तहसील घिरोर में आयोजित "संपूर्ण समाधान दिवस" में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य की समस्याओं को सुना एवम् यथासंभव निराकरण कराया तथा शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु उपस्थित समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को भी निर्देशित किया।
आज थाना घिरोर में आयोजित "थाना समाधान दिवस" पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के साथ प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य की समस्याओं को सुना एवम् यथासंभव निराकरण कराया तथा शिकायतों के प्रभावी ,गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आज मा0मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों,सहायिकाओं एवं महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम के सजीव प्रसारण उपरांत राज मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नव-नियुक्त आगंनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए।
तहसील करहल में आयोजित "संपूर्ण समाधान दिवस" में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य की समस्याओं को सुना एवम् यथासंभव निराकरण कराया तथा श��कायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु उपस्थित समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को भी निर्देशित किया।
आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया तथा उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों एवं समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।
आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मा.मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तदोपरांत सदस्य,विधान परिषद श्री मानवेंद्र सिंह ने विभाजन विभीषिका पर आधारित चित्र-प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन के दौरान त्रासदी का दंश झेलने वाले व्यक्तियों के परिजनों को सम्मानित किया
'हर घर तिरंगा’अभियान की तैयारी की समीक्षा बैठक की जिसमें जनपद के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित हो,लोग उत्साह के साथ विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराएं,अपने घरों को तिरंगा लाइट से सजाएं,बच्चों को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवमयी इतिहास की जानकारी दे आदि विषयों कर चर्चा की
तहसील भोगांव में आयोजित "संपूर्ण समाधान दिवस" में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य की समस्याओं को सुना एवम् यथासंभव निराकरण कराया तथा शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु उपस्थित समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को भी निर्देशित किया।
तहसील भोगांव का निरीक्षण करते हुए विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा की और सभी को निर्देशित किया कि प्रत्येक योजना का लाभ हर पात्र तक पहुँचे तहसील के अभिलेख अद्यावधिक रखे जाये, पुराने वादों को मेरिट पर सुनवाई कर निस्तारित करे तथा लंबित आर.सी. की वसूली प्राथमिकता पर की जाए।
मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दि. 26 जुलाई को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर ��ज मा.मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति,उoप्रo शासन, श्री जयवीर सिंह जी ने कार्यक्रम स्थल पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दि. 26 जुलाई को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर आयुक्त, आगरा मंडल आगरा, श्री नगेंद्र प्रताप सिंह जी ने कार्यक्रम स्थल पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आज निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में टाइप-04 के आवासों का निरीक्षण किया,निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापरक,समयबद्ध पूर्ण कराना संबंधित विभागों, कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी है व निर्माण कार्यों में मानकों की ���नदेखी स्वीकार्य नहीं है
आज मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत इंटरफेस कार्यक्रम में महिला चिकित्सकों, शिक्षकों, विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं एवं घरेलू हिंसा उत्पीड़न से ग्रसित महिलाओं से सीधे संवाद कर केंद्र-प्रदेश की शिक्षा-सुरक्षा, स्वास्थ्य,महिला स्वावलंबन हेतु संचालित विभिन्न योजनाएं की जानकारी दी गई।
आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 203 नव-दंपति के विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया गया,विवाह बंधन में बंधे जोड़ों को मा0 मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति तथा बड़ी संख्या में उपस्थित अतिथियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा सुखमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी।
आज वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लगभग 11 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित 21 हजार पौधों के रोपण स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं।
तहसील मैनपुरी में आयोजित "संपूर्ण समाधान दिवस" में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य की समस्याओं को सुना एवम् यथासंभव निराकरण कराया तथा शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु उपस्थित समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को भी निर्देशित किया।
आज "मिशन समाधान" के अंतर्गत तहसील किशनी के ग्राम कुम्हौल में गाटा संख्या 661 स्थित रास्ता, गाटा संख्या 1892 की नवीन परती, गाटा संख्या 1181 स्थित तालाब, गाटा संख्या 881 एवं 130 की पैमाइश एवं गाटा संख्या 2644 ऊसर भूमि से संबंधित प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण कराया।