टी की सर्वाधिक दूरस्थ पंचायत घोड़बंकी में जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने अधिकारियों की टीम के साथ सहयोग शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और समाधान सुनिश्चित किया।
शिविर में प्राप्त 260 आवेदनों में 201 का निष्पादन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 97 लोगों की जांच हुई।
डीएम ने निर्देश दिया कि ग्रामीणों को प्रखंड/जिला कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें—पंचायत में ही सेवाएँ सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से उपलब्ध हों।
पंचायत स्तरीय कर्मियों को अपना नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने तथा पंचायत मुख्यालय में उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया।
साथ ही 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दीप जलाकर सेवा संकल्प अभियान को अपना आशीर्वाद देने की अपील की।
#MadhubaniFirst #SahyogShivir
राष्ट्रीय अभियंता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
देश के विकास की आधारशिला रखने वाले सभी अभियंताओं को सादर नमन।
इंजीनियर केवल तकनीकी समस्याओं का समाधान नहीं करते, बल्कि नई सोच, नवाचार और तकनीक के माध्यम से बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं।
जनसेवा से लेकर डिजिटल गवर्नेंस तक, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अभियंताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आइए, ज्ञान, नवाचार और तकनीक को जनहित से जोड़कर राष्ट्र निर्माण को नई गति दें।
#EngineersDay #अभियंता_दिवस #Innovation #ViksitBharat2047
मधुबनी जिले के माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की आहूत बैठक में जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ नगर निकायों के गठन, उत्क्रमण एवं विस्तारीकरण के प्रस्तावों की गहन समीक्षा की गई।
“सेवा संकल्प अभियान एवं कायाकल्प अभियान” के तहत जनसुविधाओं के उन्नयन, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण एवं नई आधारभूत संरचनाओं के विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मधुबनी के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारना हमारी प्रतिबद्धता है।
#Madhubani #मधुबनी #जनहित #विकास #BiharGovernment
“सबका सम्मान–जीवन आसान” की दिशा में प्रतिबद्ध मधुबनी प्रशासन।
जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में आमजनों से सीधे संवाद कर जनसमस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता की समस्या—प्रशासन की प्राथमिकता।
#MadhubaniFirst #EaseOfLiving