The questionnaire for the second phase of Census 2027 i.e. Population Enumeration (PE) has been notified.
जनगणना 2027 के दूसरे चरण - जनसंख्या गणना के लिए प्रश्नावली अधिसूचित कर दी गई है।
@HMOIndia@PIBHomeAffairs@PIB_India#Census2027#जनगणना2027
आज तहसील सदर, मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की ।
इस दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि:
• समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें और समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
• महिला अपराध संबंधी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
• उपस्थित अधिकारियों और शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के संबंध में जागरूक किया गया तथा बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए सजग रहने की अपील की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट, मुजफ्फरनगर में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
महात्मा गांधी जी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं अंतिम व्यक्ति के कल्याण का संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संवेदनशीलता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया।
#GandhiJayanti #ShastriJayanti #MahatmaGandhi #LalBahadurShastri #Muzaffarnagar
विधानसभा क्षेत्र चरथावल में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत संस्कृति विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मंचन के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
'सेवा संकल्प अभियान' के तहत डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित विकास एवं चित्र प्रदर्शनी का प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आज विकास खंड पुरकाजी प्रांगण में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर ('सरकार आपके द्वार') का सफल समापन!
विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में प्राप्त सभी 32 आवेदनों को स्वीकृत किया गया।
विश्व रेबीज दिवस और 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत पशुपालन विभाग द्वारा मंडी समिति परिसर में एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। 🐕💉
शिविर में 70 से अधिक पालतू व निराश्रित पशुओं का टीकाकरण किया गया। रेबीज से बचाव के लिए पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण जरूर कराएं।
'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सदर व बुढ़ाना में 'सेवा सेतु - सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम आयोजित हुआ।
राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने स्टॉलों का शुभारंभ कर जनता की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। साथ ही, चरथावल में नुक्कड़ नाटक के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित, सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित वृहद रोजगार मेला-2026 का भव्य आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने युवाओं को कौशल विकास का संदेश दिया और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए
माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महोदया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के साथ आज जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष, महिला व बाल बैरकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
बंदियों से संवाद: कैदियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विधिक सहायता: जिन बंदियों की जमानत याचिकाएं अधीनस्थ न्यायालय से निस्तारित हो चुकी हैं, उन्हें विधिक सहायता तथा उच्च न्यायालय में अपील हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
ई-जेल लोक अदालत: जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जिन बंदियों के मामले लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते हैं, उनकी सूची प्राथमिकता से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित की जाए।
आज मण्डलायुक्त महोदय सहारनपुर मण्डल डॉ. रूपेश कुमार के साथ ग्राम नंगला बुजुर्ग, तहसील जानसठ स्थित अटल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, हॉस्टल, मेस, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं खेलकूद सुविधाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।
मण्डलायुक्त ने विद्यार्थियों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अधिकारियों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के नियमित संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
@UPGovt@myogiadityanath@CMOfficeUP
#Muzaffarnagar #AtalResidentialSchool #GoodGovernance #Education
आज मंडलायुक्त महोदय ,सहारनपुर मंडल डॉ. रूपेश कुमार के साथ शुकतीर्थ धाम में निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (TFC) एवं पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत विकासखंड मोरना की ग्राम पंचायत चौरावाला में ‘विशेष ग्राम-चौपाल’ के अंतर्गत ‘सेवा संकल्प अभियान’ में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितम्बर–17 अक्टूबर 2026) के माध्यम से जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया गया।
@ChiefSecyUP@UPGovt@PIB_India
#ग्राम_चौपाल #Muzaffarnagar #Shukratal
आज मंडलायुक्त महोदय ,सहारनपुर मंडल डॉ. रूपेश कुमार के साथ शुकतीर्थ धाम में निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (TFC) एवं पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत विकासखंड मोरना की ग्राम पंचायत चौरावाला में ‘विशेष ग्राम-चौपाल’ के अंतर्गत ‘सेवा संकल्प अभियान’ में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितम्बर–17 अक्टूबर 2026) के माध्यम से जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया गया।
@ChiefSecyUP@UPGovt@PIB_India
#ग्राम_चौपाल #Muzaffarnagar #Shukratal
विकास भवन सभागार में आज माननीय सांसद लोकसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर श्री हरेंद्र सिंह मलिक जी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में माननीय सांसद जी, माननीय सांसद बिजनौर श्री चंदन चौहान जी, माननीय विधायक बुढ़ाना श्री राजपाल बालियान जी तथा अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
प्रमुख निर्देश एवं प्राथमिकताएं:
• समयबद्धता व गुणवत्ता: सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
• जनकल्याणकारी योजनाएं: प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, पेंशन योजनाएं, दिव्यांग उपकरण वितरण और वृक्षारोपण कार्यों को प्राथमिकता से धरातल पर उतारा जाए।
• कृषक एवं श्रमिक कल्याण: गन्ना किसानों के भुगतान और श्रमिकों के मानदेय से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो।
• सड़क निर्माण व मरम्मत: सड़कों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर आम जनमानस को सुगम आवागमन का लाभ दिया जाए।
• पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण: योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो।
जिला प्रशासन, माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों के अनुपालन और विकास कार्यों के धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जनपद मुजफ्फरनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के सफल क्रियान्वयन हेतु माननीय जनपद प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार श्री सोमेंद्र तोमर जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुँचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख हैं:
🕯️ ‘आशीर्वाद का दीया’: 17 सितंबर को सायं 7 बजे सुकतीर्थ स्थल सहित 11 प्रमुख स्थानों पर दीपदान।
🎨 ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’: विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएँ।
🎭 ‘नमो सेवा गाथा’: नुक्कड़ नाटकों का प्रभावी मंचन।
👶 ‘आंगन का उत्सव’: आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं एवं कार्यकत्रियों का सम्मान व स्वास्थ्य संवाद।
🤝 ‘सेवा मेरा योगदान’: स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर एवं श्रमदान।
⛺ ‘सेवा सेतु अभियान — सरकार आपके द्वार’: विकासखंड स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन।
📖 ‘कहानी बदलाव की’: योजनाओं से आए सकारात्मक बदलावों व सफलताओं का संकलन व प्रचार-प्रसार।
जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभाग शासन की मंशा के अनुरूप इस अभियान को जनभागीदारी के साथ पूरी निष्ठा से सफल बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे, यही हमारा मुख्य लक्ष्य है।
#SevaSankalpAbhiyan #Muzaffarnagar #GoodGovernance
आज अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना। जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं।
मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (Population Enumeration) की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली।
जनगणना राष्ट्रीय महत्व का एक व्यापक दायित्व है। इसमें शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सभी चार्ज अधिकारियों, तहसीलदारों व ईओ को निर्देश दिए हैं कि:
प्रगणकों व सुपरवाइज़रों की सूची 1 सप्ताह में तैयार की जाए।
प्रशिक्षण स्थलों पर लाइट, प्रोजेक्टर, पेयजल, स्वच्छता और अच्छी गुणवत्ता के भोजन की पुख्ता व्यवस्था हो।
तकनीकी उपकरणों और डिजिटल माध्यमों का पूर्व परीक्षण कर लिया जाए।
जिले के सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से इस राष्ट्रीय कार्य को पूरी गंभीरता व निष्पक्षता से संपन्न कराएं। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।
#Census2027 #Muzaffarnagar
आज अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना। जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ थाना खालापार क्षेत्र के मीनाक्षी चौक एवं फक्कड़शाह चौक का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल एंटी रॉयट इक्विपमेंट के साथ मुस्तैद है। ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों, क्यूआरटी और एलआईयू के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है, भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में शांति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आज तहसील जानसठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के साथ संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की और जनसमस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान विद्युत, राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस प्रशासन, समाज कल्याण और राशन कार्ड से जुड़ी कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि:
• बची हुई शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, संतोषजनक और समयबद्ध (एक सप्ताह के भीतर) निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
• अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर पारदर्शिता के साथ शिकायतों का समाधान करें और शिकायतकर्ता का फीडबैक लेकर मौके की फोटोग्राफी भी कराएं।
• सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
• आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का भी पूरी निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ समयसीमा में निस्तारण हो, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया, उप जिलाधिकारी जानसठ श्रीमती रश्मि लांबा, तहसीलदार जानसठ, क्षेत्राधिकारी जानसठ सहित अन्य संबंधित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।